Friday, September 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

लोकसभा चुनाव: बागी..जीतेंगे भले ही नहीं लेकिन इन सीटों पर बिगाड़ देंगे किसी एक प्रत्याशी का सियासी गणित…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 21, 2024
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh BJP Congress rebel leader stirring Lok Sabha elections
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के कई बागी नेता भी इस बार चुनाव में ताल ठोकते नजर आ रहे हैं। जाति का समीकरणों से प्रभावित होने वाली चंबल और विंध्य अंचल की करीब पांच ऐसी सीट हैं जहां बीजेपी और कांग्रेस के बागी नेताओं ने दोनों ही पार्टियों का चुनावी गणित बिगाड़ दिया है। यह बागी जीतने में भले कामयाब ना हों लेकिन जाति के वोटो की गोलबंदी कर हार जीत के अंतर को कम या ज्यादा कर सकते हैं।

  • बीजेपी कांग्रेस दोनों दल झेल रहे बगावत
  • ग्वालियर में कांग्रेस को भारी पड़ सकती है रामसेवक गुर्जर की नाराजगी
  • कांग्रेस ने ग्वालियर से दिया है प्रवीण पाठक को टिकट
  • बीजेपी ने प्रवीण के सामने भारत सिंह कुश्वाह को उतारा
  • सीधी में मुकाबला त्रिकोणिय नजर आ रहा
  • मुरैना में बसपा के टिकट पर मैदान में कांग्रेस के बागी रमेश गर्ग
  • भिंड में किंग मेकर की भूमिका में सवर्ण समाज

हम पहले बात करेंगे ग्वालियर सीट की। जहां बीजेपी ने पूर्व विधायक भारत सिंह कुशवाहा को लोकसभा का टिकट दिया है। जिन्हें कांग्रेस के साहब सिंह गुर्जर ने 2023 के विधानसभा चुनाव में हराया था। कुशवाहा के खिलाफ गुर्जर इस बार फिर गोल बंद नजर आ रहे हैं। कांग्रेस में ग्वालियर सीट से प्रवीण पाठक फिर मैदान में उतारा है। जिन्हें नारायण सिंह कुशवाहा ने विधाानसभा चुनाव में हराया था। कांग्रेस से दावेदारी में आगे रहे पूर्व सांसद रामसेवक गुर्जर टिकट कटने से नाराज हैं। उनकी नाराजगी कांग्रेस को भारी पड़ सकती है।

Related posts

Share Market: शेयर बाजार में ‘गिरावट की आंधी’ के बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त के साथ हुई शुरुआत

Share Market: शेयर बाजार में ‘गिरावट की आंधी’ के बाद लौटी तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी की बढ़त के साथ हुई शुरुआत

September 25, 2026
Flying squirrel in Chhattisgarh Udanti-Sitanadi Tiger Reserve a significant sign from Udanti-Sitanadi

छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व से सामने आई भारतीय विशाल उड़न गिलहरी..जंगल की छतरी में उड़ती जिंदगी, उदंती-सीतानदी से मिला बड़ा संकेत

September 25, 2026

सीधी में बीजेपी झेल रही बगावत

इसी तरह सीधी लोकसभा सीट की बात करें तो यहां त्रिकोणीय मुकाबला नजर आ रहा है। इस इलाके में बीजेपी को बगावत भी झेलना पड़ रही है। जातिगत गोलबंदी यहां चुनाव में आम बात है। सर्वाधिक आबादी ब्राह्मण और ओबीसी वर्ग की है। बीजेपी ने राजेश मिश्रा को टिकट दिया है तो कांग्रेस ने ओबीसी कुर्मी समाज से आने वाले पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल को मैदान में उतारा है। यहां ठाकुर मतदाताओं के अलावा कोल और गोंड आदिवासी भी अच्छी खासी संख्या में है। यहां तीसरे मोर्चे के रूप में भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अजय प्रताप सिंह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के टिकट पर मैदान में उतर गए हैं। जिससे भाजपा का सियासी गणित यहां बिगड़ सकता है। सीधी में भाजपा और कांग्रेस दोनों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलता रहा है। दरअसल यह सीट बीजेपी का गढ़ कहलाती है। 2019 के लोकसभा चुनाव में यहां से रीति पाठक बड़े मतों से जीत दर्ज की थी। लेकिन 2023 के विधानसभा चुनाव में रीति पाठक ने विधानसभा का चुनाव लड़ा था इसलिए अब यहां डॉक्टर राजेश मिश्रा को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है।

मुरैना : रमेश गर्ग ने बसपा के टिकट पर ताल ठोक दी

मुरैना सीट की बात करें तो भाजपा ने नरेंद्र सिंह तोमर के समर्थक और दिमनी से पूर्व विधायक शिवमंगल सिंह तोमर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने सुमावली से बीजेपी के पूर्व विधायक रहे सतपाल सिंह सिकरवार को टिकट दिया है। दोनों प्रत्याशी क्षत्रिय समाज से ताल्लुक रखते हैं। कांग्रेस के टिकट को की दौड़ में शामिल रहे रमेश गर्ग ने बागी रूप रखते हुए बसपा के टिकट पर ताल ठोक दी है। वे कांग्रेस के शहरी वोटर के साथ ही भाजपा के परंपरागत वैश्य वर्ग के मतों पर भी सेंध लगा सकते हैं। भिंड सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। भाजपा ने मौजूदा सांसद संध्या राय तो कांग्रेस ने फूल सिंह बरैया को मैदान में उतारा है लेकिन टिकट कटने से खफा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और 2019 के प्रत्याशी देवाशीष बसपा के टिकट पर यहां चुनाव लड़ रहे हैं। अनुसूचित जाति के मतदाताओं के वोट तीन भागों में बंट जाने से चुनाव में सवर्ण समाज यहां किंग मेकर की भूमिका में नजर आ रहा है।

Tags: #BJP Congressm #rebel leader stirring Lok Sabha electionsMadhya Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version