Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव को लेकर सचिन पायलट ने किया ये बड़ा दावा…कहा- सत्ता में बने रहने के लिए किया जा रहा सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग

DigitalDesk by DigitalDesk
November 7, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Maharashtra Jharkhand Assembly Election Congress Sachin Pilot claim
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा के चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता और राजस्थान के पूर्व ​डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है। एमपी के विजयपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार करने पहुंचे सचिन पायलट ने कहा है कि महाराष्ट्र और झारखंड में इंडिया गठबंधन की ही सरकार बनने जा रही है। उन्होंने कहा जनता समझ चुकी है कि महाराष्ट्र में जोड़-तोड़ की राजनीति चल रही है। जनता इस बार महाराष्ट्र के चुनाव में बीजेपी और उसके सहयोगियों की ओर से की गई लूटपाट और भ्रष्टाचार का करारा जवाब देगी।

  • महाराष्ट्र—झारखंड में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी
  • राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट का दावा
  • चुनाव से पहले ही बीजेपी बैकफुट पर आ गई है
  • ‘झारखंड के मुख्यमंत्री को जबरन जेल में डाला गया’
  • ‘अब जनता जान चुकी है केंद्र सरकार की सच्चाई’
  • ‘सत्ता में बने रहने के लिए किया सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग’

वहीं झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने कहा कि वहां अब बीजेपी बैकफुट पर आ गई है। पायलट ने कहा झारखंड के मुख्यमंत्री को जबरन जेल में डाला जाता है। अब जनता जान चुकी है कि केंद्र सरकार की ओर से सत्ता में बने रहने के लिए सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।।

Related posts

UCC passed in MP framework of personal laws to change Madhya Pradesh moves towards One Nation One Law

एमपी में UCC पास, बदलेगा निजी कानूनों का ढांचा….एक देश, एक कानून की ओर मध्यप्रदेश

July 21, 2026
Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

Share Market News Update: लगातार दूसरे दिन लाल निशान में बंद हुआ शेयर बाजार, IT और PSU बैंकिंग शेयरों में बिकवाली से सेंसेक्स-निफ्टी फिसले

July 21, 2026
  • ‘सरकार को अनेकों बिल लाकर संसद में वापस लेना पड़ा’
  • ‘केंद्र आज भी नेहरू काग्रेस सरकार को दोष दे रही है’
  • ‘आज गरीबी और अमीरी की खाई बढ़ती जा रही है’
  • ‘चिंहित लोगों के लिए पॉलिसी बनाई जा रही है’
  • महाराष्ट्र, झारखंड में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी
  • उपचुनाव और दो राज्यों में सकारात्मक परिणाम आयेंगे
  • लाड़ली बहना योजना राष्ट्रीय बहना योजना पर कहा
  • 80 करोड़ लोगों को भोजन देने की बात बीजेपी करती है
  • कांग्रेस यह बात कहती है तो इसे बीजेपी रेवाड़ी बांटना बताती

‘2024 में BJP का अहंकार टूटा’

केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए सचिन पायलट ने कहा कि सरकार की एनडीए सरकार को अनेकों बिल लाकर संसद में वापस लेना पड़ा है। अब केंद्र सरकार बैकफुट पर आ गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार आज भी नेहरू कांग्रेस सरकार को दोष दे रही है। देश में आज गरीबी और अमीरी के बीच खाई बढ़ती जा रही है। केन्द्र की मोदी सरकार की ओर से कुछ चुनिंदा लोगों के लिए ही सभी पॉलिसी बनाई जा रही है।

‘उपचुनाव में भी हम करेंगे अच्छा प्रदर्शन’

सचिन पायलट ने कहा दिल्ली के कार्यों को जनता अब पसंद नहीं कर रही है। ऐसे में उपचुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी अच्छा परफॉर्म करेंगे। देश की नई पीढ़ी पिछले 10 साल से सरकार को देख चुकी है। अब उपचुनाव और दो राज्यों महाराष्ट्र झारखंड के विधानसभा चुनाव में सकारात्मक परिणाम आयेंगे। वहीं जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले औश्र घुसपैठ के सवाल पर सचिन पायलट ने कहा बॉर्डर सिक्योर करना केन्द्र सरकार की जिम्मेदारी है, लेकिन सरकार इसमें नाकाम रही है। जनता की समस्या को लेकर कोई चर्चा नहीं होती है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 501
Tags: #Maharashtra Jharkhand Assembly Election#Sachin Pilot claimCongress
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version