Thursday, July 23, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश भोपाल

मप्र विधानसभा चुनाव: बीजेपी – कांग्रेस को महिलाओं और अल्पसंख्यक के चाहिए सिर्फ वोट…टिकट देने में कंजूसी

DigitalDesk by DigitalDesk
October 17, 2023
in भोपाल, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए राज्य की 230 विधानसभा सीटों के लिए 17 नवंबर को मतदान होना है। जबकि 3 दिसंबर को नतीजे आएंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच है। बीजेपी ने अब तक अपने 136 और कांग्रेस ने 144 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। शेष प्रत्याशियों के नामों पर मंथन जारी है। वैसे दोनों ही दलों ने सत्ता हासिल करने के लिए अपनी-अपनी लिस्ट में जातीय संतुलन का खास ध्यान रखा है। हालांकि अभी तक घोषित दोनों दलों के 280 प्रत्याशियों की सूची में सिर्फ एक मुस्लिम को टिकट मिली है। मध्य प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट देखने पर जो एक खास बात सामने आई है। वह यह है कि अल्पसंख्यक समुदाय के नेताओं को टिकट देने में जोश देखने को नहीं मिला।

  • BJP-कांग्रेस के अब तक 280 उम्मीदवार घोषित
  • सिर्फ एक मुसलमान को मिला टिकट
  • जातिगत समीकरण साधने की रणनीति एक जैसी
  • हवा में आधी आबादी को पूरा हक देने की बात
  • पार्टियां महिलाओं को टिकट देने में अब भी पीछे
  • अभी भी बड़ा हृदय नहीं कर पाई हैं पार्टियां
  • महिलाओं को टिकट देंने में संकोच क्यों
  • दोनों दल करते हैं आधी आबादी हक देने की बातें
  • अब तक बीजेपी ने घोषित किये 136 प्रत्याशी
  • कांग्रेस ने जारी किये 144 सीट पर नाम
  • बीजेपी ने दिए महज 16 महिलाओं को टिकट
  • कांग्रेस में 144 उम्मीदवारों में से 19 महिला प्रत्याशी

बीजेपी ने नजर अंदाज किया है। वहीं कांग्रेस ने भी कंजूसी करती नजर आई। बीजेपी की ओर से 136 उम्मीदवारों में किसी भी मुस्लिम चेहरे को टिकट नहीं दिया गया। जबकि कांग्रेस की ओर से भी 144 कैंडिडेट की पहली लिस्ट में सिर्फ भोपाल मध्य सीट से आरिफ मसूद को मुस्लिम चेहरे के रूप में चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि राज्य में मुस्लिमों वर्ग की जनसंख्या करीब 7 फीसदी है।

Related posts

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

Stock Market News Update: शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन बड़ी गिरावट: सेंसेक्स 715 अंक टूटा, निफ्टी 24 हजार के नीचे फिसला, निवेशकों की बढ़ी चिंता

July 22, 2026
IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

IIT Teacher Shortage: IIT में शिक्षकों का बड़ा संकट: 23 संस्थानों में 4,300 से ज्यादा फैकल्टी पद खाली, बढ़ते छात्रों के बीच शिक्षा और रिसर्च पर मंडराया खतरा

July 22, 2026

आधी आबादी का महज वोट हासिल की कवायद

महिलाओं की कर ली जाए तो आधी आबादी को पूरा हक देने की बात करने वाली पार्टियां महिलाओं को टिकट देने में अभी भी बड़ा दिल नहीं दिखा पाई हैं। बीजेपी ने सिर्फ 12 प्रतिशत तो कांग्रेस ने 13 प्रतिशत महिलाओं को टिकट दी है। बीजेपी के अब तक घोषित उम्मीदवारों में 16 महिलाओं को टिकट दिया है। जबकि कांग्रेस की 144 उम्मीदवारों की सूची में केवल 19 महिलाओं को जगह मिली है।

पिछ़ड़ा वर्ग को लुभाने की कोशिश

राज्य के सबसे बड़े मतदाता वर्ग यानी ओबीसी समुदाय को लुभाने के लिए बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीजेपी के अभी तक घोषित उम्मीदवारों में 29 प्रतिशत यानी 40 टिकट ओबीसी को दिए हैं। वहीं,कांग्रेस ने भी पहली लिस्ट में 27 प्रतिशत यानी 39 ओबीसी उम्मीदवार मैदान में उतारे है।

बीजेपी से ज्यादा कांग्रेस को सवर्ण वर्ग को प्रिय

सवर्ण वर्ग को टिकट देने में अभी कांग्रेस आगे है। कांग्रेस की सूची में शामिल 52 उम्मीदवार यानी 36 प्रतिशत सवर्ण वर्ग से आते हैं। बीजेपी की ओर से भी 48 सवर्ण यानी 35 प्रतिशत उम्मीदवार मैदान में उतारे गए हैं। इसी तरह अनुसूचित जनजाति के 20-20 उम्मीदवारों के नाम दोनों ही दलों ने घोषित कर दिए है। बीजेपी ने 22 प्रतिशत और कांग्रेस ने 20 प्रतिशत आदिवासी चेहरों को अपनी लिस्ट में जगह दी है। इसी तरह अनुसूचित जाति वर्ग के कांग्रेस ने 22 तो बीजेपी ने 18 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान अपनी सूची में किया है। ऐसे में देखा जाए तो कांग्रेस की ओर से इस वर्ग के महज 15 प्रतिशत तो बीजेपी की ओर से महज 13 प्रतिशत प्रत्याशियों का नाम घोषित किया है। यहां बताते चले कि मध्य प्रदेश में अनुसूचित जाति के लिए 35 और अनुसूचित जनजाति के लिए 47 सीट आरक्षित हैं। दोनों की जनसंख्या करीब 20 से 22 प्रतिशत के बीच है।

Post Views: 240
Tags: BJP Congress Candidate ListCaste equationMadhya Pradesh Assembly Election 2023Minority Candidatesstrategy is sameWomen
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार
Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version