Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव,महिला मतदाता तय करेंगी किसे मिलेगी सत्ता, हार को जीत में बदल सकती है महिला मतदाताओं की संख्या, सियासी दलों का महिला मतदाताओं पर फोकस

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य, स्पेशल
0
women-voters-number
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

क्या काम करेगा शिवराज का लाड़ली बहना योजना का दांव?

मध्य प्रदेश में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी जमावट तेज हो गई है। जहां सत्ता और संगठन स्तर पर चुनाव को देखते हुए बड़े और अहम फैसले लिये जा रहे हैंं। वहीं विपक्षी पार्टी कांग्रेस भी इस बार चुनाव में बीजेपी कड़ी टक्कर देने की तैयारी में है। प्रदेश मौजूदा शिवराज सरकार ने महिला मतदाताओं को फोकस करते हुए मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना शुरु की है। जिसमें पात्र महिलाओं हर महिने एक हजार रुपये दिये जाएंगे। शिवराज सरकार ने ये कवायद दरअसल इसलिए शुरु की है क्योंकि इस बार के चुनाव में खास बात ये है कि इन चुनावों में महिला मतदाताओं की भूमिका निर्णायक सकती है। यानी मध्यप्रदेश में कई विधानसभा सीटों पर हार ओर जीत का फैसला महिला मतदाता करेंगी।

बता दें मध्यप्रदेश के 41 जिलों में पुरुषों मतदाताओं के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक हो गई है। राज्य की 18 विधानसभा सीटें ऐसी हैं जहां पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या अधिक है। माना जा सकता है कि मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में इस बार महिला मतदाता जिस पार्टी की तरफ रुख करेंगी उसकी चुनाव में जीत आसान हो सकती है। यानी मध्य प्रदेश में इस बार महिला मतदाताओं की संख्या इस चुनाव में हार और जीत में बड़ा फैक्टर साबित होगी। मध्यप्रदेश के 41 जिले ऐसे हैं जहां महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के मुकाबले बढ़ी है। महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ने के चलते इस बार जेंडर रेशियो भी 926 से बढ़कर 931 पर पहुंच गया है। राज्य के 18 विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां महिला वोटर्स की संख्या सबसे ज्यादा है। इनमें देवास, डिंडोरी, मंडला, विदिशा, बैहर, पानसेल, बालाघाट,परसवाड़ा, वारासिवनी, बरघाट, जोबट, अलीराजपुर,झाबुआ,थांदला, सरदारपुर, पेटलावद,सैलाना और कुक्षी विधानसभा क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या सबसे ज्यादा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अब मतदान केन्द्र तक पहुंचने में नहीं झिझकतीं म​हिलाएं

मध्य प्रदेश में कुल महिला मतदाताओं की बात करें तो यहां करीब 2 करोड़ 60 लाख 23 हजार 733 महिला मतदाता हैं। प्रदेश के 41 जिलों में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुष वोटर्स के मुकाबले ज्यादा है। इतना ही नहीं मध्यप्रदेश में चुनाव के समय महिला मतदाता मतदान केन्द्र तक पहुंचने में भी अब नहीं​ झिझकती हैं। यानी बढ़-चढ़कर मतदान में हिस्सा लेती हें। जिसके चलते पिछले कुछ सालों के मुकाबले महिलाओं के वोट प्रतिशत में भी निरंतर वृद्धि दर्ज की गई है।

शिवराज की लाड़ली बहना

सियासी दलों को प्रभावित करती महिला मतदाता की संख्या

बता दें साल 2005 के बाद से ही मध्यप्रदेश में लगातार महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ रही हैं। 2014-2015 के विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं ने भी पुरुष मतदाताओं की बराबरी करते हुए वोटिंग की थी। साल 2004 में पुरुष मतदाताओं का वोट प्रतिशत 78.84% और महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 74.58% रहा था। जो बाद में बढ़कर 2009 में पुरुष का 81.7% और महिला का प्रतिशत 79.21% हो गया। इसके बाद 2014-15 की बात करें तो पुरुष मतदाताओं का वोट प्रतिशत 83.59% रहा जबकि महिला मतदाताओं का वोट प्रतिशत 83.17 प्रतिशत तक पहुंचा। बात करें साल 2018 के विधानसभा चुनाव की तो इसमें 2013 के मुकाबले 3 प्रतिशत अधिक महिलाओं के वोट पड़े थे। जहां साल 2013 में पुरुषों का वोट प्रतिशत 73.95% और महिलाओं का 70.11% था तो वहीं साल 2018 के विधानसभा चुनाव में पुरुषों का वोट प्रतिशत 75.72% जबकि 73.86% महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया था। यानी साल 2018 के चुनाव में महिलाओं के वोट प्रतिशत में 3.75% की वृद्धि दर्ज की गई थी। यही वजह है कि राजनीतिक दलों की नजर अब महिलाओं पर है। बीजेपी का कहना है उनकी सरकार ने महिलाओं को आर्थिक रूप से ही नहीं हर स्तर पर सशक्त बनाने का प्रयास किया है। तो वहीं कांग्रेस का कहना है आधी आबादी का हम सभी प्रतिनिधित्व करते हैं। कांग्रेस आधी आबादी बात और मुददे विधानसभा चुनाव में पुरजोर तरीके से उठाएगी।

Post Views: 263
Tags: Ladli Bahna YojanaMadhya Pradesh Assembly ElectionsPolitical Partieswomen voters
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version