Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की सियासत में तैरती नजर आ रही विधानसभा चुनाव की गर्मी…जानें उद्धव ठाकरे के बयान पर क्यों तिलमिला गए बीजेपी के नेता

DigitalDesk by DigitalDesk
August 1, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, स्पेशल
0
Maharashtra Politics Assembly Election Shiv Sena UTB Uddhav Thackeray Devendra Fadnavis
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में महा विकास और बीजेपी के बीच सियासी तनातनी तेज हो गई है। शिवसेना यूटीबी प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बीजेपी के नेता और राज्य के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस को सीधी चुनौती दी है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि या तो महाराष्ट्र में वे रहेंगे या देवेंद्र फडणवीस रहेंगे। वही उद्धव की चुनौती पर भाजपा ने पलटवार किया है। जोरदार पलटवार करते हुए उद्धव को उनके पुराने दिन याद दिलाए हैं।

  • उद्धव ठाकरे ने कहा था —महाराष्ट्र में या मैं रहूंगा या फडणवीस
  • उद्धव का फडणवीस पर वार.. BJP का उद्धव पर पलटवार
  • कहा—पीएफआई की भाषा बोल रहे हैं उद्धव ठाकरे

इस तरह महाराष्ट्र की सियासत में इन दिनों विधानसभा की गर्मी तैरती नजर आ रही है। जुबान तल्ख है और तेवर सख्त हैं। लोकसभा चुनाव के नतीजे के बाद गदगद उद्धव ठाकरे ने मुंबई के बांद्रा में जब अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया तो देवेंद्र फडणवीस को उन्होंने सीधी चुनौती दे दी। उद्धव ने कहा या तो वह रहेंगे या मैं। भाजपा को उन्होंने चोर कंपनी भी करार दिया। उद्धव ठाकरे ने कहा भाजपा मतलब चोर कंपनी। यह सिर्फ दूसरी पार्टियों को तोड़ने में लगे रहते हैं। हमारी पार्टी छीन ली, चुनाव चिन्हू भी छीन लिया। बालासाहेब ठाकरे की फोटो भी चुरा ली। यह सब करके भी देख लिया कि हम पीछे हटने वाले नहीं है। दूसरी और शिवसेना यूटीबी के नेता विनायक राउत ने कहा पूर्व गृहमंत्री ने कहा है। जिस तरीके से आदित्य ठाकरे और उद्धव ठाकरे को जेल में डालने की कपट नीति को अमलीजामा पहनाने की तैयारी की जा रही थी उसके सामने आने के बाद देवेंद्र फडणवीस का नक्शा सामने आ चुका है। वहीं उद्धव ठाकरे के इन आरोपों को लेकर भाजपा ने करारा पलटवार किया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

फडणवीस कल भी थे,आज भी हैं और कल भी रहेंगे-बीजेपी

दूसरी ओर बीजेपी का रही है कि देवेंद्र फडणवीस कल भी थे और आज भी और कल भी रहेंगे भाजपा नेता प्रवीण दारेकर ने कहा कि उन्हें लगता है कि उन्हें लगता है कि व्यक्ति द्वेष द्वेष उद्धव ठाकरे के बयान में साफ नजर आ रहा है। महाराष्ट्र की राजनीति में ऐसा कभी हुआ नहीं व्यक्ति द्वेष आप इतने नीचेस्तर तक आज तक किसी ने नहीं लगाया। यह निंदनीय है। उद्धव ठाकरे की बातें अस्वीकार हैं। देवेंद्र जी कल थे आज है और कल भी रहेंगे। वह महाराष्ट्र में विरोधी पक्ष के नेता थे प्रतिपक्ष के नेता थे आप सरकार में थे आपकी सरकार गई देवेंद्र फडणवीस ने सरकार लेकर आए तो भी थे और आज भी सरकार है और देवेंद्र पल्लवी से यह जनता तय करेगी कौन रहेगा कौन नहीं रहेगा। हमें किसी तरह का अहम दिखाना ठीक नहीं क्योंकि स्थानीय राजनीति में जनता सर्वश्रेष्ठ रहती है। वह तय करती है कि कौन रहेगा कौन नहीं हम डिसाइड नहीं करते।

उद्धव ठाकरे पर आईएसआई पीएफआई की भाषा बोलने का आरोप

अपने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उद्धव थकने ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी चुनौती दी। ऐसे में अब बीजेपी उद्धव ठाकरे पर एक-एक करके पलटवार कर रही है। उद्धव की भाषा पर नसीहत दे रही है। शिवसेना यूबीटी प्रमुख उद्धव ठाकरे के बयान पर मुंबई बीजेपी अध्यक्ष आशीष शेलार ने पलटवार किया है। उनका कहना है कि उद्धव की भाषा सिमी के एजेंट जैसी है।आईएसआई के एजेंट जैसी है। यह भाषा तो पीएफआई के आतंकी की है। आतंकवादियों की मनोकामना है जो उद्धव ठाकरे बोल रहे हैं। बीजेपी नेता ने कहा उद्धव आतंकवादियों की भाषा बोल रहे हैं। देश की जनता ना उसे भाषा को मानती है ना उस भाषा को बोलने वाले को समर्थन दे सकती है। जिसने भारतीय जनता पार्टी को खत्म करने का प्रयास किया। उसे नेता और दल की अवस्था क्या हुई यह लोग जानते हैं।

दरअसल महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को लेकर आक्रामक बयान उद्धव ठाकरे की तरफ से किया गया है। लेकिन भाजपा नेता यही कह रहे हैं कि देवेंद्र कल भी थे आज भी हैं और कल भी रहेंगे।

Post Views: 336
Tags: #Maharashtra bjpAssembly ElectionDevendra FadnavisMaharashtra PoliticsShiv Sena UBTUddhav Thackeray
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version