Wednesday, August 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

पीएचई मंत्री पर 1000 करोड़ रुपए कमीशन का आरोप…जानें क्या है आखिर पूरे मामले की सच्चाई…?..क्या है कमीशन का काला सच?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 1, 2025
in Uncategorized
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

पीएचई मंत्री पर 1000 करोड़ रुपए कमीशन का आरोप…जानें क्या है आखिर पूरे मामले की सच्चाई…!

मध्य प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग पीएचई की मंत्री संपतिया उईके इस दिनों खासी चर्चा में हैं। दरअसल उन पर 1000 करोड़ रुपए कमीशन लेने का आरोप एक पूर्व विधायक ने लगाया है। यह आरोप संयुक्त क्रांति पार्टी अध्यक्ष और बालाघाट जिले की लांजी सीट से सपा के पूर्व विधायक किशोर समरीते ने लगाए हैं। समरिते ने इस मामले की पीएमओ में शिकायत की थी। जिसके बाद मामला सुर्खियों में आ गया।

Related posts

Ring of Jupiter on the Mount of Jupiter What does it signify Discover its significance in palmistry

गुरु पर्वत पर बनी रिंग ऑफ जुपिटर रेखा: क्या देती है संकेत? जानिए हस्तरेखा शास्त्र में इसका महत्व

August 5, 2026
Horoscope

Wednesday Horoscope: पंचांग, ग्रहदशा और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल …जानें क्या कहते हैं आपके सितारे

August 5, 2026

मंत्री संपतिया उईके की प्रतिक्रिया

मंत्री ने कहा है कि वे भोपाल से बाहर हैं। लेकिन अधिकारियों से पूछ रहीं हैं कि किस आधार पर जांच करवाई जा रही है। वे जब भोपाल आएंगी, तो बात करूंगी।

पीएमओ से जांच के आदेश जारी किये गये थे। इसके बाद एमपी के पीएचई विभाग ने अपने ही विभाग की मंत्री संपतिया उईके के खिलाफ जांच बैठाई। हालांकि जांच के आदेश के बाद पीएचई के प्रमुख अभियंता की ओर से इस मामले को निराधार भी बता दिया गया। इधर इस मामले को लेकर मंत्री संपतिया उइके की भी प्रतिक्रिया सामने आ गई है।

मंत्री के खिलाफ विभाग के ही प्रमुख अभियंता ने दिए थे जांच के आदेश

विभाग के प्रमुख अभियंता ईएनसी संजय अंधवान ने इस पूरे मामले में प्रधानमंत्री से की गई शिकायत और केंद्र की ओर से रिपोर्ट तलब किये के बाद जांच के आदेश दिए थे। प्रमुख अभियंता कार्यालय की ओर से मध्य प्रदेश के सभी मुख्य अभियंता पीएचई और परियोजना निदेशक मप्र जल निगम को भी इस मामले को लेकर पत्र लिखकर 7 दिन में रिपोर्ट देने को कहा गया।

विभाग की ओर से जारी किये गये दिशा निर्देश में कहा गया है कि मध्यप्रदेश के जल जीवन मिशन को केन्द्र सरकार की ओर से मिले करीब 30 हजार करोड़ के खर्च की विस्तार से जांच की जाए। इसके अतिरिक्त मंडला जिले के कार्यपालन यंत्री की संपत्तियों की भी जांच के निर्देश दिए गए।

जांच में शिकायतकर्ता के आरोप निराधार!

जांच के आदेश के बाद बालाघाट जिले के कार्यपालन यंत्री की ओर से जो रिपोर्ट भोपाल भेजी गई उसका हवाला देते हुए विभाग के प्रमुख अभियंता ईएनसी संजय अंधवान ने कहा है कि शिकायतकर्ता पूर्व विधायक किशोर समरीते की ओर से कोई भी प्रमाण नहीं दिये गये। मात्र आरटीआई सूचना के अधिकार के तहत ही विभागीय अधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र को ही आधार बनाया गया था। ईएनसी ने यह भी कहा है कि बालाघाट संभाग के कार्यपालन यंत्री ने पूर्व विधायक और शिकायतकर्ता किशोर समरीते को यह जानकारी दी थी कि किसी भी प्रकार की अनियमितता नहीं हुई है।

विभाग की ओर से प्रेस नोट जारी कर दी ये सफाई

इस पूरे मामले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने आननफाानन में प्रेस रिलीज भी जारी की और कहा कि शिकायतकर्ता संयुक्त क्रांति पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व विधायक किशोर समरीते ने प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रेषित किए गए लेटर में जो भी आरोप लगाए गये हैं उन आरोप में कोई भी प्रमाण अपनी शिकायत के साथ संलग्न नहीं किए गये हैं। यह शिकायत केवल काल्पनिक मनगढंत आधारहीन है। साथ ही यह भी कहा गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री पर जो आरोप भी लगाए गए हैं वे सभी तथ्यहीन और निराधार हैं।

मध्य प्रदेश PHE मंत्री संपतिया उईके पर भ्रष्टाचार के आरोप

संयुक्त क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व विधायक किशोर समरीते ने मंत्री संपतिया उईके पर ₹1000 करोड़ कमीशन लेने का आरोप लगाया है। यह आरोप प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में दर्ज शिकायत के ज़रिए सामने आया।

शिकायत और जांच की प्रक्रिया

पीएमओ ने इस शिकायत पर संज्ञान लिया और जांच के आदेश दिए। इसके बाद PHE विभाग (लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग) ने स्वयं अपने ही मंत्री के खिलाफ जांच शुरू कर दी।

प्रमुख अभियंता (ईएनसी) संजय अंधवान ने सभी मुख्य अभियंताओं और जल निगम के प्रोजेक्ट डायरेक्टर को पत्र लिखकर 7 दिन में रिपोर्ट मांगी। जल जीवन मिशन के तहत राज्य को मिले ₹30,000 करोड़ की फंडिंग के उपयोग की भी जांच के निर्देश दिए।

जांच के कुछ ही समय बाद PHE विभाग ने एक प्रेस रिलीज जारी की गई। शिकायत को “मनगढंत, आधारहीन और काल्पनिक” बताया गया। कहा गया कि शिकायतकर्ता ने कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। विभाग का कहना है कि आरोप सिर्फ RTI के ज़रिए मिली विभागीय चिट्ठियों पर आधारित हैं, जिनमें किसी अनियमितता का ज़िक्र नहीं है।

अब सवाल यह है कि ….

क्या किसी मंत्री के खिलाफ उसी विभाग द्वारा जांच शुरू करना निष्पक्ष माना जा सकता है? क्या विभाग द्वारा ही आरोपों को खारिज करना संस्थागत पारदर्शिता पर सवाल नहीं उठाता?…(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Madhya Pradesh Public Health Engineering Department #Minister accused of taking Rs 1000 crore commission
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

Saayoni Ghosh

चार महीने में बदले सियासी तेवर: मोदी सरकार पर शायरी से वार करने वाली सायोनी घोष अब बनेंगी सरकार की आवाज़

मुख्य समाचार
Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version