Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

सिंधिया को जीतू पटवारी ने दिया करारा जवाब…सोशल मीडिया पर लिखी ये बड़ी बात… राजशाही का अंतिम संस्कार…अब लोकशाही का दौर.!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 28, 2025
in इंदौर, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari Union Minister Jyotiraditya Scindia
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

जीतू पटवारी ने सिंधिया पर पलटवार करते हुए कहा राजशाही के अंतिम संस्कार के बाद अब लोकशाही का दौर है। सोशल मीडिया पर जीतू पटवारी ने लिखा है कि राजस्थान की एक चर्चित लोकोक्ति है।

“राणाजी केहवे वठैई रेवाड़ी।

इसका मतलब होता है ‘समर्थ और समृद्ध व्यक्ति की उचित या अनुचित बात को हर जगह प्रधानता मिलती है। पटवारी ने लिखा कि लेकिन यह अब पुरानी किताबों में दर्ज उस दौर की दास्तां है। जब राजे-रजवाड़े हुआ करते “थे”।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

उन्होंने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को रिट्वीट करते हुए लिखा हमारे सिंधिया जी जब भी उस दौर में दाखिल होते हैं, पुराना दर्द उभर आता है। वे दरअसल भूल जाते हैं कि राजशाही के अंतिम संस्कार के बाद अब देश में लोकशाही का दौर है।

‘भगौड़े राजाजी’ जितनी जल्दी समझ जाएंगे ‘संतुलित’ हो जाएंगे

जीतू पटवारी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि लोकतंत्र में सिर्फ जनता ही राजा है। उन्होंने सिंधिया का नाम लिये बगैर कहा … ‘भगौड़े राजाजी’ जितनी जल्दी समझ जाएंगे। ‘संतुलित’ हो जाएंगे। जीतू पटवारी यहीं नहीं रुके उन्होंने लिखा कि वैसे भी मध्यप्रदेश की जनता एक कथित ‘महाराज’ को “महा-राज़” बना चुकी है।

पहले इतिहास को पढ़ लें राहुल गांधी-सिंधिया

बता दें राहुल गांधी के राजा महाराजाओं को लेकर दिये भाषण पर केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने लिखा है कि यह भूल गये हैं कि बड़ौदा महाराज सयाजीराव गायकवाड़ ने संविधान निर्माता बाबा साहेब अंबेडकर को शिक्षा हासिल करने के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई थी। यह भूल गये कि ⁠छत्रपति साहूजी महाराज ने 1902 में पहली बार देश के बहुजनों को अपने शासन व्यवस्था में 50 प्रतिशत आरक्षण देकर सामाजिक न्याय की बुनियाद को रखा था। यह भूल गये कि ओबीसी को शैक्षणिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ग्वालियर के माधव महाराज प्रथम की ओर से पूरे ग्वालियर और चंबल में शिक्षा के साथ रोजगार के केंद्र खुलवाये थे।
सिंधिया ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा कि तानाशाही विचारधारा को जन्म देने वाली कांग्रेस थी। जिन्होंने दलित, वंचित और ओबीसी के अधिकारों पर कुठाराघात करने का काम किया था। राहुल गांधी, पहले इतिहास पढ़ लें फिर बयानबाजी करें।

Post Views: 635
Tags: Madhya Pradesh Congress President Jitu PatwariUnion Minister Jyotiraditya Scindia
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version