Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम मोदी का कांग्रेस पर निशाना, कहा कांग्रेस के पास युवाओं के विकास का कोई प्लान नही

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Madhya Pradesh Assembly Elections BJP star campaigner PM Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी जनसभा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव तारीख नजदीक होने के साथ ही सभी राजनीतिक दल अपना पूरा दम खम चुनावी सभा में झोंकते नजर आ रहे हैं। यहां 17 नवंबर को 230 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। इससे पहले चुनाव में इस बार भाजपा ने प्रदेश में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के स्टार प्रचारकों की सभाएं लगातार प्रदेश में अलग अलग जगह पर हो रही हैं। चुनाव के बीच प्रचार के दंगल का ये सिलसिला गुरुवार 9 नवंबर को भी जारी है। इस दौरान मध्यप्रदेश में कई सभाएं और रैलियों को राजनीतिक पार्टी के नेता संबोधित करने में जुटे हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारक पीएम नरेंद्र मोदी ने भी चुनावी जनसभा में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। नरेंद्र मोदी ने कहा है कि अब रुकना नहीं है। थकना नहीं है । सतना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हर कहीं राम मंदिर की चर्चा हो रही है।

  • सतना पहुंचे पीएम मोदी
  • जनसभा में कांग्रेस पर साधा निशाना
  • सतना के बाद छतरपुर में होगी जनसभा
  • छतरपुर से नीमच पहुंचेंगे पीएम मोदी
  • हवाई पट्टी पर सभा को करेंगे सम्बोधित
  • विस चुनाव को लेकर नीमच में करेंगे जनसभा
  • नीमच जिले के तीनों प्रत्याशी रहेंगे मौजूद

पीएम नरेन्‍द्र मोदी पार्टी का प्रचार करने गुरुवार को सतना पहुंचे। यहां चुनावी सभा के मंच पर पीएम मोदी के साथ सतना जिले के सात विधानसभा सीट के बीजेपी प्रत्याशी और कार्यक्रम के प्रभारी महापौर योगेश ताम्रकार उपस्थित हैं। उद्बोधन के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंच पर उपस्थित रहे। बता दें पीएम गुरुवार को खजुराहो से होते हुए सुबह 10 बजकर 45 मिनट पर सतना पहुंचे। सतना जिले की सात विधानसभा सीटों पर बीजेपी के सभी सात उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने चुनावी सभा में कहा कि कांग्रेस के पास प्रदेश के युवाओं के विकास की कोई योजना नहीं है। पीएम ने कहा ऐसे में आपका वोट एमपी के साथ दिल्‍ली में उन्हें मजबूत करेगा। इस बार मध्‍य प्रदेश का चुनाव बहुत दिलचस्‍प हो रहा है। पीएम बोले सतना की विशाल जनसभा में उनके परिवारजनों का इतनी बड़ी संख्या में आना और आशीर्वाद देना आने वाली तीन दिसंबर को आने वाले चुनाव परिणाम का ऐलान कर रहा है। आज सतना में बंदूक की नाली से गोली नहीं संगीत निकलता है

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

नाम पुकार कर किया संगीत सुनने का आग्रह

पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने भाषण से पहले आमंत्रित किए जाने के बाद मंच पर उपस्थित ज्योति चौधरी को बंदूक की नाल से उठने वाले संगीत को पेश करने का मौका दिया। बता दें ये वहीं ज्योति चौधरी हैं, जिन्होंने जी 20 सम्मेलन के दौरान नल तरंग से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया था। यही वजह है कि पीएम मोदी ने मंच से नाम पुकार कर उनका संगीत सुनने का आग्रह किया। ऐसे में मैहर की ज्योति चौधरी ने पीएम मोदी की सभा में वैष्णो जन को तेरे कहिए… पीर पराई जाने रे कार्यक्रम पेश किया।

नीमच में होगी तीसरी सभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को सतना के बाद दूसरी जनसभा छतरपुर में करेंगे इसके बाद तीसरी जनसभा उनकी नीमच में होगी। इससे पहले बुधवार को पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश के ही मुरैना में चुनावी सभा को संबोधित किया था। जिसमें उन्होंने एक तरफ कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा तो वहीं प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनाने का आह्वान लोगों से किया। इस दौरान पीएम ने कांग्रेस को भ्रष्टाचार करने वाली पार्टी बताया।

Post Views: 156
Tags: BJP star campaignerCongressdevelopment of youthMadhya Pradesh Assembly ElectionsPM Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version