Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

धार की भोजशाला में मिले मोहनजोदड़ो काल के ये अवशेष…हिन्दू पक्ष का दावा हुआ और मजबूत

DigitalDesk by DigitalDesk
July 16, 2024
in इंदौर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Dhar Bhojshala Temple Mosque Scientific Survey Archaeological Survey of India ASI
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के धार में स्थित भोजशाला मंदिर है या मस्जिद ? इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए पिछले 98 दिन वैज्ञानिक सर्वे किया गया। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण यानी एएसआई के वकील हिमांशु जोशी ने इससे जुड़ी रिपोर्ट इंदौर हाईकोर्ट में पेश कर दी है।
साथ ही ये रिपोर्ट मीडिया से शेयर न करने के निर्देश भी सभी पक्षों को दिए गए।

  • भोजशाला मंदिर या मस्जिद !
  • एमपी हाईकोर्ट में दो हजार पन्नों की रिपोर्ट की पेश
  • 94 मूर्तियां और शंख के साथ 1700 अवशेष
  • भोजशाला में मिले हिंदू मंदिर के प्रमाण
  • हिंदू पक्ष ने किया दावा
  • ’94 से ज्यादा मूर्तियां मिलीं’
  • मुस्लिम पक्ष बोला- सुप्रीम कोर्ट ही करेगा फैसला

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से वकील जोशी ने हाईकोर्ट में पक्ष रखा। उन्होंने बताया कि सर्वे और खुदाई के समय मिले करीब सत्रह सौ से अधिक प्रमाण और कुछ अवशेषों को भी दो हजार पेज की इस रिपोर्ट में शामिल किया गया है। जिस पर हाईकोर्ट में 22 जुलाई 2024 को अब सुनवाई होगी।

Related posts

Petrol diesel prices today

Petrol, diesel prices today, July 22:दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और दूसरे शहरों में देखें पेट्रोल और डीजल के ताज़ा रेट देखें

July 22, 2026
ISRO

ISRO Recruitment 2026: 462 अप्रेंटिस पदों के लिए 25 जुलाई को वॉक-इन ड्राइव। VSSC तिरुवनंतपुरम में 25 जुलाई, 2026 को वॉक-इन इंटरव्यू

July 22, 2026

हिंदू पक्ष का दावा 100% साबित हो रहा

वहीं हिंदू पक्ष के वकील हरिशंकर जैन ने कोर्ट में दावा किया कि ‘भोजशाला की सर्वे रिपोर्ट के बाद हिंदू पक्ष का दावा 100 प्रतिशत सहीं साबित हो रहा है। यहां 94 आर्टिकल्स मिले है। इनमें टूटी मूर्तियां और शिलालेख हैं, संस्कृत के श्लोक हैं। इससे यह प्रतीत होता है कि यहां मां वाग्देवी मंदिर ही था। धार्मिक शिक्षा भी दी जाती थी। अलग-अलग काल के करीब 30 सिक्के भी इस रिपोर्ट में शामिल हैं।

खुदाई में मिली परमारकालीन मूर्तियां

याचिकाकर्ता की ओर से हाईकोर्ट में यह कहा गया है कि सर्वे में जो मूर्तियां मिली हैं वो परमारकालीन हैं। हिंदू पक्ष की ओर से याचिकाकर्ता आशीष गोयल ने हाईकोर्ट में यह दावा किया कि भोजशाला की इमारत राजाभोज के काल की है। जिसका निर्माण 1034 में किया गया था। अब एएसआई को अपने सर्वे में कई प्राचीन मूर्तियां भी मिलीं है। यह मूर्तियां परमारकालीन हो सकती हैं। क्योंकि इस तरह की इमारतें परमारकाल में बनाई जाती थीं।

मोहन जोदड़ो काल की ईंट से बनी दीवार भी मिली

सर्वे में मिले अवशेषों से लगभग यह तय माना जा रहा है कि इस ​इमारत का निर्माण 9वीं से 11वीं शताब्दी के मध्य किया गया है। एक गर्भगृह के पास ईंटों से बनीं करीब 27 फीट लंबी दीवार भी यहां मिली है। जिसे लेकर पुरातत्वविदों का मानना है कि इस दीवार में जिन ईंटों उपयोग किया गया वह प्राचीन समय में होता था। मोहन जोदड़ो सभ्यता के समय होता था। यानी भोजशाला परमारकाल से भी प्राचीन हो सकती है।

सुप्रीम कोर्ट के स्तर पर ही होगा कोई फैसला

वहीं धार के शहर काजी वकार सादिक का कहना है कि एएसआई की रिपोर्ट पर हाईकोर्ट स्तर से कोई एक्शन नहीं लिया जा सकता है, यह सुप्रीम कोर्ट पहले ही निर्देश दे चुका है। इस मामले में अब हाईकोर्ट में इसी माह 22 जुलाई को सुनवाई होना है। लेकिन फैसला केवल सुप्रीम कोर्ट स्तर से ही किया जाएगा। वकार सादिक ने कहा सुनने में आया है कि सर्वे की रिपोर्ट सभी पक्षकारों को दी जा रही है। लेकिन रिपोर्ट की गोपनीयता बरकरार रखने के निर्देश भी सुप्रीम कोर्ट की ओर से दिए थे। ऐसे में सभी पक्षकारों को सर्वे की रिपोर्ट दी जानी थी या नहीं, इस तथ्य पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। वकार ने कहा उम्मीद की जाती है कि कोई भी पक्ष सर्वे की रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं करेगा। जिससे अमन और शांति कायम रहे।

मिले 10वीं और 11वीं सदी के सिक्के

धार की ऐतिहासिक भोजशाला के एएसआई सर्वेक्षण के बाद जारी रिपोर्ट में कहा गया है कि भोजशाला परिसर से जो 31 सिक्के मिले हैं वो चांदी, तांबे के साथ एल्यूमीनियम और स्टील के हैं। यह सिक्के इंडो-ससैनियन यानी 10वीं से 11वीं सदी के हो सकते हैं। बता दें दिल्ली सल्तनत 13वीं से 14वीं सदी तक और मालवा सुल्तान 15वीं से 16वीं सदी तक शासन और मुगल 16वीं से 16वीं सदी के काल के बताए जा रहे हैं।

Post Views: 647
Tags: #ASI survey started#Dhar Bhojshala#Scientific Survey#Temple MosqueArchaeological Survey of India
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version