Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव: ​राजनीति में आया नया मोड़, इन दो सगे भाई के बीच चुनावी होड़

DigitalDesk by DigitalDesk
October 22, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Hoshangabad seat Sitasaran Sharma Girjashankar Sharma
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 92 प्रत्याशियों की पांचवी सूची जारी कर दी है। वहीं बीजेपी ने जब पांचवी सूची जारी की तो एक नाम चौकाने वाला है। वो है मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीतासरन शर्मा का। इससे पहले कांग्रेस ने अपनी दूसरी सूची जारी की गई थी। कांग्रेस ने होशंगाबाद से गिरजा शंकर शर्मा को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने उनके सामने मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सीतासरन शर्मा को मैदान में उतार दिया है। सीतासरन और गिरजा शंकर दोनों सगे भाई है।

  • बड़े भाई के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरा छोटा भाई
  • मध्यप्रदेश की राजनीति में पिछले 40 साल में ऐसा नहीं हुआ।
  • मध्यप्रदेश में चुनावी सियासत अब चरम पर है

मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में इस बार रिश्तों पर सियासत भारी नजर आ रही है। बीजेपी की पांचवीं लिस्ट आई तो रिश्ते और आमने सामने आ गए। बीजेपी ने अपने कई वरिष्ठ विधायकों को टिकट दिया है। जिसमें होशंगाबाद सीट सबसे चर्चित है। जिसमें सीनियर विधायक सीतासरन शर्मा को फिर से टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने होशंगाबाद सीट से उनके ही सगे भाई गिरजा शंकर शर्मा को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में इस बार होशंगाबाद सीट पर भाई vs भाई के बीच मुकाबला हो गया है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

नर्मदापुरम जिले की इस विधानसभा सीट से दो भाई आमने सामने हो गए हैं। पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा ने हाल ही में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की है। वे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बीजेपी विधायक सीतासरन शर्मा के छोटे भाई हैं। बीजेपी ने अभी तक इस सीट को होल्ड पर रखा था। कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद बीजेपी सीतासरन शर्मा को फिर से टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।

कांग्रेस सूत्र बताते हैं कि गिरजा शंकर शर्मा ने कांग्रेस में शामिल होने के बाद होशंगाबाद सीट पर मैदान में उतरने की मंशा जताई थी। इस बीच सीटों और प्रत्याशियों को लेकर कांग्रेस में जहां मंथन जारी रहा वहीं बीजेपी ने तीन सूची जारी कर दी थी। इस बीच कांग्रेस की दूसरी सूची आई। जिसमें होशंगाबाद से कांग्रेस ने गिरजा शंकर शर्मा को टिकट दिया था। बताया जाता है कि गिरजाशंकर ने कांग्रेस नेताओं से यह कहा था कि वे यदि उनके भाई सीतासरण शर्मा को बीजेपी मैदान में उतारती है तो वे चुनाव नहीं लड़ेंगे। ऐसे में उन्होंने कहा कि बीजेपी की सूची जारी होने से पहले यदि उनके नाम का एलान कर दिया जाता है तो ही वे चुनाव लडेंगे, और कांग्रेस ने बीजेपी की सूची आने से पहले गिरजाशंकर का नाम होशंगाबाद से एलान कर दिया। इसके बाद बीजेपी की सूची आई तो सीतासरन शर्मा का नाम होशंगाबाद सीट से शामिल था। ऐसे में अब दोनों भाई एक सीट पर आमने सामने आ गए हैं।

Post Views: 265
Tags: contest electionsGirja Shankar SharmaHoshangabad seatMadhya Pradesh Assembly ElectionsSita Saran Sharma
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version