Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home बिजनेस

विदेश दौरे से 78 हजार करोड़ के निवेश प्रस्ताव लेकर लौटे सीएम डॉ.मोहन यादव

DigitalDesk by DigitalDesk
November 30, 2024
in बिजनेस, भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav returns from his foreign tour
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव अपने विदेशी दौरे से लौट आये हैं। वे फरवरी में राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाली ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में इन्वेस्टर्स को न्योता देने के लिए इंग्लैंड और जर्मनी के टूर पर गए थे। मुख्यमंत्री का मध्य प्रदेश लौटने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया और प्रदेश के लिए उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सराहना की। दौरे की सफलता से सीएम डॉ.मोहन यादव भी खुश दिखाई दिए।

– विदेश दौरे से मप्र लौटे सीएम डॉ.मोहन यादव
– 78 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले
– एक—एक मिनट का उपयोग एमपी की बेहतरी के लिए किया
– संभाग ही नहीं एक एक जिले की प्रगति का लिया संकल्प

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

स्टेट हैंगर पर सीएम का स्वागत
मुख्यमंत्री ने कहा इस दौरे में ही मध्य प्रदेश के लिए 78 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मप्र सरकार को मिले हैं ये बड़ी उपलब्धि है। एक एक मिनट का उपयोग प्रदेश की बेहतरी के लिए किया डॉ.मोहन यादव ने कहा केवल संभाग ही नहीं एक एक जिले की प्रगति का हमने संकल्प लिया है। हमारी सरकार इसी हिसाब से काम कर रही है। जब सब तरक्की करेंगे तभी मध्यप्रदेश भी तरक्की करेगा। सीएम ने बताया कि किस तरह इस विदेश दौरे में उन्होंने एक एक मिनट का उपयोग प्रदेश की बेहतरी के लिए किया है।

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की प्रगति के लिए जो प्लान हमने बनाया था हमको उसका रिस्पोंस भी वहां से वैसा ही मिला है। उन्हें प्रसन्नता हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्य प्रदेश में योग्यता, क्षमता, प्राकृतिक संसाधन किसी की कोई कमी नहीं है। इस भरोसे पर दुनिया में रोजगार के जहाँ भी अवसर मिलेंगे वहां मध्य प्रदेश सबसे पहले खड़ा दिखाई देगा।

आर्थिक रूप से संपन्न बनकर ही एमपी का भला कर सकते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आर्थिक रूप से संपन्न बनकर ही हम मध्य प्रदेश का भला कर सकते हैं, हम अपने युवाओं की इच्छाओं को पंख देकर उन्हें उड़ान भरने का अवसर दे सकते हैं, उन्होंने कहा हमने रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव में माध्यम से संभाग स्तर पर रोजगार के अवसर जुटाए हैं।

यूके और जर्मनी का दौरा सार्थक

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उनका यह दौरा बहुत सफल रहा। सार्थक रहा। इंग्लैड में मप्र को 60 हजार करोड़ के निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। जर्मनी से 18 हजार करोड़ के प्रस्ताव मप्र सरकार को मिले ये एक बड़ी सफलता है। उन्हें उम्मीद है कि ग्लोबल इन्वेस्टर समिट भी इसी तरह सफल रहेगी।

Post Views: 336
Tags: #CM returns from his foreign tour#Madhya Pradesh Chief Minister Mohan Yadav
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version