LPG Price Today: जून के आखिरी दिन भी नहीं बदले गैस सिलेंडर के दाम, जानें आपके शहर में क्या है नया रेट

आज 30 जून 2026 यानी जून महीने के आखिरी दिन भी आम लोगों को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई राहत नहीं मिली। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू (14.2 किलोग्राम) और कमर्शियल (19 किलोग्राम) दोनों गैस सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं किया है। देशभर में घरेलू सिलेंडर की कीमतें 939.50 रुपये से 1031.50 रुपये के बीच बनी हुई हैं, जबकि कमर्शियल सिलेंडर के रेट भी पहले जैसे ही लागू हैं।

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आखिरी बदलाव 7 जून 2026 को हुआ था, जब तेल कंपनियों ने 29 रुपये की बढ़ोतरी की थी। वहीं, 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम 1 जून 2026 को बढ़ाए गए थे, जिसमें 42 रुपये से 53.50 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में अब उपभोक्ताओं की नजर 1 जुलाई को होने वाली अगली कीमत समीक्षा पर टिकी है।

शहरवार LPG सिलेंडर की कीमत (30 जून 2026)

शहर घरेलू सिलेंडर (14.2 Kg) कमर्शियल सिलेंडर (19 Kg)
दिल्ली ₹942.00 ₹3113.50
मुंबई ₹941.50 ₹3067.50
कोलकाता ₹968.00 ₹3256.00
चेन्नई ₹957.50 ₹3283.00
बेंगलुरु ₹944.50 ₹3198.00
अमृतसर ₹983.00 ₹3220.00
लखनऊ ₹979.50 ₹3236.00
गाजियाबाद ₹939.50 ₹3113.50
पटना ₹1031.50 ₹3400.50

एलपीजी की कीमतें हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों द्वारा समीक्षा के बाद तय की जाती हैं। इसलिए उपभोक्ताओं को अब 1 जुलाई को संभावित बदलाव का इंतजार है।

Exit mobile version