Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

Maharashtra Assembly Chunav 2024 : बटेंगे तो कटेंगे के बाद महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में रजाकारों की एंट्री…जानें योगी और खरगे में क्यों हो रही बयानबाजी

DigitalDesk by DigitalDesk
November 14, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Maharashtra Assembly Election Razakar Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath Congress President Mallikarjun Kharge
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Maharashtra Chunav 2024 महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के सियासी बयानबाजी बढती जा रही है। मतदान में अब चंद दिन बचे हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को मतदन होगा तो 23 नवंबर को मतों की गिनती होगी। इस बीच विधानसभा चुनाव के प्रचार में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे की धूम पूरे राज्य में सुनाई दे रही है। इस नारे में महाराष्ट्र में विधानसभा के चुनावी माहौल को भी पूरी तरह बदल कर रख दिया है। उत्तरप्रदेश के सीएम योगी के नारे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भी महाराष्ट्र के चुनाव में एक नया नारा ‘एक हैं तो सेफ है का दिया था। पीएम की ओर से दिया गया यह नारा भी यूपी के सीएम योगी के नारे से मिलता जुलता है।

  • महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव में कुछ दिन बचे
  • राज्य में 20 नवंबर को होगी वोटिंग
  • 23 नवंबर को होगी वोटों की गिनती
  • चुनाव प्रचार में सुर्खियों में रहे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
  • सीएम योगी के बंटोगे तो कटोगे के नारे की रही धूम
  • योगी के नारे ने बदला दिया राज्य में चुनावी माहौल
  • योगी के ‘बंटोगे तो कटोगे’ के नारे की रही धूम
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने जताई थी बटोगे तो कटोगे पर आपत्ति
  • खरगे को दिया सीएम योगी ने जवाब
  • कहा—रजाकारों ने की थी खरगे के परिजनों की हत्या
  • ‘इसके बाद भी खरगे मौन क्यों हैं, वोट कटने का डर’

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के दौरान रजाकारों की हिंसा का मुद्दा भी सुर्ख्यिों में है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि रजाकार कौन थे। उन्होंने तेलंगाना और मराठवाड़ा में क्यों हिंसा की थी। बात 1947 देश की आजादी के समय की है। आजादी के समय भारत में कुल 500 रियासतें थी। ज्यादातार रियासत आजादी के साथ भारत सरकार में विलिन हो गईं। उस समय हैदराबाद रियासत सरकार के आदेश के नहीं मान रहीं थी। इस दौरान जो हैदराबाद के निजामों की सेना को रजाकार कहा जाता था। रजाकारों ने उस दौरान मराठवाडा और तेलंगाना में लोगों की हत्या की थी।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

बताते हैं कि जो नागरिक भारत सरकार की हिस्सा बनना चाहता था या रियासत को भारत में मिलाने के समर्थक थे। निजाम के रजाकार ऐसे लोगों के परिवार पर हमला करते थे। उनके घरों पर हमला करते थे। आखिरकार तत्कालीन केन्द्रीय गृहमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल ने आपरेशन पोलो चलाकर रजाकारों के अत्याचार से जनता को मुक्ति दिलाई।

अब महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024 में रजाकार की बातें क्यों हो रही हैं। दरअसल उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे के बीच राजनैतकि बयानबाजी जोरो पर है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खड़गे ने योगी आदित्यानाथ के बयान बटोगे तो कटोगे पर आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि योगी इस तरह के बयान देकर जनता के बीच नफरत फैला रहे हैं। इसके बाद खरगे ने कहा कि मेरा पूरा परिवार नफरत की आग में जल गया था मेरे परिवार के लोगों की हत्या कर दी गई थी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन खरगे के इस बयान पर सवाल करते हुए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के कहा कि हम उनकी उम्र का लिहाज करते हैं लेकिन वो ये बताएं कि उनके परिवार की हत्या किसने की। दरअसल मल्लिकार्जुन खरगे के माता, पिता, चाची और बहन की हत्या उस वक्त कर दी गई थी जब खरगे की उम्र आठ साल की थी।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया है कि रजाकारों ने ही कांग्रेस अध्यक्ष खरगे के परिजनों की हत्या की थी। रजाकारों ने मिलकर खरगे की मां, चाचा, चाची और बहन को जला दिया था। सीएम योगी ने कहा इसके बाद भी कांग्रेस अध्यक्ष इन रजाकारों के खिलाफ एक भी शब्द नहीं बोलेंगे, क्योंकि इससे खरगे को अपने वोट बैंक कटने का डर है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 575
Tags: #Maharashtra Assembly Election#Razakar#Uttar Pradesh CM Yogi AdityanathCongress President Mallikarjun Kharge
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version