Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

शिवराज के चुनावी बजट से आमजन को उम्मीद,कुछ ही देर में वित्तमंत्री पेश करेंगे शिवराज सरकार का अंतिम बजट

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य
0
Shivraj government last budget
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश ​विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन आज 1 मार्च को शिवराज सरकार अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करने जा रही है। राज्य के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा 11 बजे सदन में पहली बार पेपरलेस बजट पेश करेंगे। बता दें ये पहला ई-बजट होगा। जिसे बजट पढ़ने के लिए सभी विधायकों को टैबलेट दिए जा रहे हैं।

बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान के कार्यकाल का ये आखिरी बजट है। साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। ऐसे में राज्य में चुनावी साल में इस बजट को प्रदेश के लिए खासा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बताया जाता है कि बीजेपी सरकार के कार्यकाल का आखिरी बजट करीब तीन लाख करोड़ से ज्यादा का हो सकता है। वहीं पिछली बार दो लाख 79 हजार करोड़ का बजट पेश किया गया था।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

लाड़ली बहना योजना के लिए होगा बजट प्रावधान

शिवराज सरकार के कार्यकाल का ये अंतिम बजट है। सामने विधानसभा के चुनाव हैं। ऐसे में बीजेपी सरकार ने कई लोकलुभावने वादे करने की तैयारी की है। जिसमें खास है लाडली बहना योजना, जिसके लिए बजट में प्रावधान किया जाएगा। बता दें सीएम शिवराज सिंह चौहान के जन्मदिन पर पांच मार्च से यह योजना शुरु की जा रही है। बजट में ज्यादा पैसा जनहितैषी योजनाओं के लिए रखे जाने की उम्मीद है तो वहीं जल जीवन मिशन के लिए राशि बढ़ाई जा सकती है। साथ ही शहरी क्षेत्रों में ज्वाइंट वेंचर में स्टाम्प ड्यूटी आधी होने की संभावना है। इसी तरह ईडब्ल्यूएस में पूरी तरह छूट मिल सकती है। तो भोपाल-इंदौर मेट्रो के लिए बजट में बढ़ी राशि का प्रावधान किया जा सकता है। इस प्रोजेक्ट को विधानसभा चुनाव से पहले अगस्त तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं फसल बीमा योजना और राहत राशि के लिए बजट प्रावधान बढ़ाया जा सकता है। इतना ही नहीं जिले के मुख्य मार्ग और स्टेट हाईवे के लिए राशि बढ़ाई जा सकती है। किसानों को खुश करने के लिए किसानोन्मुखी योजनओं में राशि बढ़ाई जा सकती है। सरकार का लक्ष्य सिंचाई क्षमता 60 लाख हेक्टेयर करना है। इसके लिए भी बजट में राशि का प्रावधान किया जा सकता है। साथ ही तीर्थ दर्शन योजना में हवाई यात्रा भी होनी है। इसके लिए सरकार बजट में राशि का प्रावधान कर सकती है।

चुनावी साल में विपक्ष भी तैयार

चुनावी साल में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भी पूरी तरह तैयार है। सदन में हर मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई है। माना जा रहा है कि बजट के दिन आज सदन में काफी हंगामा हो सकता है। क्योंकि कांग्रेस ने बेरोजगारी, महिला अपराध, अवैध खनन, महंगाई, सड़क और भ्रष्टाचार जैसे कई मुद्दों पर बीजेपी सरकार को घेरने की तैयारी कर रखी है। सदन के अंदर और सदन बाहर सरकार पर जोरदार सियासी हमला किया जाएगा।

Post Views: 164
Tags: Budget ProvisionBudget SessionLadli Bahana SchemeMadhya Pradesh Legislative Assembly
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version