Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी में तीसरा चरण का ‘रण’ , प्रचार थमने से पहले स्टार प्रचारकों ने झोंकी पूरी ताकत

DigitalDesk by DigitalDesk
May 5, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Lok Sabha Elections Third Phase Voting Star Campaigner Campaign
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण की वोटिंग के लिए स्टार प्रचारक प्रचार करने में लगे हैं। हालांकि राज्य में तीसरे चरण में मतदान के लिए प्रचार रविवार यानि आज शाम 6 बजे थम जायेगा। प्रचार थमने से पहले बीजेपी और कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतार दिया है।इस चरण में कई प्रमुख सीटों पर चुनाव होंगे। इनमें राजधानी भोपाल समेत विदिशा लोकसभा सीट जहां से पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान मैदान में हैं। वहीं, राजगढ़ से पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह मैदान में हैं। बात की जाए गुना लोकसभा सीट की तो यहां से ज्योतिरादित्य सिंधिया ताल ठोक रहे हैं।

तीसरे चरण में भोपाल में 7 मई को होगा मतदान

  • मतदान को लेकर पुलिस ने की तैयारी
  • 5 हजार से अधिक जवान संभालेंगे सुरक्षा व्यवस्था
  • 275 सेक्टर पुलिस मोबाइल करेंगी पेट्रोलिंग
  • थानों पर तैनात रहेंगे क्यूआरटी के जवान
  • 2037 पोलिंग बूथ में से 427 अतिसंवेदनशील
  • अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर पुलिस की विशेष नजर रहेगी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सागर, गुना, राजगढ़ में करेंगे प्रचार

  • राजगढ़ लोकसभा के राघौगढ़, राजगढ़ और ब्यावरा में रोड़ शो
  • सागर, गुना, राजगढ़ में जनसभा को करेंगे संबोधित
  • सागर में सुरखी विधानसभा के राहतगढ़ में होगी जनसभा
  • गुना के मुंगावली विधानसभा में जनसभा
  • दिग्विजय सिं​ह के राघौगढ़ में होगा सीएम का रोड शो
  • सीएम ब्यावरा विधानसभा के रोड शो में शामिल होंगे

मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि नियमानुसार संसदीय क्षेत्रों में मतदान समाप्ति के निर्धारित समय से 48 घंटे पहले चुनाव प्रचार बंद कर दिया जाता है। लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान 7 मई मंगलवार को होना है। जिसमें मध्यप्रदेश की 9 लोकसभा सीट मुरैना, भिंड, ग्वालियर, गुना, सागर, भोपाल, विदिशा, राजगढ़ और बैतूल में तीसरे चरण में 7 मई को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच मतदान होगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
  • एमपी की 9 सीटों पर होगी मतदान
  • करीब 1 करोड़ से ज्यादा मतदाताओं को दी गई पर्ची

चुनाव प्रचार के थमने के पहले इंदौर चुनाव कार्यालय की 111 टीमों ने शनिवार को 85 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों और दिव्यांग व्यक्तियों के वोट एकत्र करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन वोटर्स के घर जाकर टीम के मेंबर वोट ड्रॉप बॉक्स में डलवा रहे हैं। तीसरे चरण के मतदान के दौरान इन नौ संसदीय क्षेत्रों में कुल 1.77 करोड़ मतदाता हैं। इस बार इन सीटों से कुल 127 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Post Views: 271
Tags: #Madhya Pradesh Lok Sabha Elections#Star Campaigner Campaign#Third Phase Voting
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version