Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश में सरकार की नींद उड़ाने वाली है कांग्रेस और आम आदमी पार्टी, ये है दोनों का प्लान

DigitalDesk by DigitalDesk
March 11, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति
0
Congress BJP Aam Aadmi Party
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव अब नजदीक हैं। राज्य में बीजेपी और कांग्रेस में सीधी टक्कर रहती है। दोनों ही दलों ने अपनी रणनीति को धार देना शुरु कर दिया है। इस बीच दिलचस्प बात ये है कि बीजेपी और कांग्रेस की इस सीधी टक्कर अब आम आदमी पार्टी भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की तैयारी में है। यहां भी आप का चुनावी दंगल गुजरात की तर्ज पर सजता हुआ दिख रहा है। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी अपनी अपनी चुनावी रणनीति को तेज करने की जुगत में जुट गई है। 13 मार्च को कांग्रेस ने राजभवन और विधानसभा के घेराव का आव्हान किया है। तो वहीं आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 14 मार्च को भोपाल में डेरा डालेंगे।

आंदोलन की तैयारी में जुटा प्रदेश संगठन

कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह और मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि AICC और कमलनाथ के निर्देश पर प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदेश संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने कहा सर्कुलर जारी कर दिया गया है। इतना ही नहीं फोन पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को सूचना देकर भोपाल बुलाया गया है। राजभवन के घेराव में कांग्रेस प्रदेश अध्यख कमलनाथ,प्रदेश प्रभारी जेपी अग्रवाल, विवेक तंखा समेत तमाम दिग्गज नेता शामिल होंगे। दरअसल कांग्रेस अडानी के मुद्दे पर ये प्रदर्शन करने ज रही है। कांग्रेस का कहना है अडानी की वजह से देश में आर्थिक संकट गहरा गया है। देश में अविश्वास का माहौल है। ऐसे में राज्यपाल के माध्यम से राष्ट्रपति तक बात पहुचायेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

कोने-कोने से कार्यकर्ताओं को भोपाल बुलाया

शिवराज सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करने जा रही कांग्रेस ने सूबे के कोने-कोने से कार्यकर्ताओं को भोपाल पहुंचने के लिए कहा है। कमलनाथ ने भी कार्यकर्ताओं का आव्हान किया है कि 13 मार्च को भोपाल आइये। इस सोई सरकार को जगाइए। दरअसल कांग्रेस ने किसानों, बेरोजगार, महिलाओं और प्रदेश में आदिवासियों पर बढ़ते अत्याचार के मुद्दे पर चुनाव से पहले आंदोलन की योजना तैयारी की है। पिछले दिनों राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी जे पी अग्रवाल ने भी पार्टी नेताओं को संकेत दिया था कि कांग्रेस अब सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ जन आंदोलन करेगी, इसके लिए तैयार रहें।
कमलनाथ ने कहा विधानसभा में चर्चा से ना सिर्फ बीजेपी की सरकार भागती है बल्कि किसानों का मुद्दा उठाने पर आपने कांग्रेस के विधायक जीतू पटवारी को असंवैधानिक तरीके से निलंबित कर दिया गया। सौदेबाजी से बनी ये सरकार विधानसभा में मनमानी कर सकती है लेकिन वह प्रदेश की जनता का मुंह बंद नहीं कर सकती।

1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ताओं को बुलाने का लक्ष्य

कांग्रेस ने 13 मार्च को राजभवन कूच की तैयारी तेज कर दी है। सभी नगर और जिला कांग्रेस कमेटियों को बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल पहुंचने की हिदायत दी गई है।
कांग्रेस नेता दावा कर रहे हैं इस प्रदर्शन में प्रदेश भर से 1 लाख से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होंगे।

14 मार्च को केजरीवाल की भोपाल में बड़ी सभा

वहीं कांग्रेस के राजभवन घेराव के दूसरे दिन भोपाल में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं का डेरा रहेगा। यहां 14 मार्च को दिल्ली के सीएम और पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल भोपाल आ रहे हैं। वे एक जनसभा करेंगे। इसके लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी मध्यप्रदेश की इकाई को राजधानी भोपाल में प्रदेश भर से 1 लाख की भीड़ इकट्ठा करने का लक्ष्य दिया है। पूर्व प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जायसवाल का कहना है मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सदस्य संख्या 10 लाख को पार कर चुकी है। सिर्फ पिछले 4 महीनों में ही साढ़े चार लाख से ज्यादा नए सदस्य जुड़े हैं। उनका कहना है कि प्रदेश की जनता बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल के कुशासन को झेल चुकी है। ऐसे में अब परिवर्तन के लिए जनता आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है।

Post Views: 225
Tags: Aam Aadmi PartyAssembly ElectionsBJPCongressMadhya Pradesh Government
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version