Monday, October 19, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

ज्ञानवापी की तर्ज पर धार की भोजशाला का ASI सर्वे शुरु,सर्वे में शामिल नहीं हुए मुस्लिम पक्ष के लोग

DigitalDesk by DigitalDesk
March 22, 2024
in इंदौर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Dhar Bhojshala ASI survey started Uttar Pradesh Kashi Gyanvapi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

धार जिले में स्थित भोजशाला परिसर जो मध्ययुगीन काल का स्मारक है। जहां देवी वागदेवी सरस्वती का मंदिर है और हर मंगलवार को पूजा होती है तो वहीं मुस्लिम यहां कमल मौला मस्जिद बताते हुए नमाज अता करते हैं। ऐसे में इसकी सत्यता जानने के लिए एएसआई की टीम मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय के आदेश के बाद धार जिले में स्थित भोजशाला का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची है। बता दें 7 अप्रैल 2003 को एएसआई ने आदेश दिया था जिसके अनुसार हिंदुओं को हर मंगलवार को यहां भोजशाला परिसर में पूजा की अनुमति दी गई है, जबकि मुसलमानों को शुक्रवार को नमाज पढ़ने की अनुमति है।

  • मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने दी थी सर्वे की अनुमति
  • भोजशाला मंदिर सह कमल मौला मस्जिद परिसर
  • एएसआई के सर्वेक्षण को मंजूरी दे दी थी
  • अदालत के आदेश पर पहुंचे एएसआई की टीम
  • सामने आएगा भोजशाला का भी सच
  • एएसआई ने शुरु वैज्ञानिक आधार पर सर्वे
  • सर्वे में शामिल नहीं हुए मुस्लिम पक्ष के लोग
  • हर मंगलवार होती है यहां मां सरस्वती की पूजा
  • शुक्रवार को मुस्लिम पक्ष के लोग पढ़ते हैं यहां नजाम

शुक्रवार को एक दर्जन से अधिक सदस्यों वाली भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की टीम ने मध्य प्रदेश के आदिवासी बहुल धार जिले में स्थित इस भोजशाला परिसर का सर्वेक्षण शुरू किया। एएसआई की टीम के साथ वरिष्ठ स्थानीय पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी हैं। वहीं मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए भोजशाला के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सर्वेक्षण की प्रत्याशा में शहर भर में पुलिस बलों को तैनात किया गया है।

Related posts

Ravana Effigy burning in some places Dussehra in others and the worship of Goddess Shakti elsewhere

रावण: कहीं दहन, कहीं दशहरा, तो कहीं मां शक्ति की आराधना! भारत में क्यों हैं विजयादशमी के इतने अलग-अलग रंग?

October 18, 2026
Sarmi Didi Success Story

सरमी दीदी की सफलता की कहानी: बाग प्रिंट से बदली जिंदगी, अब दूसरी महिलाओं को बना रहीं आत्मनिर्भर

October 18, 2026

बता दें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय ने इसी माह 11 मार्च को एएसआई को सर्वे के निर्देश दिये थे। साथ ही छह सप्ताह के भीतर भोजशाला परिसर का वैज्ञानिक सर्वेक्षण कर रिपोर्ट पेश करने को कहा था। भोजशाला दरअसल एक मध्ययुगीन युग का स्मारक है। जिसे हिंदू देवी वागदेवी सरस्वती का मंदिर मानते हैं तो मुस्लिम समुदाय कमल मौला मस्जिद कहता है। ऐसे में अदालत ने इस भ्रम को दूर करने के लिए परिसर की वास्तविक प्रकृति को प्रकट करने और स्पष्ट करने के महत्व पर जोर दिया।

मुस्लिम पक्षकार की याचिका कोर्ट ने की खारिज

धार की भोजशाला में शुक्रवार से ASI ने सर्वे शुरु कर दिया है। इस पर रोक लगाने के लिए मुस्लिम पक्षकार की ओर से सुप्रीम कोर्ट में यायिका दायर की गई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट में मुस्लिम पक्षकार की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की इंदौर बैंच ने आदेश दिया था कि ज्ञानवापी की तर्ज पर मध्यप्रदेश के धार की भोजशाला का भी एएसआई से वैज्ञानिक सर्वे करवाया जाए। इसके बाद 22 मार्च की तारीख निर्धारित की गई थी। ये सर्वेक्षण सुबह 6 बजे से शुरु हो गया। सर्वे दो चरण में रखा गया है।

Tags: #ASI survey started#Dhar Bhojshala#Uttar Pradesh Kashi GyanvapiMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

Modi Yogi 75 minute meeting

मोदी-योगी की सवा घंटे की मुलाकात, यूपी में चुनावी गणित और संगठन की अगली चाल

उत्तर प्रदेश
अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version