Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

चुनाव से पहले मध्यप्रदेश बीजेपी का मिशन महाकुंभ,10 लाख कार्यकर्ता के सम्मेलन को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 29, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद, स्पेशल
0
BJP Mission Mahakumbh
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके बाद साल 2024 में लोकसभा चुनाव होंगे। ऐसे में बीजेपी चुनाव से पहले बड़ा शक्ति प्रदर्शन करते हुए पीएम मोदी और अमित शाह के ज़रिए कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देना चाहती है। विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी कार्यकर्ताओं का महाकुंभ सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। जिसमें 10 लाख से ज्यादा बीजेपी कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इसे लेकर रणनीति बनाई जा रही है। यह सम्मेलन प्रदेश राजधानी भोपाल में ही आयोजित होगा। इस आयोजन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी सम्मिलित होकर बीजेपी कार्यकर्ताओं से रुबरु होंगे उन्हें संबोधित करेंगे।

  • मप्र विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी
  • प्रदेश भर में निकाली जाएंगी जन आशीर्वाद यात्रा
  • सितंबर माह में होगा जनआशीर्वाद यात्रा का आगाज
  • 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंचेंगी सभी यात्राएं
  • भोपाल में होगा कार्यकर्ता महाकुंभ
  • पीएम मोदी होंगे कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल

दरअसल चुनावी साल में बीजेपी प्रदेश भर में जन आशीर्वाद यात्रा निकालने जा रही है। इस जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत सितंबर माह के पहले सप्ताह से होने वाली है। यात्रा का समापन भी सितंबर महीने में ही किया जाएगा। इस दौरान करीब सभी यात्राएं 21 से 24 सितंबर के बीच राजधानी भोपाल पहुंच जाएंगी।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

शामिल होंगे 10 लाख कार्यकर्ता

जन आशीर्वाद के समापन पर मध्यप्रदेश भर में निकल रही जनआशीर्वाद यात्राओं का समागम राजधानी भोपाल में होगा। इस यात्रा के समापन पर बीजेपी राजधानी भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं का बड़ा सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। पार्टी की ओर से बताया जा रहा है इस महाकुंभ में उसने भोपाल में 10 लाख कार्यकर्ताओं को शामिल करने का लक्ष्य तय किया है। पार्टी सूत्रों की माने तो इस आयोजन के समापन के मौके पर पीएम नरेन्द्र मोदी भी भोपाल आयेंगे। वे कार्यक्रम में सम्मिलित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

एक-एक यात्रा का लक्ष्य 40-40 विधानसभा क्षेत्र

बीजेपी की ओर से सितंबर महीने के पहले सप्ताह से जनआशीर्वाद यात्राओं का आगाज किया जाएगा। यात्रा को लेकर पिछले दिनों ग्वालियर में आयोजित बैठक में रणनीति भी बनाई गई। इन जन आशीर्वाद यात्रा ग्वालियर-चंबल में ग्वालियर शहर के साथ महाकौशल में जबलपुर और मालवा में उज्जैन तो खंडवा और रीवा से भी एक साथ यात्रा निकाली जाएगी। दरअसल बीजेपी का मुख्य उद्देश्य है कि एक एक यात्रा से करीब 40-40 विधानसभा क्षेत्र में पहुंचा जाए। इन क्षेत्रों में लोगों से ज्यादा से ज्यादा संवाद भी करना बीजेपी का लक्ष्य है। इतना ही नहीं यात्रा में जनप्रतिनिधि आमजन बीजेपी सरकार की ओर से कराए जा रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी जाएगी।

यात्रा के दौरान हर दिन 5 सभा

बीजेपी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार यात्रा की तैयारी कर ली गई है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने बताया कि मध्यप्रदेश में निकाली जा रही पांच जन आशीर्वाद यात्राओं के तहत हरदिन मध्प्रदेश में पांच बड़ी तो पांच छोटी जनसभाओं का आयोजन किया जाएगा। जबकि 10 नुक्कड़ सभाए भी आयोजित की जाएगी। इस तरह आयोजित जनसभाओं को राष्ट्रीय, प्रादेशिक और क्षेत्रीय नेता संबोधित करेंगे।

Post Views: 189
Tags: BJPMadhya Pradesh ElectionMission MahakumbhPrime Minister Narendra ModiWorkers Conference
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version