Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

रंग पंचमी का उल्लास, इंदौर की निकाली जा रही गेर,सब एक रंग में आए नजर,मिसाइल से हो रही रंग की बौछार

DigitalDesk by DigitalDesk
March 12, 2023
in इंदौर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, शहर और राज्य
0
Rangpanchami Indore samachar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

होली के बाद रंग पंचमी पर देश के कई हिस्सों में रंगों का उल्लास नजर आ रहा है। खासकर मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में माहौल सुबह से ही रंगीन हो गया । इंदौर में रंग पंचमी पर गेर का उत्साह सबसे अलग नजर आता है। यहां कॉलोनियों और गली-मोहल्लों में लोग एक-दूसरे को रंग लगाते नजर आए। वहीं प्रसिद्ध राजवाड़ा पर सुबह से ही बड़ी संख्या में हुरियारों की भीड़ जमा होने लगी थी। हुरियारों में गेर में शामिल होने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया।  हुरियारों में गेर में शामिल होने के लिए जबरदस्त उत्साह दिखाई दिया। गेर जहां जहां से गुजर रही है। वहां का आसमान सतरंगी नजर आ रहा है। मस्तानों की टोली नाचती-गाती-झूमती चलती नजर आ रही है। करीब 5 हजार किलो से अधिक रंग और गुलाल उड़ रहा है। गेर को लेकर युवक-युवतियां, महिलाएं-बच्चों में इस बार जबर्दस्त उत्साह में है। लोग टोलियों में रंग-गुलाल उड़ाते चल रहे हैं। मस्ती के माहौल में लोग ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर नाचते नजर आ रहे हैं। वे मोबाइल से सेल्फी लेकर स्टेटस अपडेट कर रहे हैं तो कई युवा फेसबुक पर लाइव भी कर रहे हैं।

गेर में डुप्लीकेट बिग बी

ट्रेक्टर की सवार करते नजर आए महापौर

मिसाइल से दागा जा रहा रंग

बता दें इस गेर में डुप्लीकेट बिग बी भी दिखाई दिए। टोरी कॉर्नर रंगपंचमी महोत्सव समिति की ओर से इस बार डुप्लीकेट अमिताभ बच्चन को भी गेर में शामिल किया गया। वे गेर में सबसे आगे चल रहे हैं। ट्रेक्टर ट्रॉली में बैठकर वे सभी का अभिवादन कर रहे हैं। उनके साथ महिलाएं सहित कई लोग सेल्फी ले रहे हैं। इसके पीछे नगर निगम की ओर से गेर भी निकाली गई। इस गेर में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव भी शामिल हैं। वहीं टोरी कॉर्नर से गेर निकलने का सिलसिला शुरू होते ही हुरियारे रंग में नजर जाए। नगर निगम की गेर में इस बार लोगों पर पानी की बौछारें डाली जा रही है। वहीं पिचकारी से रंग मिला पानी भी डाला जा रहा है। निगम की गेर में महापौर सहित अन्य पार्षद और बीजेपी के कई नेता ट्रेक्टर में बैठकर आगे बढ़ रहे हैं। मुख्य सड़क पर निकाली जा रही गेर में इस बार भी मिसाइल में रंग भरकर हुरियारों पर उड़ाया गया। लोग रंग-गुलाल उड़ाते नजर आ रहे हैं। जगह-जगह मंच से गेर का स्वागत भी किया जा रहा है। इतना ही नहीं गेर में महिला और बच्चे भी शामिल हो रहे हैं। डीजे की धुन पर युवक-युवतियां ही नहीं बुजुर्ग भी थिरकते नजर आए। जब गेर राजवाड़ा पर पहुंचेगी तो उल्लास दोगुना हो जाएगा। यहां पहले से मौजूद हुरियारे गेर के आने का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि गेर के पहुंचने से पहले ही रंगपंचमी का रंग चढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम

शहर में पुलिस भी सक्रिय नजर आ रही है। जगह-जगह पुलिस चैकिंग कर रही है। खासतौर पर खजराना मंदिर रोड और आसपास के कुछ संवेदनशील क्षेत्रों में रैपिड एक्शन फोर्स को तैनात किया गया है। शहर के दूसरे रास्तों पर भी बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात है। बता दें इंदौर में रंगपंचमी पर निकाली जाने वाली रंगारंग गेर का इंतजार लोग साल भर करते हैं। गेर का लुत्फ उठाने देश विदेश से भी लोग इंदौर आते हैं। यहां गेर निकालने की परंपरा दशकों पुरानी है। इस गरे में मिसाइल ही नहीं पिचकारी और वॉटर टैंकर से करीब 100 से 200 फीट ऊंचाई तक रंगों की बौछार फेंकी जाती है। जिससे पूरा आसमान सतरंगी नजर आता है।

Post Views: 339
Tags: GerHoliIndoreRajwadaRangpanchamiTory Corner
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version