Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

विकास पर्व से पूरा होगा सत्ता का सफर,क्या बदलेगा राजनीतिक परिदृश्य?

DigitalDesk by DigitalDesk
July 18, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
Vikas Parv
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी ने कमर कस ली है। जहां संगठन मे लगातार बैठकें हो रही हैं तो वहीं शिवराज सरकार ने विकास पर्व की शुरुआत कर जनमानस को एक बार फिर अपनी ओर करने की रणनीति पर काम शुरु कर दिया है। पिछले दिनों सीएम शिवराज ने विकास पर्व का आगाज कर दिया है। बीजेपी के नेताओं का दावा है कि विकास पर्व यात्रा से प्रदेश का

  • राजनीतिक दृश्य बदल जाएगा।
  • विकास पर्व के दौरान मिल रही सौगात
  • सौगात से क्या मिलेगी पांचवी बार सत्ता
  • नेता प्रतिपक्ष के गढ़ में गरजेंगे सीएम शिवराज
  • लहार से सीएम जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त
  • 4 अगस्त तक चलेगी विकास पर्व यात्रा

विकास पर्व 4 अगस्त तक 25 जिलों में मनाया जाएगा। विकास पर्व की यह यात्रा मंदसौर के पिपलिया मंडी ही नहीं विधानसभा नेता प्रतिपक्ष डॉ.गोविंद सिंह के गढ़ लहार भी पहुंचेगी तो वहीं विंध्य क्षेत्र में पकड़ को मजबूत बनाए रखने के लिए ​सीएम शिवराज लाड़ली बहना योजना की तीसरी किस्त भी यहीं से जारी करेंगे। सीएम ने अगले तीन सप्ताह से ज्यादा समय अलग-अलग जिलों में विकास कार्यक्रमों में बिताएंगे। प्रदेश में शिवराज सरकार विकास पर्व के जरिए विकास कार्यों के बारे में आमजन को बताने की कोशिश करेगी। इस दौरान महिला सम्मेलन किये जाएंगे। जिसमें लाड़ली बहना योजना की जानकारी महिलाओं को दी जाएगी।

Related posts

Blindly trusting Google Maps at night could prove costly

रात में Google Map पर आंख मूंदकर भरोसा पड़ सकता है भारी!…

September 6, 2026
Uproar in the Pakistan team PCB has taken away the players phones Is there a fear of match-fixing

पाकिस्तान क्रिकेट में ‘फिक्सिंग’ का साया: टीम में हड़कंप…PCB ने खिलाड़ियों के फोन लिए…क्या मैच फिक्सिंग का डर?

September 6, 2026

विकास पर्व में मिलेगी विकास की ये सौगात

विकास पर्व यात्रा के दौरान प्रदेश के 25 जिलों की जनता को कई बड़ी सौगात मिलेगी। जिनमें 83 सीएम राइज स्कूलों का शुभारंभ किया जाएगा। नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों का भूमि-भूजन किया जाएगा। राष्ट्रीय और राज्य राजमार्ग के साथ सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड रुपए से अधिक की लागत के 1207 कार्यों का भूमि-पूजन किया जाएगा। दस नये कॉलेजों का भूमि-पूजन किया जाएगा। सीएम इस दौरान बीना रिफायनरी का विस्तार करेंगे साथ ही केन और बेतवा लिंक योजना का भूमिपूजन के साथ शिलान्यास करेंगे। इस दौरान प्रदेश में करीब 7245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का भी लोकार्पण किया जाएगा। सिंचाई परियोजनाओं के लिए भी भूमिपूजन सीएम करेंगे। जिन पर करीब 36 हजार 348 करोड़ खर्च होंगे। वहीं अमृत योजना 2.0 के तहत शहरी पेयजल परियोजनाओं 3 हजार करोड़ की राशि के काम किये जाएंगे। पीएम आवास योजना के तहत करीब 4 लाख हितग्राहियों का गृह प्रवेश भी इस अवधि में किया जाएगा। सीएम शिवराज जल जीवन मिशन से जुड़ी 28 हजार 471 करोड़ की छोटी बड़ी करीब 15 हजार से अधिक समूह पेयजल परियोजनाओं का भूमि-पूजन भी करेंगे।

युवा प्रतिभा को बांटेगे सीएम लैपटॉप

सीएम शिवराज ने 20 जुलाई को मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप बांटने वाले हैं। इस कार्यक्रम को लेकर सीएम लगातार नजर बनाए हुए हैं। ये कार्यक्रम शिक्षा विभाग की ओर से किया जाएगा। जिसके ततह 78 हजार विद्यार्थियों को लैपटॉप वितरण किया जाएगा। ये वो विद्यार्थियों हैं जिन्होंने 12वीं कक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के विद्यार्थियों को बुलाया जा रहा है।
सीएम 20 जुलाई को भोपाल के भेल क्षेत्र के सरकारी महात्मा गांधी उच्चतर माध्यमिक स्कूल में सीएम राइज विद्यालय का भूमि-पूजन करने के साथ ही प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के तहत विद्यार्थियों के बैंक खातों में लैपटॉप की 25 हजार रूपए की राशि का अंतरण करने वाले हैं।

इन योजनाओं में मिलेगी आमजन को सौगात

विकास पर्व के बीच सीएम शिवराज कई विभिन्न योजनाओं के तहत आमजन को सौगात देंगे। जिनमें पीएम आवास योजना सबसे खास है। इसके अलावा मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन, मुख्यमंत्री भू-अधिकार, दीनदयाल रसोई,जल-जीवन मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान-कल्याण योजना,स्वामित्व योजना, संबल, मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी जैसी कई योजनाओं की सूची बनाई गई है।
साथ ही महिला सशक्तिकरण और युवा कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्व-रोजगार, सुशासन से जुड़ी योजनाओं के हितग्राही सम्मेलन भी आयोजित होंगे।

Tags: BJPMadhya Pradesh Assembly ElectionShivraj SarkarVikas Parv
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version