Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति में 156 सीट पर फैसला , जल्द होगा ऐलान, बची सीटों पर मंथन जारी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 19, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति
0
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति में 156 सीट पर फैसला , जल्द होगा ऐलान, बची सीटों पर मंथन जारी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: महायुति में 156 सीट पर फैसला , जल्द होगा ऐलान, बची सीटों पर मंथन जारी

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी सियासी पार्टियों में अब सीट शेयरिंग को लेकर मंथन का दौर अंतिम चरण में है। महाविकास गाड़ी में जहां करीब 260 सीट पर सहमति बन चुकी है। वही एनडीए में 156 विधानसभा सीटों में किस कितनी मिलेगी। इस पर फाइनल चर्चा की गई है। माना जा रहा है महाराष्ट्र में भाजपा अपने सहयोगी संगठन के दलों से अधिक सीट पर इस बार चुनाव मैदान में उतरने वाली है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

सीट बंटवारे पर हुई विस्तार से चर्चा
शेयरिंग का फार्मूला तय
156 सीटों पर बनी सहमति
बाकी की सीटों पर भी जल्द होगा फैसला
BJP 156, 78 शिवसेना, 54 पर अजित पवार की पार्टी

एनडीए की बैठक में
महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला सुलझा लिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र के दोनों डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार महाराष्ट्र लौट गए हैं। जबकि राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दोनों डिप्टी सीएम के बाद दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुए। बता दे की केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निवास पर देर रात तक चली एनडीए की बैठक में महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों को लेकर मंथन किया गया। सीट शेयरिंग पर फाइनल चर्चा की गई ।

बीजेपी के हिस्से में 288 में से 156 सीट
पार्टी सूत्रों की माने तो महायुति में सीट शेयरिंग का फार्मूला इस तरह रह सकता है। जिसमें बीजेपी 156 विधानसभा सीट पर चुनाव लड़ेगी तो वही, एकनाथ शिंदे की शिवसेना 78 सीट पर चुनाव मैदान में उतरेगी। उधर अजित पवार की एनसीपी को महाराष्ट्र की 54 विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी उतारने का मौका मिलेगा। सूत्र बताते हैं कि दरअसल महाराष्ट्र के चुनाव में बीजेपी को अपने कोटे से छोटी पार्टियों को सीट देनी है। किसी पार्टी के पास जिताऊ उम्मीदवार नहीं होने पर 5 जगह प्लस-माइनस भी किया जा सकता है।

बाकी की सीटों पर भी फैसला जल्द
विधानसभा की कुछ सीटों को लेकर फसा पेंच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश के बाद राज्य स्तर पर सुलझाया जाएगा इसके अतिरिक्त बीजेपी, एनसीपी और शिवसेना की कुछ मौजूदा विधायकों वाली विधानसभा सीटों की अदला बदली का निर्णय लिया गया है। मौजूदा स्थिति में जिस उम्मीदवार के खिलाफ एंटी इनकंबेंसी होगी। वहां पर दूसरे प्रत्याशी को टिकट दिया जाएगा। सीट बंटवारे को लेकर शनिवार को महायुति की और से एक संयुक्त बयान भी जारी किए जाने की संभावना है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने घटक दलों के सभी नेताओं को सभी को तेजी से प्रचार प्रसार के काम में जुटने को कहा है।

महाराष्ट्र मेंफिलहाल एकनाथ शिंदे बतौर मुख्यमंत्री के रूप में गठबंधन का नेतृत्व कर रहे हैं लेकिन महायुति की ओर से राज्य का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। यह चुनाव के बाद साफ हो सकेगा। दरअसल महायुति के सत्ता में आने के बाद मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई फैसला किया जाएगा ।सत्ता में आने के बाद महा युति के तीनों दलों को मंत्रिमंडल में बराबर-बराबर मंत्री पद देने पर भी विधानसभा के चुनाव के बाद फैसला लिया जाएगा पाया जाता है कि सीट आवंटन की घोषणा मुंबई में एक महायुति के तीनों दल के नेताओं की मौजूदगी में प्रेस कॉन्फ्रेंस में की जाएगी। इसके अलावा सीट शेयरिंग के साथ ही बैठक में महागठबंधन के घोषणा पत्र पर चर्चा हुई।

BJP और शिवसेना ने मिलकर लड़ा था पिछला चुनाव
महाराष्ट्र में पिछली बार 2019 के विधानसभा चुनाव बीजेपी और शिव शिवसेना ने मिलकर लड़ा था। हालांकि महाराष्ट्र में सरकार बनने से पहले ही उद्धव ठाकरे ने पाला बदलकर कांग्रेस-एनसीपी के समर्थन से महाविकास अघाड़ी गठबंधन सरकार बनाई और स्वयं मुख्यमंत्री बने लेकिन राजनीति में कोई स्थाई नहीं होता । शिवसेना में दो टुकड़े हो गए । इसके बाद एकनाथ शिंदे गुट वाली शिवसेना ने बीजेपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सत्ता पर कब्जा किया। महाराष्ट्र में बीजेपी, शिंदे की शिवसेना और अजित पवार की एनसीपी ने मिलकर महायुति की सरकार बनाई है। जिसके मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं।

Post Views: 372
Tags: #Maharashtra Assembly 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version