Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव: आज फैसले का दिन, किसकी चमकेगी किस्मत, किसे मिलेगा ताज फैसला आज

DigitalDesk by DigitalDesk
December 3, 2023
in मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Madhya Pradesh Assembly Election Shivraj Singh Chauhan Kailash Vijayvargiya
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 9 अक्टूबर को आचार संहिता का ऐलान किया गया था। इसके बाद अगले 37 दिनों तक धुंधाधार प्रचार किया गया और 17 नवंबर को मतदान की प्रक्रिया पूरी की गई। ये पूरी कहानी एमपीम में पिछले दो महीनों की है। यहां सियासत कुछ इस कदर हावी हुई कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल के नेताओं ने अपनी जीत विरोधी की हार के लिए एड़ी चोटी का पूरा जोर लगा दिया था। क्योंकि अब अगले वाले 5 साल की सियासत इन्हीं दो महीनों के बल पर होगी। जिसका आखिरी काम आज 3 दिसंबर को पूरा होगा। आज दो महीनों की मेहनत के नतीजों का दिन है। मतगणना शुरु हो चुकी है। रुझान सामने आने लगे हैं।

230 विधानसभा के 2533 प्रत्याशियों की खुलेगी किस्मत

  • भोपाल की 7 सीटों की 2049 ईवीएम
  • मतगणना में 3 हजार पुलिसकर्मी तैनात
  • 8 हजार अधिकारियों कर्मचारियों कर रहे मतों की गिनती
  • राजनैतिक दलों के साथ जनता का इंतजार खत्म
  • लोकतंत्र के महापर्व की मतगणना का दिन
  • पहले डाक मतपत्र गिने गये,फिर खुली ईवीएम
  • 17 नवंबर को मतदान प्रतिशत 77.82 हुआ था
  • 2018 से 2.19 प्रतिशत ज्यादा मतदान
  • सबसे ज्यादा 91.0 सैलाना में हुआ था मतदान
  • सबसे कम 44 प्रतिशत मतदान जोबट में हुआ
  • जिलेवार सिवनी में ज्यादा 86.29 प्रतिशत मतदान
  • अलीराज में 61.84 में सबसे कम मतदान
  • सेवढ़ा और भांडेर के नतीजे पहले आने का अनुमान
  • पहले हुई पोस्टल की गिनती
  • इसके बाद ईवीएम की गिनती शुरु की गई
  • कुल 4369 टेबल पर होगी गिनती
  • 692 पोस्टल की गिनती के लिए टेबल लगाई
  • 3.25 लाख डाक मत पत्र मिले थे

आज 3 दिसंबर रविवार के दिन सुबह आठ बजे से डाक मतपत्रों और होम वोटिंग की गिनती का काम शुरू हो गया है। जब सभी मतदान केंद्रों पर पोस्टल बैलेट्स और होम वोटिंग की गिनती पूरी उसके बाद ईवीएम के कैद वोट गिने जा रहे हैं। राज्य की हर विधानसभा क्षेत्र में चयनित जगहों पर ईवीएम खोली गईं और मतों की गिनती सभी प्रत्याशियों के एजेंटस के सामने की जा रही है। मतगणना पूरी होने पर विधानसभा का रिटर्निंग ऑफिसर की ओर से कुल प्राप्त वोटों का सर्टिफिकेट जारी किये जाने के इंतजाम किये गये। जिसके बाद प्रत्याशी की हार-जीत का फैसला हो सकेगा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

हर राउंड का सर्टिफिकेट

इस दौरान कुल 20 से 22 राउंड के बीच मतगणना हो रही है। इस बार खास बात यह है कि हर राउंड के बाद प्रत्याशियों को प्राप्त उनके वोटों का प्रमाण पत्र देने के इंतजाम किये गये हैं। जिस राउंड में जिस प्रत्याशी की जीत होगी। उसे उससे जुड़ी जानकारी सर्टिफिकेट के आधार पर दिया जा रहा है। वहीं मतगणना रूम के अंदर केवल अधिकृत प्रत्याशी हो ही प्रवेश दिया गया। इसके अलावा मतगणना रूम के बाहर जरुरी व्यवस्था की गई। यहां साउंड सिस्टम के साथ-साथ एंजेंटों की टेबल भी लगाई गई।

राजधानी भोपाल की 7 सीटों की तैयारी

राजधानी भोपाल की बात करें तो सभी 7 सीटों पर भी मतगणना जारी है। पुरानी जेल में विधानसभा वार काउंटिंग के लिए हॉल बनाए हैंं। भोपाल की 7 विधानसभा के 96 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा। वहीं राउंड के हिसाब से देखें तो भोपाल मध्य के नतीजे सबसे पहले आने की उम्मीद है। इसके बाद उत्तर क्षेत्र, फिर दक्षिण और पश्चिम के नतीजे सामने आएंगे। बता दें बैरसिया में 9 प्रत्याशी मैदान में है। वहीं उत्तर सीट पर 15, नरेला सीट पर 23, दक्षिण पश्चिम सीट पर 11, भोपाल मध्य क्षेत्र में 15, गोविंदपुरा सीट पर 17 और हुजूर क्षेत्र में 6 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होने वाला है। मध्यप्रदेश में 230 विधानसभा क्षेत्र में करीब 5 करोड़ 44 लाख 52 हजार 522 मतदाता शामिल हैं। जिसमे पुरूष मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 81 लाख 26 हजार 191 है और महिला मतदाताओं की संख्या 2 करोड़ 62 लाख 49 हजार 578 है। मध्य प्रदेश में 1326 थर्ड जेंडर मतदाता हैं। मध्य प्रदेश में इस बार 17 नवंबर को हुए मतदान में 77.82 प्रतिशत मतदान हुआ था।

Post Views: 237
Tags: 2049 EVMMadhya Pradesh Assembly Electionvote counting trends
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version