Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

महाकाल के दरबार में नेताओं का कोटा खत्म?, बारात में बाजा बजाने से पहले दूल्हे को भी लेना होगी परमिशन !

DigitalDesk by DigitalDesk
October 11, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Election Code of Conduct Mahakal Temple Darshan Politician
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश के साथ ही पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए आचार संहिता लागू हो चुकी है। मतदान की तारीख अलग अलग है लेकर मतगणना 3 दिसंबर को एक साथ पांचों राज्यों में होगी। तारीखों का ऐलान होते ही पांच राज्यों में चुनावी मौसम अपने पूरे शबाब पर आ गया है। आचार संहिता लागू होते ही कई पाबंदियां स्वत: ही लग गई हैं।

  • शहनाई पर भी आचार संहिता लगाई
  • एसडीएम की मर्जी से बजेगा बैंड बाजा, निकलेंगी बारात
  • महाकाल के दरबार में VIP कोटा खत्म
  • आम श्रद्धालु की तरह अब दर्शन करेंगे राजनेता
  • महाकालेश्वर मंदिर में राजनेताओं को नहीं मिलेगी विशेष सुविधा
  • विधायक,सांसद और मंत्रियों को नहीं मिलेगी वीआईपी सुविधा
  • चुनावी तारीखों के साथ प्रदेश में आचार संहिता लागू

चुनाव हों और नेता आशीर्वाद लेने उज्जैन स्थित महाकालेश्वर के दरबार में हाजरी न लगाएं ऐसा हो ही नही सकता। महाकाल मंदिर में भी तमाम राजनेता भगवान महाकाल से चुनाव में जीत का आशीर्वाद लेने आते हैं। अब तक ऐसे भक्तों को महाकाल प्रबंधन समिति की ओर से वीआईपी प्रोटोकॉल के जरिए दर्शन कराए जाते थे, लेकिन अब चूंकी आचार संहिता लग गए है ऐसे में अब वीआईपी लोगों के लिए प्रोटोकॉल की सुविधा समाप्त कर दी गई है। महाकाल के दरबार में हाजरी लगाने वाले राजनेताओं को आम श्रद्धालुओं की तरह दर्शन करना होंगे।

Related posts

Petrol crosses ₹114 in MP ₹114.57 in Bhopal diesel around ₹99.64

Petrol and diesel prices : MP में पेट्रोल ₹114 के पार…भोपाल में ₹114.57, डीजल करीब ₹99.64

September 6, 2026
UP Technical Education Service Examination being held across 52 centers in Lucknow the exam is taking place in two shifts

लखनऊ में 52 केंद्रों पर UP प्राविधिक शिक्षा सेवा परीक्षा, दो पालियों में हो रही परीक्षा

September 6, 2026

आमजन को अब 350 सीट का VIP कोटा

चुनावी ऐलान के साथ ही अब यह भी तय कर दिया गया है कि मंदिर में वीआईपी को किसी प्रकार की सुविधा का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें उज्जैन में महाकाल प्रबंधन समिति की ओर से वीआईपी कोटा 350 सीट का दे रखा था। अब वहीं इस कोटे का लाभ 350 आम श्रद्धालुओं को दर्शन में मिलेगा। उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में वीआईपी प्रोटोकॉल के तहत विधायक, सांसद ,मंत्री और सीएम से लेकर केंद्रीय मंत्रियों को भगवान महाकाल के दरबार में देखा जाता रहा है। ये भगवान का आशीर्वाद लेने आते थे।

इन नेताओं ने लगाई हाल ही में हाजरी

पिछले दिनों सीएम शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी साधना सिंह के साथ भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया था। इस दौरान महाकाल लोक फेस-2 का लोकार्पण किया था। जबकि इससे पहले बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव और इंदौर विधानसभा क्रमांक 1 से प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने भी भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया था। साथ ही बीजेपी कांग्रेस और दूसरी पार्टियों के कई तमाम नेता भी पहुंचते रहे हैं। लेकिन अब निर्वाचन आयोग की ओर से चुनाव की तारीखों का ऐलान करने के साथ ही मध्यप्रदेश में आचार संहिता लगा दी गई है। जिसके चलते उज्जैन में अब महाकाल के दरबार में वीआईपी नेताओं को अब किसी प्रकार की सुविधा नहीं मिलेगी। वहीं महाकाल मंदिर में राजनीतिक आधार पर होने वाली भस्म आरती की अनुमति भी बंद कर दी गई है। भक्तों को अब ऑनलाइन भस्म आरती की अनुमति ही उपलब्ध होगी।

SDM देंगे D J और बैंड बाजा बारात की अनुमति

आचार संहिता के चलते जहां सियासी दलों को कई पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। वहीं आमजन भी इससे प्रभावित होगा। दरअसल आचार संहिता के बीच ही इस बार दीपावली, दशहरा और देवउठनी ग्यारस जैसे बड़े त्यौहार मनाए जाएंगे। देवउठनी ग्यारस से शादियों का सीजन भी शुरू हो जाएगा। जिसमें शायद लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े। क्योंकि आचार्य संहिता के चलते धारा 144 लागू कर दी गई है। ऐसे में किसी भी आयोजन के लिए पहले परमिशन लेना होगी। अगर आप शादी में बैंड बाजा बजाते हैं तो इससे पहले आपको स्थानीय प्रशासन से बाकायदा परमिशन लेना पड़ेगी। यानी अब बारात में बैंड बाजा और डीजे एसडीएम की मर्जी से ही बजेंगे।

Tags: Code of ConductMadhya Pradesh Assembly ElectionMahakal Temple Darshanpermission play bandPoliticianSDM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version