Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव: कांग्रेस के इस नेता कहा ‘RSS एक आतंकवादी संगठन है’ उसके पास मौजूद हैं सबूत, ये बच्चों को हिंसा और झूठ बोलना सिखाते हैं

DigitalDesk by DigitalDesk
November 15, 2024
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Maharashtra Assembly Election Congress leader Hussain Dalwai Rashtriya Swayamsevak Sangh RSS terrorist organization
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मतदान की तारीख जैसे जैसे करीब आ रही है, चुनाव को लेकर राज्य में सियासी पारा वैसे वैसे बढ़ता हुआ नजर आ रहा है। बीजेपी नेताओं की ओर से बटेंगे तो कटेंगे और एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे के बयान के बाद अब कांग्रेस और उसके सहयोगी दल लगातार बीजेपी और RSS पर लगातार निशाना साध रहे हैं। इसी बीच महाराष्ट्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता माने जाने वाले हुसैन दलवई की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS को लेकर एक विवादित बयान सामने आया है।

  • कांग्रेस के हुसैन दलवई का विवादित बयान
  • RSS को लेकर दिया विवादित बयान
  • RSS को बताया एक आतंकी संगठन
  • कहा- इसके सबूत वे दे रहे हैं
  • महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं हुसैन दलवई

कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने बीजेपी के अनुषांगिक संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ RSS को आतंकवादी संगठन करार दिया है। उन्होंने कहा कि आरएसए वाले लोगों को हिंसा सिखाते हैं। कांग्रेस नेता हुसैन दलवई यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा RSS एक आतंकी संगठन है। लोगों को ये लोग हिंसा सिखाते हैं। बच्चों को RSS चार चीजे सिखाता है। जिसमें पहली बात यह है कि आरएसएस वाले बच्चों को झूठ बोलना सिखाते हैं। दूसरी बात यह है कि आरएसएस वाले बच्चों को हिंसा सिखाते हैं। जो हर तरह से गलत है। आरएसएस वाले ये बताते हैं कि महात्मा गांधी की वजह से देश का विभाजन हुआ था। इसके चलते लोग डर जाते हैं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

संघ पर लगाए कई गंभीर आरोप

कांग्रेस के दलवई ने RSS पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा RSS एक खतरनाक संगठन है। वे इसके सबूत दे रहे हैं। उन्होंने पहले सबूत के तौर पर जनसंघ के संस्थापक की हत्या का मामला उठाते हुए कहा हत्या की जांच के लिए बलराज मधोक के नेतृत्व में समिति का गठन किया गया। दलवई ने कहा कि करीब तीन माह तक बलराज मधोक ने हर जगह घूमकर रिपोर्ट को तैयार किया। वे काशी वाराणसी के साथ देश में कई अन्य जगहों पर गए। लेकिन रिपोर्ट को सामने नहीं आने दिया गया उसे छिपाकर रखा गया। दलवई ने कहा मधोक ने एक किताब का प्रकाशन भी किया था। जिसमें उन्होंने अपनी इस रिपोर्ट को लेकर सब कुछ विस्तार से बताया था।

RSS गांधी की हत्या के लिए जिम्मेदार

महाराष्ट्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दलवई ने RSS पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या का आरोप लगाते हुए कहा गांधीजी की हत्या के लिए ये ही जिम्मेदार हैं। इसके आरएसएस की ओर से आज तक माफी नहीं मांगी गई है। उन्होंने आज तक नहीं कहा है कि गांधी जी की हत्या हुई। यह हमारी गलती है। इसके अलावा दलवई ने यह भी कहा कि हिंदू वो हैं जो भारतीय परंपरा का पालन करते हैं। कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने आगे यह भी कहा ​कि आरएसए के प्रवक्ता उनके बारे में बात कहते हैं कि उन्होंने हिंदुओं को हत्यारा कहा है। यह बिल्कुल सच नहीं है। हिंदू आतंकवादी कैसे हो सकते हैं? कांग्रेस के नेता हुसैन दलवई ने आगे कहा हिंदू वह हैं जो भारतीय परंपरा हैं, जो महाराष्ट्र की परंपरा का पालन करते हैं। जिनमें संत तुकाराम और संत ज्ञानेश्वर महाराज शामिल है। दलवई ने कहा कि हम महात्मा ज्योतिबा फुले, बाबा साहेब डॉ.आंबेडकर, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और वीर शिवाजी महाराज पर विश्वास करते हैं।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 749
Tags: #Congress leader Hussain Dalwai#Maharashtra Assembly Election#RSS terrorist organizationRashtriya Swayamsevak Sangh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version