Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अपने पीछे कई खट्टी-मिठी यादें छोड़ गया महाकुंभ… त्रिवेणी संगम के तट पर छाए रहे कभी विवादित बयान तो कभी वीवीआईपी स्नान…!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2025
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

यूपी के प्रयागराज में 45 दिन बाद महाकुंभ का समापन हो गया है। लगभग डेढ महीने तक चलने वाले इस महाकुंभ में देश विदेश के 68 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान वीवीआईपी श्रद्धालुओं का भी पूरे समय तांता लगा रहा। महाकुंभ के बीच माना जा रहा है कि वास्तविक मुद्दों को दरकिनार कर दिया गया।

  • महाकुंभ 2025 का समापन
  • 66 करोड़ से अधिक भक्त
  • 6 अमृत स्नान, पूरे समय सुर्ख़ियों में रहा महाकुंभ
  • आस्था-विवाद और चर्चाओं का महासंगम का समापन

इस बार का महाकुंभ कुछ ऐसा था कि इसमें जहां आम श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे थे तो वहीं नेता डुबकी तो लगा रहे थे। लेकिन सियासत के साथ ही करीब 144 साल बाद खास संयोगों के साथ आया यह महाकुंभ सियासत में खूब याद किया जाएगा। महाकुंभ को लेकर कई विवादित बयान भी रहे। चलिए देखते हैं कि कुंभ मेले के साथ साथ बयानों का सियासी मेला भी कैसा लगा।

Related posts

Bhopal Gold and Silver Prices

सोना-चांदी के दाम स्थिर, निवेशकों और ग्राहकों को राहत; जानिए आपके शहर का ताजा भाव

June 7, 2026
Rajat Patidar IPL 2026

लगातार दो IPL खिताब, फिर भी टीम इंडिया से दूर रजत पाटीदार!..आखिर क्या है वजह… क्या उम्र बन गई सबसे बड़ी बाधा?

June 7, 2026

वो बयान जिन पर गरमाती रही सियासत

मौनी अमावस के दिन महाकुंभ में हुई भगदड़ के बाद यूपी की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ.संजय निषाद ने हादसे पर विवादित और असंवेदनशील बयान दिया। मंत्री ने कहा कि “जहां जगह हो वहीं स्नान करें श्रद्धालु। भगदड़ को लेकर कह दिया कि जहां इतनी बड़ी भीड़ होती है। इतना बड़ी संख्या में प्रबंधन होता है तो वहां ऐसी छोटी मोटी घटनाएं हो ही जाती हैं।
वहीं आजाद समाज पार्टी मुखिया और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने प्रयाग महाकुंभ को लेकर कहा’ महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। इधर महाकुंभ को लेकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी मौन नहीं रहीं उनका बयान भी चर्चा में रहा। ममता ने कहा यह ‘मृत्यु कुंभ’ है। वे महाकुंभ का सम्मान करती हैं वे पवित्र गंगा मां का सम्मान करती हैं, लेकिन अमीर और वीआईपी लोगों के लिए 1 लाख रुपये तक के शिविर उपलब्ध हैं वहीं गरीबों के लिए महाकुंभ में कोई व्यवस्था नहीं किये गये हैं। महाकुंभ मेला में भगदड़ की स्थिति आम है लेकिन, व्यवस्था करना सबसे महत्वपूर्ण होता है।

खड़गे भी नहीं रहे पीछे.. कह दिया स्नान से नहीं दूर होगी गरीबी

इधर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तो कह दिया कि बीजेपी नेताओं में गंगा स्नान की होड़ लगी है, लेकिन इस महाकुंंभ में स्नान से कोई गरीबी दूर नहीं होने वाली है। कांग्रेस कभी भी धर्म के नाम पर होने वाले शोषण को बर्दाश्त नहीं करने वाली है।

इस बीच गाजीपुर समाज वादी पार्टी सांसद अफजाल अंसारी भी महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दे दिया गया। अफजाल ने रविदास जयंती के मौके पर एक कार्यक्रम के दौरान कहा “महाकुंभ में स्नान से पाप धुल रहे हैं। यहां लोगों के लिए अब बैकुंठ के रास्ते खुल रहे हैं। यानी महाकुंभ में स्नान के बाद अब कोई नर्क में नहीं जाएगा। स्वर्ग तो हाउसफुल हो जाएगा।

अखिलेश को श्रद्धालुओं की संख्या पर संदेह

समाजवादी पार्टी के मुखिया यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने इस दावे को ही गलत ठहरा दिया कि महाकुंभ 144 साल बाद आयोजित हो रहा है। अखिलेश ने कहा 144 साल वाला जो गणित बीजेपी और उसकी सरकार की ओर से बताया जा रहा है, कोई भी वैज्ञानिक और जो ज्योतिष को अच्छी तरह से समझते हैं। वे जानते हैं कि महाकुंभ तो हर 12 साल में एक बार आयोजित किया जाता है। लेकिन भाजपा ने जो 144 साल का नया गणित महाकुंभ का बताया है वह किस वर्ष से नापा है। किस वजह से नापा है कोई नहीं जानता।

आरजेडी प्रमुख बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव से महाकुंभ को लेकर सवाल पूछा तो लालू ने कहा महाकुंभ का कोई मतलब नहीं है। सब फालतू की चीज है। लालू के इस बयान पर जमकर सियासी बवाल मचा।

समाजवादी पार्टी की सांसद जय बच्चन ने महाकुंभ के पानी को सबसे ज्यादा गंदा बताया। राज्यसभाम ें जया बच्चन ने कह दिया कि इस जब जलशक्ति विभाग गंदे पानी पर चर्चा कर रहा है तो इस समय पानी सबसे ज़्यादा प्रदूषित कहां है। यह महाकुंभ का पानी है। जिसमें भगदड़ में मरने वालों के शव नदी में फेंके गए। जिसके चलते पानी प्रदूषित हो गया। उन्होंने कहा श्रद्धालुओं के शव गंगा में फेंक दिए गए और वहीं पानी लोगों तक आ रहा है।

सपा के सुल्तान बेग ने कह दिया था कि महाकुंभ को शमशान बना दिया गया है। महाकुंभ क्षेत्र में घोर अव्यवस्थाएं हैं, जबकि पूर्व में जब सपा सरकार में कुंभ हुआ था तो काफी व्यवस्थाएं की गई थीं।

इस सबके बीच बीजेपी सांसद और सिने तारिका हेमा मालनी ने तो महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ पर सवाल खड़े कर दिये। हेमा मालिनी ने विवादित बयान देते हुए कहा महाकुंभ में मची भगदड़ की घटना इतनी बड़ी नहीं थी, जिसे जितना बढ़ा चढ़ाकर दिखा दिया गया।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 345
Tags: #Mahakumbh concludes #45 days in Prayagraj UP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version