Wednesday, July 22, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्य प्रदेश बजट 2026–27 की तैयारी…मोहन सरकार को मिले 1 लाख से अधिक सुझाव, एग्रीकल्चर और MSME पर फोकस

DigitalDesk by DigitalDesk
December 23, 2025
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh Budget 2026 2027 is being prepared
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश बजट 2026–27 की तैयारी…मोहन सरकार को मिले 1 लाख से अधिक सुझाव, एग्रीकल्चर और MSME पर फोकस

भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने वर्ष 2026–27 के बजट की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आमजन और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों से मिले 1 लाख से अधिक लिखित सुझावों के आधार पर बजट को आकार दिया जा रहा है। इस क्रम में राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भोपाल में विशेषज्ञों के साथ संवाद किया।

Related posts

Wangchuk Nadda meeting

वांगचुक-नड्डा बैठक से निकले समाधान के संकेत….मेदांता में एक घंटे की अहम मुलाकात… संसद में चर्चा का भरोसा…छात्रों से शांति बनाए रखने की अपील

July 22, 2026
Congress Protest Part 2 Opposition arrives at Parliament in black attire Rahul and Priyanka take the lead

कांग्रेस का प्रोटेस्ट पार्ट-2: काले कपड़ों में संसद पहुंचा विपक्ष, राहुल-प्रियंका ने संभाली कमान

July 22, 2026

मुख्य सुझाव और बिंदु

एग्रीकल्चर आधारित MSME को बढ़ावा देने पर ज़ोर
औद्योगिक शेड, कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर, टेस्टिंग लैब और कॉमन फैसिलिटी सेंटर स्थापित करने का सुझाव
LNG पर 14% वैट (देश में सबसे अधिक) और पंजीयन शुल्क कम करने की मांग
कृषि क्षेत्र में लॉन्ग टर्म लोन को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता
FPO (किसान उत्पादक संगठन) की कैपेसिटी बिल्डिंग और हाईटेक कस्टम हायरिंग सेंटर
खेती में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा
सिंगल सोर्स ऑफ डेटा और डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम को प्रभावी बनाने पर ज़ोर
10 से 50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सब्सिडी 4 वर्षों में देने का प्रस्ताव
प्रशासनिक सुधार, पर्यटन और सहकारी समितियों को मज़बूत करने की सलाह

कृषि ऋण पर आंकड़े

सितंबर 2025 तक 1,18,493 क्रॉप लोन दिए गए
कुल कृषि ऋण में 63.77% हिस्सा क्रॉप लोन का
एग्री डेवलपमेंट के लिए लॉन्ग टर्म लोन बढ़ाने की आवश्यकता बताई गई

सरकार का उद्देश्य बजट 2026–27 को समावेशी, विकासोन्मुख और रोजगार सृजन वाला बनाना है। जिसमें कृषि, उद्योग और सेवा क्षेत्र को संतुलित रूप से आगे बढ़ाया जाए। उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा की मौजूदगी में भोपाल में विशेषज्ञों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस बैठक में आर्थिक, बैंकिंग, औद्योगिक, कृषि और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया और सरकार को अहम सुझाव दिए।

एग्रीकल्चर आधारित MSME पर जोर

विशेषज्ञों ने कृषि आधारित एमएसएमई को मजबूत करने की जरूरत बताई। सीआईआई मध्य प्रदेश के वाइस चेयरमैन सिद्धार्थ चतुर्वेदी ने कहा कि राज्य में एग्रीकल्चर इंडस्ट्री को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्रियल शेड, टेस्टिंग लैब और कॉमन इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित किया जाना चाहिए। इससे पारंपरिक व्यवसायों को भी मजबूती मिलेगी।

LNG पर वैट और पंजीयन शुल्क घटाने की मांग

विशेषज्ञों ने कहा कि मध्य प्रदेश में एलएनजी पर 14 प्रतिशत वैट देश में सबसे अधिक है, जिसे कम किया जाना चाहिए। इसके साथ ही पंजीयन शुल्क में भी कटौती की जरूरत बताई गई।

लॉन्ग टर्म एग्रीकल्चर लोन बढ़ाने पर जोर

आरबीआई की उप महाप्रबंधक अलका गर्ग ने कहा कि प्रदेश में कृषि क्षेत्र में लॉन्ग टर्म लोन को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि फिलहाल अधिकांश कृषि ऋण क्रॉप लोन तक सीमित हैं। सितंबर 2025 तक कुल 1,18,493 क्रॉप लोन दिए गए, जो लगभग 63.77 प्रतिशत हैं। एग्री डेवलपमेंट के लिए दीर्घकालीन ऋण बढ़ाने से स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण होगा।

डेटा सिस्टम, FPO और टेक्नोलॉजी पर फोकस

विशेषज्ञों ने सरकार को एफपीओ की क्षमता बढ़ाने, हाईटेक कस्टम हायरिंग सेंटर स्थापित करने और खेती में रिसर्च व इनोवेशन को बढ़ावा देने का सुझाव दिया। साथ ही एक सिंगल सोर्स ऑफ डेटा तैयार करने और विभागों को तकनीक के माध्यम से जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि सिंगल विंडो सिस्टम प्रभावी ढंग से लागू हो सके।

सब्सिडी और विकास योजनाओं के सुझाव

10 से 50 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को मिलने वाली सब्सिडी को चार वर्षों में देने का सुझाव भी दिया गया। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे उद्योग, सेवा क्षेत्र, पर्यटन और सहकारी समितियों को मजबूती मिलेगी। सरकार का लक्ष्य बजट 2026–27 को कृषि, उद्योग और समग्र विकास पर केंद्रित बनाना है, ताकि प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिल सके। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 597
Tags: Madhya Pradesh Budget 2026-27
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version