Sunday, June 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

कौन हैं आईपीएस कैलाश मकवाना जो संभालेंगे एमपी डीजीपी की जिम्मेदारी…? क्या है मकवाना का उज्जैन से कनेक्शन…?

DigitalDesk by DigitalDesk
November 24, 2024
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Police IPS Kailash Makwana appointed DGP
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश पुलिस को नया मुखिया मिल गया है। मौजूदा पुलिस महानिदेशक DGP सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। ऐसे में सरकार ने 1988 बेच के IPS कैलाश मकवाना को नया डीजीपी पदस्थ किया है। वे 1 दिसंबर से DGP सुधीर कुमार सक्सेना की जगह लेंगे।

  • MP के DGP बनाए गए IPS कैलाश मकवाना
  • मकवाना 1 दिसंबर को संभालेंगे DGP का कार्यभार
  • सुधीर सक्सेना की जगह संभालेंगे कमान
  • आधी रात को गृह विभाग ने जारी किये आदेश
  • 1988 बेच के IPS हैं कैलाश मकवाना
  • पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में चेयरमैन हैं मकवाना
  • कैलाश मकवाना की छवि एमपी पुलिस में बेदाग
  • ईमानदार अफसर के रूप में जाने जाते हैं कैलाश मकवाना
  • लोकायुक्त DG रहते सुर्खियों में आया था मकवाना का नाम
  • मूलत: उज्जैन जिले के निवासी हैं कैलाश मकवाना

1988 बैच के IPS मकवाना की पदस्थापना के आदेश शनिवार की देर रात जारी कर दिये गये हैं। मकवाना 30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे मौजूदा DGP सुधीर कुमार सक्सेना का स्थान लेंगे। बता दें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज रविवार से विदेश यात्रा पर रहेंगे। इससे पहले सीएम ने एमपी पुलिस के नए मुखिया यानी डीजीपी के फैसले पर मुहर लगा दी है। 1988 बैच के आईपीएस कैलाश मकवाना फिलहाल पुलिस हाउसिंग के अध्यक्ष हैं।

Related posts

up Mission 2027

मिशन 2027 के लिए बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक दांव, यूपी में जिला स्तर पर बढ़ी निगरानी

June 7, 2026
Guru is kind

जब गुरु हो जाएं मेहरबान, जीवन में मिलने लगते हैं सफलता और समृद्धि के संकेत

June 7, 2026

आधी रात को जारी किये गये आदेश

गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव एस एन मिश्रा ने शनिवार की देर रात को कैलाश मकवाना को DGP बनाए जाने के आदेश भी जारी कद दिये हैं। जारी आदेश के अनुसार 21 नवंबर को संघ लोक सेवा आयोग की चयन समिति की बैठक में IPS कैलाश मकवाना के नाम का चयन किया गया था। बता दें राज्य में DGP के लिए 3 नाम प्रमुखता से लिए जा रहे थे। जिनमें पुलिस हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष कैलाश मकवाना के अतिरिक्त EOW डीजी अजय शर्मा और होमगार्ड DG अरविंद कुमार का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा था, लेकिन अंत में यह जिम्मेदारी 1988 बैच के आईपीएस मकवाना को सौंपी गई।

कैलाश मकवाना से जुड़ी अहम बातें

1988 बैच के आईपीएस अधिकारी कैलाश मकवाना साल वर्तमान में पुलिस हाउसिंग बोर्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे है। वे 30 नवंबर 2026 को रिटायर होंगे। तब तक उनका कार्यकाल रहेगा। कैलाश मकवाना मूलत: उज्जैन जिले के निवासी हैं। उन्होंने बीई और आईआईटी से एमटेक की पढ़ाई की है। वे लोकायुक्त के स्पेशल डीजी के अतिरिक्त सीआईडी के स्पेशल डीजी ही नहीं एडीजी नारकोटिक्स और एडीजी एडमिन के साथ एडीजी गुप्त वार्ता और एडीजी प्रबंध जैसे अहम पदों पर भीरह चुके हैं।

आदेश जारी होने से पहले की CM ने मकवाना से चर्चा

मौजूदा डीजीपी सुधीर कुमार सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत होने वाले हैं। इसके बाद मकवाना 1 दिसंबर 2024 को नए डीजीपी का कार्यभार संभालेंगे। बता दें शनिवार देर रात नए डीजीपी की पदस्थापना के आदेश जारी किये गये हैं। यह आदेश जारी होने से पहले सीएम डॉ मोहन यादव ने आईपीएस कैलाश मकवाना से कुछ देर चर्चा की। इसके बाद पदस्थापना के आदेश जारी कर दिये गये।

Post Views: 1,044
Tags: # Kailash Makwana#1988 sold IPS Kailash Makwana#DGP Sudhir Kumar Saxena#IPS Kailash MakwanaMadhya Pradesh Police chief #Director General of Policeposted as DGP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version