Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन: विधानसभा का सत्र बुलाने की मांग,सीएम ने दी राज्यपाल को हालात की जानकारी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 31, 2023
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Maharashtra Maratha movement demands calling of assembly session CM Eknath Shinde
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र में मराठा आंदोलन ने हिंसा का रूप ले लिया है। मराठा आंदोलन के चलते हो रही हिंसा की आग अब विधायक के घर तक पहुंच गई है। विधायक के साथ एक पार्षद के घर को हिंसक भीड़ ने आग में झोंक दिया। वहीं आंदोलन और हिंसा के बीच राज्य के सीएम एकनाथ शिंदे राज्यपाल से मिलने राज्यभवन पहंचे तो वहीं विपक्ष दल ने भी राज्यपाल से मिलकर विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अपील की। इस दौरान सीएम एकनाथ शिंदे ने राज्यपाल को राज्य के मौजूदा हालात से अवगत कराया। वहीं बाद में सीएम एकनाथ शिंदे से मिलने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी वर्षा बंगले पर पहुंचेे।

  • महाराष्ट्र में हिंसक होता मराठा आंदोलन
  • मराठा आंदोलन के चलते हो रही हिंसा
  • विधायक के घर तक पहुंची आग की लपटें
  • विधायक के साथ एक पार्षद के घर को लगाई आग
  • सीएम एकनाथ शिंदे ने की राज्यपाल से मुलाकात
  • विपक्ष दल ने भी राज्यपाल से मिले
  • विपक्ष ने की विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की अपील

दरअसल महाराष्ट्र में मराठा आरक्षण का विरोध हो रहा है। इस विरोधी ने हिंसा और आगजनी का रुप ले दिया है। स्थानीय पुलिस के अनुसार कोटा अधिकारों की वकालत करने वाले प्रदर्शनकारियों ने हिंसक गतिविधियों का सहारा लिया है। जिसमें तीन विधायकों के घरों और कार्यालयों में आग लगाना और तोड़फोड़ करना शामिल है। इसके साथ ही एक नगर परिषद भवन को निशाना बनाना और सड़क यातायात को बाधित करना शामिल है। इस बीच बीड कलेक्टर दीपा मुधोल मुंडे ने अगली सूचना तक जिले के कुछ हिस्सों में कर्फ्यू लगा दिया है। वहीं बीड में इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी गईं हैं। प्रभावित क्षेत्रों में जन प्रतिनिधियों और मंत्रियों के आवासों और कार्यालयों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय किए गए। हिंसा और आगजनी की ये घटनाएं मुख्य रूप बीड और छत्रपति संभाजीनगर जिलों से सामने आईं। जहां स्थानीय प्रशासन ने कुछ क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया है। इस बीच मराठा कोटा कार्यकर्ता मनोज जारांगे ने जालना जिले के एक गांव में आरक्षण की मांग के समर्थन में अपना अनिश्चितकालीन उपवास जारी रखा। उपवास के छठे दिन जारांगे की हालत बिगड़ गई। जिसके कारण वह मंच पर गिर पड़े थे।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राजनीतिक नेताओं के कार्यालय क्षतिग्रस्त

आंदोलन में शामिल भीड़ आगजनी और बर्बरता के विभिन्न कृत्यों में लगी रही। जिसमें राष्ट्रवादी भवन एनसीपी कार्यालय में आग लगाना एक ज्वैरी की दुकान को निशाना बनाना और विभिन्न दलों के राजनीतिक नेताओं के कार्यालयों को नुकसान पहुंचाना शामिल था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता के घर के बाहर इकट्ठा हुए मराठा आंदोलनकारियों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस का भी इस्तेमाल करना पड़ा। इसके अलावा बीड में स्थानीय एनसीपी कार्यालय में आग लगा दी गई। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दो विधायकों के घरों में आग लगा दी गई। बीड जिले के माजलगांव शहर में राकांपा विधायक सोलंकी के आवास में आग लगा दी गई और कोटा आंदोलनकारियों के एक समूह ने पथराव भी किया। यह घटना विधायक की एक ऑडियो क्लिप के वायरल होने के बाद हुई। जिसमें वह मराठा आरक्षण आंदोलन को कमतर आंकते दिखे और अनशन कर रहे कोटा कार्यकर्ता जारांगे पर परोक्ष रूप से टिप्पणी करते दिखे। वहीं सत्तारूढ़ बीेपी के एक अन्य विधायक के कार्यालय में प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ की गई। हालांकि यह अच्छी बात रही किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

नगर परिषद भवन में आग लगा दी गयी

इसके बाद भीड़ मजलगांव नगर परिषद भवन की ओर बढ़ी, जहां उन्होंने पहली मंजिल पर आग लगा दी और संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। ऐसे में फायर ब्रिगेड कर्मी तुरंत पहुंचे और बिना किसी हताहत के आग बुझा दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीड जिले में राज्य रिजर्व पुलिस बल की एक कंपनी तैनात की गई थी। बीड जिले में कई स्थानों पर कोटा समर्थक विरोध प्रदर्शन जारी रहा।

एक्सप्रेस वे पर यातायात बाधित

प्रदर्शनकारियों ने समृद्धि एक्सप्रेसवे और सोलापुर-अक्कलकोट राजमार्ग पर भी यातायात बाधित किया और छत्रपति संभाजीनगर जिले में भारतीय जनता पार्टी के विधायक प्रशांत बंब के कार्यालय में तोड़फोड़ की। मराठा आरक्षण कार्यकर्ता मनोज जारांगे, जो अपने उपवास के छठे दिन थे, ने प्रदर्शनकारियों से हिंसा और आगजनी में शामिल होने से बचने की अपील की। बता दें मराठा समुदाय के सदस्य ओबीसी श्रेणी के तहत सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण की मांग को लेकर राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

Post Views: 256
Tags: demands calling of assembly sessionMaharashtraMaratha Movement
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version