Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी का पारा हाई… क्यों दी थी पुलिस ने कमलनाथ के घर दबिश…? क्या है बंटी साहू के कथित वीडियो की सच्चाई…?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 16, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Lok Sabha Election Chhindwara Kamalnath Nakulnath Bunty Sahu Viral Video Shikarpur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां बढ़ चुकी हैं। कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता चुनाव अभियान में उतर चुके हैं। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है। यहां सियायी पारा गरम हो चुका है। जहां पिता के बाद पुत्र ने संसद में क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। जी हां आप सहीं समझे, हम बात कर रहे हैं कमलनाथ और नकुल नाथ की। पिछले 2019 के चुनाव में नकुल नाथ सांसद चुने गये थे, इस बार फिर वे उम्मीदवार हैं, लेकिन इस बार चुनाव नुकल और उनके पिता कमलनाथ के लिए आसान नहीं है। बीजेपी इस बार साम दाम दंड भेद हर रणनीति पर काम कर रही है, वह किसी भी तरह से छिंदवाड़ा को जीतना चाहती है। छिन्दवाड़ा को जीतने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।

  • एमपी की हॉट सीट बनी छिंदवाड़ा
  • पुलिस की कमलाथ के घर दबिश
  • आखिर वीडियो में क्या था!
  • कथित वीडियो के वायरल होने से पहले मचा सियासी संग्राम
  • ​कमलनाथ के निवास पर छिंदवाड़ा पुलिस की दबिश
  • बीजेपी प्रत्याशी की शिकायत पर दर्ज हुआ था केस
  • कमलनाथ के पीए आरके मिगलानी पर लगा आरोप
  • आरोप है कि आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की साजिश रची गई
  • ​पहले चरण की सबसे हॉट सीट है छिंदवाड़ा
  • 19 अप्रैल को होना है यहां मतदान
  • मतदान से पहले हाई हुआ छिंदवाड़ा का पारा
  • बीजेपी ने चुनाव प्रचार में झोंकी पूरी ताकत

कमलनाथ के पीए मिगलानी के खिलाफ बीजेपी उम्मीदवर बंटी साहू ने आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने का आरोप लगाते हुए ​पुलिस में शिकायत की है। बंटी साहू की शिकायत के बाद पुलिस की टीम कमलनाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर वाले बंगले पर गई थी। पूर्व सीएम कमलनाथ के बंगले पर इस तरह अचानक पुलिस टीम के पहुंचने से प्रदेश में सनसनी मच गई है। सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर भी तेज हो गया है। दरअसल बीजेपी उम्मीदवार विवेक बंटी साहू ने कमलनाथ के करीबी राजेंद्र मिगलानी के खिलाफ उनकी छवि धूमिल करने वाला कूटरचित आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की साज़िश रचने का आरोप लगाया है। बंटी साहू ने शिकायत में यह भी कहा है कि उनका एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के लिए बीस लाख रुपये का प्रलोभन दिया गया था। इस मामले में एक स्थनीय पत्रकार का नाम भी शामिल है। बंटी साहू की शिकायत पर छिंदवाड़ा पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला भी क़ायम कर किया है। इतना ही नहीं कमल नाथ के निवास पर पुलिस के दस्ते ने सोमवार को दबिश भी दी। चुनाव प्रचार और शोरगुल थमने के पहले छिन्दवाड़ा पुलिस जब कमलनाथ की शिकारपुर कोठी पर दबिश देने पहुंची तो प्रदेश में राजनीति अचानक उबाल आ गया।। कांग्रेस का कहना है कि साम-दाम-दंड-भेद के बावजूद साफ दिखलाई पड़ रही हार से बीजेपी बौखला गई है और औछे हथकंडों पर आमादा हो गई है। कमलनाथ की घर पुलिस भेजना बता रहा है कि छिंदवाड़ा में बीजेपी इस बार ​भी चुनाव हार रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कमलनाथ के गढ़ को ढहाने की कोशिशों में जुटी बीजेपी

चुनावी इतिहास उठाकर देखें तो छिंदवाड़ा वह लोकसभा सीट है, जहां आजादी के बाद से सिर्फ एक उपचुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था। हर बार बीजेपी कमलनाथ के गढ़ को ढहाने की कोशिशों में जुटी रही। कमलनाथ को साल 1997 में हुए उपचुनाव के दौरान बीजेपी के सुंदरलाल पटवा के हाथों हार का करना पड़ा था लेकिन इसके बाद से अब तक प्रहलाद पटेल जैसे कई बड़े चेहरे चुनाव में हार का सामना करते रहे।  इस बार 2024 में बीजेपी ने यहां से बंटी विवेक साहू को मैदान में उतारा है। मतदान से पहले ही कई दिग्गज कांग्रेसी और कमलनाथ के करीबी नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जिनमें अमरवाड़ा से कांग्रेस के विधायक कमलेश शाह, पूर्व विधायक दीपक सक्सेना, महापौर विक्रम अहाके जैसे कई बड़े चेहरे हैं, जो कमलनाथ का साथ छोड़ चुके हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के नकुलनाथ और भाजपा के बंटी साहू के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है।

नाथ परिवार कर रहा इमोशन कैंपनिंग

बीजेपी पूरी तरह से अग्रेसिव अंदाज में कमलनाथ का किला जीतने के लिए कैंपेनिंग कर रही है, इस बार चुनाव को बीजेपी ने नाक का सवाल बना लिया है। जिसके जवाब में पूरा नाथ परिवार छिंदवाड़ा में इमोशन कैंपनिंग कर रहा है। ऐसे में देखना होगा कि अग्रेसिव राजनीति मुकाम तक पहुंचती है या भावानात्मक रिश्ता नतीजे में तब्दील होता है। ऐसे में सवाल खड़े होते हैं क्या बीजेपी की रणनीति छिंदवाड़ा में सफल होगी क्या छिंदवाड़ा में नाथ परिवार का इमोशन कार्ड विनिंग फेक्टर साबित होगा। क्या छिंदवाड़ा में कमलनाथ का नाम सियासी ​इतिहास बन जाएगा।

Post Views: 317
Tags: # Shikarpur#Bunty Sahu#Kamalnath NakulnathChhindwaraLok Sabha ElectionMadhya Pradeshviral video
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version