Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर एमवीए के दलों में संघर्ष,अधर में विदर्भ

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर एमवीए के दलों में संघर्ष,अधर में विदर्भ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: सीट शेयरिंग को लेकर एमवीए के दलों में संघर्ष,अधर में विदर्भ

एमवीए सहयोगी विदर्भ क्षेत्र में सीट बंटवारे को लेकर संघर्ष खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है ऐसे में कांग्रेस और शिवसेना उद्धव गुट ने शरद पवार से मध्यस्थता की मांग की है। शिवसेना यूबीटी ने बिना एमवीए विधायकों वाली विधानसभा की 12 सीटों पर दावा किया है

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

MVA में 12 सीट पर रार
विदर्भ की 12 सीटों पर
शिवसेना (यूबीटी) की नजरशरद पवार की शरण में कांग्रेस और शिवसेना UBT

सीट बंटवारे को लेकर महा विकास अघाड़ी MVA के सहयोगी घटक दल के बीच टकराव थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बीच जहां टिकट वितरण और सूची की घोषणा हो रही है वहीं MVA में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार संघर्ष देखने को मिल रहा है। यहां द नौ घंटे लंबी मैराथन बैठक के बात भी स्थिति साफ नहीं हुई है। एमवीए नेता अभी तक महाराष्ट्र के विदर्भ क्षेत्र की महत्वपूर्ण विधानसभा सीटों पर आम सहमति पर नहीं पहुंच पाए हैं।

एमवीए में यह सीट बनी विवाद का विषय
1.अरमोरी सीट से कृष्णा गजबे, भाजपा विधायक
2. गढ़चिरौली-सीट से देवराल होली, भाजपा विधायक
3. गोंदिया – सीट से विनोद अग्रवाल, विधायक निर्दलीय
4. भंडारा -सीट से निर्दलीय विधायक नरेंद्र बोंडेकर
5. चिमूर -सीट से कीर्तिकुमार भांगड़िया, भाजपा विधायक
6. बल्लारपुर- सीट से सुधीर मुनगंटीवार, भाजपा विधायक
7. चंद्रपुर – सीट से किशोर जोर्गेवार, निर्दलीय विधायक
8. रामटेक – सीट से आशीष जयसवाल, निर्दलीय विधायक (शिवसेना शिंदे गुट को समर्थन)
9. कामठी सीट- सीट से टेकचंद सावरकर, भाजपा विधायक
10. दक्षिण नागपुर सीट से मोहन मते भाजपा विधायक
11. अहेरी सीट से धर्मराव बाबा अत्राम, राकांपा अजित पवार गुट के विधायक
12. भद्रावती वरोरा – कांग्रेस विधायक प्रतिभा धानोरकर लेकिन वर्तमान में लोकसभा में सांसद हैं।

पार्टी सूत्रों की माने तो कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) दोनों गुटों के नेता नेता अब विपक्षी गठबंधन में मतभेदों को सुलझाने के साथ ही मध्यस्थता करने के लिए एनसीपी (शरदचंद्र पवार) प्रमुख शरद पवार की शरण में पहुंच गए हैं। लोकसभा के समय उद्धव ने छोड़ी थी कांग्रेस के लिए सीट

दरअसल लोकसभा चुनाव के दौरान, उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले शिवसेना यूबीटी गुट ने हिस्से की रामटेक और अमरावती लोकसभा ससीटें कांग्रेस को दे दीं थी। वही विधानसभा चुनाव में पार्टी अब एमवीए गठबंधन के हिस्से के रूप में में अधिक सीटें चाहती है। शिवसेना (यूबीटी) की ओर से विदर्भ क्षेत्र मैं विधानसभा की 12 सीटों पर दावा किया है। पार्टी की ओर से लगातार तर्क दिया जा रहा है कि विदर्भ क्षेत्र की इन 12 सीटों पर एमवीए का कोई मौजूदा विधायक नहीं है

कांग्रेस विधानसभा की
इन 12 सीटों पर दावा करने के साथ ही नासिक पश्चिम सीट से चुनाव लड़ने पर जोर दे रही है जबकि यहां शिवसेना (यूबीटी) की ओर से सुधाकर बडगुजर की उम्मीदवारी लगभग तय मानी जा रही है है। वही जब कांग्रेस की ओर से नाना पटोले ने नासिक पश्चिम पर जोर दिया, तो शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत मैदान में उतर आए और उन्होंने आधी बैठक से बाहर निकलने का फैसला किया। उनकी नाराजगी से बात बनने के बजाय बिगड़ गई और अब शिवसेना कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर शरद पवार की शरण में है।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

 

Post Views: 417
Tags: #Maharashtra Assembly 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version