Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

इस दिन होगी राहुल गांधी की शाजापुर में जनसभा, अगले माह आएंगी प्रियंका गांधी

DigitalDesk by DigitalDesk
September 27, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Rahul Gandhi Kalapipal Shajapur
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में नवंबर के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। भाजपा के दिग्गज नेता जहां प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं तो वहीं कांग्रेस भी अब इसी दिशा में आगे बढ़ रही है। कांग्रेस नेताओं ने भी एमपी में चुनावी समीकरण बैठाने के लिए जनसभाओं को कराने की रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। इसके तहत 30 सितंबर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी शाजापुर जिले के दौरे पर आ रहे हैं।

  • कांग्रेस के चुनावी अभियान को तेज करेंगे राहुल और प्रियंका
  • कालापीपल में होगी कांग्रेस की जनसभा
  • जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे राहुल गांधी
  • 30 सितंबर को पोलयकलां में होगी जनसभा
  • अगले माह 5 अक्टूबर को आएंगी प्रियंका गांधी
  • धार के मोहनखेड़ा में करेंगी चुनावी सभा
  • आदिवासी वोट बैंक पर कांग्रेस की नजर

मध्यप्रदेश में प्रियंका गांधी ने पिछले 12 जून को चुनावी शंखनाद किया था। इसके बाद अब राहुल गांधी चुनावी दौरै पर आ रहे हैं। मप्र कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष संगठन राजीव सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने बताया राहुल गांधी का विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में यह पहला बड़ा दौरा कार्यक्रम है।इससे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को मध्य प्रदेश की जनता ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्नेह दिया था।इसी को देखते हुए माना जा रहा है कि राहुल गांधी का शाजापुर दौरा मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के लिहाज से खासा अहम साबित होगा।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

पोलायकलां में होगी राहुल की जनसभा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी मध्य प्रदेश में चुनाव अभियान के तहत पहली बार 30 सितंबर को दौरे पर आ रहे हैं। वे यहां कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा में शामिल होंगे। राहुल गांधी शाजापुर जिले के कालापीपल विधानसभा क्षेत्र के पोलायकलां में जनसभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में चुनावी माहौल बनायेंगे। यहां पूर्व मंत्री और चुनाव अभियान समिति के सह अध्यक्ष जीतू पटवारी कांग्रेस की जन आक्रोश यात्रा लेकर पहुंचेंगे। इस बड़े कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ, दिग्विजय सिंह और पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी सहित वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। कालापीपल से कांग्रेस के विधायक कुणाल चौधरी ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी है। वे जनसभा की तैयारी में जुट गए हैं। बता दें मध्यप्रदेश में चुनाव अभियान के तहत अभी तक कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा महाकौशल के जबलपुर के साथ ग्वालियर-चंबल के ग्वालियर में जनसभा को संबोधित कर चुकी हैं। वहीं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बुंदेलखंड के सागर में जनसभा में चुनावी माहौल बना चुके हैं। वहीं राहुल गांधी का पिछले माह 8 अगस्त को शहडोल के ब्योहारी आने का कार्यक्रम था। हालांकि ऐन वक्त पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का यह स्थगित हो गया था।

ओबीसी बहुल क्षेत्र है कालापीपल

मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले की कालापीपल विधानसभा सीट पर अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी मतदाताओं की संख्या अच्छी खासी है। बता दें कांग्रेस महिला आरक्षण में ओबीसी कोटे की मांग को जोर दे रही है। इसके साथ ही जातिगत जनगणना को भी कांग्रेस मुद्दा बना रही है। ऐसे में पार्टी नेताओं का मानना है कि ओबीसी को उसकी जनसंख्या के अनुपात में लाभ नहीं मिल रहा है। लिहाजा जातीय गणना कर वस्तुस्थिति पता लगाना चाहिए। कांग्रेस सत्ता में आने के बाद जातिगए जनगणना की जाएगी। फिर लाभ पहुंचाने के कार्यक्रम बनेंगे। मध्यप्रदेश कांग्रेस ने अपनी 11 गारंटियों में जातीय गणना को भी शामिल किया गया है।

मोहनखेड़ा में प्रियंका की सभा

मप्र में आदिवासी मतदाताओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए कांग्रेस ने आदिवासी वर्ग को साधने की रणनीति बनाई है। इसके तहत आदिवासी बहुल जिले धार के मोहनखेड़ा में प्रियंका गांधी बड़ी जनसभा करेंगी। पांच अक्टूबर को कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी यहां जनसभा को संबोधित करेंगी। इसके पहले जैन तीर्थ और मोहनखेड़ा भी दर्शन के लिए जा सकती हैं। बता दें साल 2018 के विधानसभा चुनाव में धार जिले की 7 में से 6 विधानसभा सीट कांग्रेस ने जीती थीं। वहीं 2020 के उपचुनाव में बदनावर सीट भाजपा के पास चली गई थी। यहां से राजवर्धन सिंह दत्तीगांव विधायक चुने गये हैं। बता दें 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए थे और उपचुनाव जीते थे।

Post Views: 223
Tags: Congress Jana Krosh YatraKalapeepal ShajapurMadhya Pradesh Assembly ElectionsMohankhedaPriyanka's HouseRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version