Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: सीएम शिवराज ने जैत में किया मतदान,कहा सभी लें लोकतंत्र के महापर्व में हिस्सा

DigitalDesk by DigitalDesk
November 17, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh Assembly Election CM Shivraj Jait
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। सीएम शिवराज सिंह चौहान भी वोट डालने मतदान केंद्र पर पहुंचे। प्रदेश भर में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर वोट डालने मतदाताओं का पहुंचना शुरू हो गया था। हम बात कर रहे हैं सीहोर के बुधनी विधानसभा सीट की। जहां ग्राम जैत के आदर्श मतदान केंद्र पर सीएम शिवराज सिंह चौहान परिवार के साथ वोट डालने पहुंचे थे।

  • मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर मतदान जारी
  • सीएम शिवराज ने किया मतदान
  • पत्नी श्रीमती साधना सिंह भी रहीं मौजूद
  • सीएम ने की लोगों से अपील
  • निर्भय होकर मतदान करने की अपील
  • लोकतंत्र का महापर्व,सभी लेंगे मतदान में हिस्सा

मध्यप्रदेश की 230 सीटों पर मतदान जारी है। सीएम शिवराज ने लोगों से निर्भय होकर मतदान करने की अपील करते हुए कहा है कि लोकतंत्र के पर्व में मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए हो रहे मतदान में सभी हिस्सा लें। प्रदेश के नागरिक अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग करें और राष्ट्रीय कर्तव्य का निर्वहन करें। सीएम शिवराज ने कहा प्रत्येक चुनाव का अपना महत्व होता है। हम अपने अपने मताधिकार का उपयोग कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं। यह सभी नागरिकों का कर्तव्य है। मतदान करना राष्ट्र के प्रति कर्तव्य पूरा करने का प्रतीक भी है। सीएम शिवराज ने यह भी कहा मध्य प्रदेश में समस्त मतदाताओं ने हमेशा जागरूकता का परिचय दिया है। दिव्यांग भाइयों की बात करें या बुजुर्गों मतदाताओं की सभी ने भी मतदान में रुचि ली है। हर नागरिक को अपने अपने मतदान के अधिकार और लोकतांत्रिक कर्तव्य का गंभीरता पूर्वक निर्वहन करने हुए मतदान
करना चाहिए।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भाजपा सरकार ने किए विकास के अभूतपूर्व काम -सीएम शिवराज

बता दें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर जिले के अपने गृह ग्राम जैत में अपने परिवार के साथ मतदान किया। सीएम के साथ उनकी धर्मपत्नी श्रीमती साधना सिंह के साथ पुत्र कार्तिकेय चौहान और कुणाल चौहान भी थे, जिन्होंने अपनी बारी आने पर मतदान किया। मतदान के बाद सीएम ने कहा आज लोकतंत्र का महापर्व है। सबसे यही अपील है कि सभी मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग अवश्य करें। सीएम ने कहा मप्र में पिछले 18 साल में भाजपा सरकार ने विकास के अभूतपूर्व काम किए हैं। मप्र को बीमारू प्रदेश को विकसित बनाया और अब मप्र को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाना चाहते हैं। राज्य सरकार पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में लगातार काम कर रही है। सीएम ने राज्य सरकार की उपलब्धियां गिनाई और कहा कि विकास के इन कार्यों को लगातार जारी रखने के लिए प्रार्थना है कि बीजेपी को ही वोट दें। सीएम ने कहा अब बहनों को लखपति बनाना है इसके बाद शिक्षा और स्वास्थ्य में क्रांति लाना अगला काम होगा। सीएम ने मतदान से पहले बुधनी में देव दर्शन किये। उन्होंने स्थानीय हनुमान मंदिर में दर्शन कर अपने पैतृक निवास परिसर में माताजी स्वर्गीय श्रीमती सुंदर देवी चौहान की स्मृति में बनाए गए मंदिर में भी नमन कर आशीर्वाद लिया साथ ही सीएम ने नर्मदा घाट जाकर मां नर्मदा की पूजा अर्चना भी की।

लोकतांत्रिक अधिकार का करें उपयोग -वीडी शर्मा

इसी तरह मध्यप्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी जनता से वोट डालने की अपील की है। उन्होंने कहा वोट डालने जाना है। अपना फर्ज निभाना है। वीडी शर्मा ने कहा कि घर-घर यह संदेश पहुंचाएं कि मतदान करने जरूर जाएं। बीजेपी को फिर विजयी बनाएं। विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की गरिमापूर्ण परंपरा को आगे बढ़ाएं और निर्भीक होकर विचार पूर्वक अपने लोकतांत्रिक अधिकार का उपयोग सभी लोग करें।

Post Views: 206
Tags: cm Shivrajfestival of democracyJait VotingMadhya Pradesh Assembly Election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version