Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में फिर सत्ता के लिए महासंग्राम की आहट,ठाकरे का दावा गिर सकती है शिंदे सरकार!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 24, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति
0
thackeray shinde government
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जून का महीना आते आते महाराष्ट्र में सत्ता को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ने के आसार नजर आ रहे हैं। पिछले साल 2022 में जून के ही महीने में शिवसेना के 35 विधायकों ने एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में
बगावत कर दी थी। इसके बाद सियासी घटनाक्रम तेजी से बदला और तत्कालीन उद्धव सरकार गिर गई थी।

  • पिछली जून में गिरी थी उद्धव सरकार
  • जलगांव की चुनावी रैली में बोले ठाकरे
  • शिंदे-फडणवीस सरकार का डेथ वारंट जारी
  • क्या एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी बीजेपी

राज्य में शिवसेना के एक धड़े ने बीजेपी के साथ मिलकर सरकार बनाई। शिंदे सीएम बने तो देवेंद्र फडणवीस  डिप्टी सीएम। अब एक साल बाद फिर सियायत गरमाने के आसार नजर आ रहे हैं। दरअसल राज्य के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे ने दावा किया है कि महाराष्ट्र कर एकनाथ शिंदे सरकार कभी भी गिर सकती है। राज्य में कभी भी चुनाव हो सकते हैं और उनकी पार्टी इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। पिछले दिनों जलगांव में एक चुनाव रैली को संबोधित करते हुए ठाकरे ने यह टिप्पणी की है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

संजय राउत भी कर चुके हैं शिंदे सरकार गिरने का दावा

बता दें संजय राउत ने भी यहीं बात कही थी। संजय राउत ने भी दावा किया था कि आने वाले 15 से 20 दिन में शिंदे फडणवीस सरकार गिर जाएगी। संजय राउत ने एक बयान में कहा कि महाराष्ट्र में शिंदे-फडणवीस सरकार का एक तरह से डेथ वारंट जारी हो चुका है। महज तारीख का ऐलान होना शेष है। राउत ने कहा उन्होंने पहले ही कहा था कि शिंदे सरकार फरवरी में गिर जाएगी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट के फैसले में  देरी के कारण इस सरकार की लाइफलाइन बढ़ गई।

उद्धव ठाकरे का बीजेपी पर चोरी का आरोप

वहीं उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर चोरी का आरोप लगाया और कहा आपके पास अपना कोई आदर्श नहीं है। आपका अपना कोई नेता नहीं है। इसलिए आप दूसरों के आदर्शों को चुराएं और किसी की मां का नाम चुराएं। किसी के पिता का नाम चुराएं। फिर चुनाव लड़ें। ठाकरे ने कहा उन्होंने पहले भी भाजपा को बताया और चुनौती दी है और आज वे इसे दोहराते हैं। फिर से महाराष्ट्र भाजपा को यह घोषणा करनी चाहिए कि क्या वह आगामी चुनाव एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ेगी।

जून में सियासत की सालगिरह

दरअसल, महाराष्ट्र में बीते साल जून में शिवसेना के 35 विधायकों ने बगावत कर दी थी। इसके चलते उद्धव सरकार संकट में आ गई थी। राज्यपाल ने उद्धव ठाकरे से बहुमत साबित करने के लिए कहा था, जिसके बाद उद्धव ने इस्तीफा दे दिया था। तब एकनाथ शिंदे ने भाजपा के साथ सरकार बनाई थी। बता दें पिछले साल जून 2022 में शिवसेना के एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले बागी नेताओं ने बीजेपी के साथ हाथ मिला लिया था। जिससे राज्य में गठबंधन सरकार बनाने के बाद पिछले ठाकरे को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया था। चुवहीं नाव आयोग ने साल 2023 की शुरुआत में शिवसेना का आधिकारिक चुनाव चिन्ह धनुष-तीर और पार्टी का नाम शिंदे गुट को दे दिया। इसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाले गुट ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया और पार्टी का नाम और चुनाव चिन्ह वापस करने की मांग की। यह मामला अभी भी सुप्रीम कोर्ट में लंबित है।

Post Views: 393
Tags: CM Eknath ShindeDevendra FadnavisMaharashtrapower struggleShinde governmentUddhav Thackeray
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version