Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

एमपी में बीजेपी की बंपर जीत, बीजेपी की जीत में मीडिया प्रकोष्ठ की भी मेहनत

DigitalDesk by DigitalDesk
December 6, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
एमपी में बीजेपी की बंपर जीत, बीजेपी की जीत में मीडिया प्रकोष्ठ की भी मेहनत
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में बीजेपी ने चुनाव से पहले संगठन काे दुरुस्त करते हुए 29 अप्रैल 2023 को मीडिया टीम का प्रदेश प्रभारी आशीष अग्रवाल को बनाया था। प्रभार मिलने के तत्काल बाद आशीष अग्रवाल ने पार्टी की चुनावी तैयारियों के प्रचार प्रचार और सोशल मीडिया पर पार्टी की गतिविधियों को लेकर एक अभियान चलाया। जिसका नतीजा आज सबके सामने है। बीजेपी 163 सीट के साथ चौथी बार राज्य में सरकार बनाने जा रही है।

  • मप्र में बीजेपी ने जीती 163 सीट
  • बंपर जीत के बाद बीजेपी मीडिया विभाग में भी खुशी
  • रंग लाई मीडिया विभाग की मेहनत
  • चुनावी जीत में बीजेपी की मीडिया टीम को भी श्रेय
  • जिसका प्रभार संभाल रहे हैं आशीष अग्रवाल

दरअसल मध्यप्रदेश में चौथी बार बीजेपी सत्ता की सीढ़ी चढ़ रही है। इसमें पीएम नरेन्द्र मोदी और बीजेपी सरकार की रीति नीति के साथ लाडली बहना जैसी योजनाओं के साथ बीजेपी मीडिया प्रकोष्ठ की मेहनत को नकारा नहीं जा सकता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जहां बीजेपी के लिए चुनावी के मैदान में दिखने वाले चेहरे थे तो वहीं पार्टी के कई रणनीतिकारों ने भी पर्दे के पीछे इस भगवा दल को जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। इनसें मध्यप्रदेश बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल और उनकी टीम भी शामिल है। आशीष अग्रवाल ने अपने अनुभव को झोंकते हुए राज्य में बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाते हुए पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

प्रभार के साथ संभाल लिया था मैदान

दरअसल किसी भी सियासी दल का अहम हिस्सा उसका मीडिया विभाग होता है। मीडिया विभाग अपनी पार्टी की री​तिनीति और आवाज को हर फोरम में पेश करता है। वैसे तो पार्टी की बात सभी अपने तरीके से पेश करते हैं लेकिन पेश करने या बात रखने का तरीका किस प्रकार का हो यह वो मायने रखता है। मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से करीब सात महीने पहले बीजेपी मीडिया प्रभारी का दायित्व संभालने वाले आशीष अग्रवाल ने अपनी काबिलियत और क्षमता का परिचय दिया। चुनाव से पहले ही वे पार्टी मीडिया विभाग की तस्वीर बदलने में कामयाब नजर आ रहे थे।  क्योंकि उन्हें ऐसे समय पर पार्टी के प्रदेश मीडिया विभाग की कमान सौंपी गई थी जब प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ एंटीइकबेंसी की बात कही जा रही थी। इतना ही नहीं टिकट की चाहत में दौड़ लगाने वाले कई प्रवक्ताओं ने जब समय देना कम कर दिया। प्रदेश कार्यालय आना कम कर दिया था। इन परिस्थिति में प्रवक्ता आशीष अग्रवाल को प्रदेश मीडिया विभाग प्रभारी का दायित्व सौंपा गया। हालांकि शुरुआती दौर में कहा जा रहा था कि उनमें अनुभव की कमी है और वे चुनाव के समय का दबाव झेल नहीं पाएंगे। लेकिन युवा आशीष अग्रवाल ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए अपना काम शुरु किया और मीडिया जगत में संबंध बनाते चलते चले गए। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान मीडिया के जरिए पार्टी की बात जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी बखूबी निभाई। उन्होंने प्रभारी की जिम्मेदारी सभांलते ही प्रतिभाशाली युवाओं को मीडिया विभाग से जोड़कर उन्हें अलग अलग काम सौंपा। इतना ही नहीं समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में भी काम करने वाले प्रतिभाशाली लोगों की खोज कर उन्हें मंच देकर पार्टी की बात जनता के सामने रखने की आजादी दी।

वरिष्ठ नेताओं के साथ बनाया सामंजस्य

चुनाव के वक्त प्रदेश में राष्ट्रीय स्तर के नेताओं के लगातार दौर रहे सभी को प्रजेंटेशन देना भौगोलिक स्थिति की जानकारी देना और विपक्ष की रणनीति और आरोपों को बताने का काम उन्होंने बखूबी पूरा किया। चुनाव के चलते बीजेपी प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ प्रवक्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। सभी को सम्मान देना और सभी को खबर देने की बड़ी चुनौती को पूरा किया। मीडियाकर्मियों को भी वे पार्टी की गाइडलाइन के मुताबिक वो खबर दे रहे। जिसका परिणाम यह हुआ कि बीजेपी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बना पार्टी आज 163 सीटों के साथ चौथी बार सरकार बनाने जा रही है।

Post Views: 252
Tags: BJP governmentBJP Media Department Incharge Madhya Pradesh Ashish AggarwalMadhya Pradesh Assembly Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version