कम मतदान ने बढ़ाई इन मंत्रियों की चिंता…अबकि बार चुनाव के बाद कठघेरे में सीएम मोहन यादव…और सरकार !
मध्यप्रदेश में सभी 29 सीटों पर लोकसभा चुनाव चार चरणों में पूरे होने के साथ ही अब इंतजार चार जून
का किया जा रहा है। चार जून को मतदान का रिजल्ट आएगा। हालांकि चारों चरण में मतदान के बाद सीएम डॉ.मोहन यादव भी कठघेरे में आ गए हैं। क्योंकि उनके उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र साथ ही कई मंत्रियों के क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान कम हुआ है।ऐसे में कई मंत्रियों की कुर्सी पर जहां खतरा मंडराता नजर आ रहा है वहीं स्वयं सीएम मोहन यादव पर भी सवाल उठाना लाजमी है। बता दें सीएम मोहन यादव के विधानसभा क्षेत्र उज्जैन दक्षिण में विधानसभा चुनाव के समय 70.59 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि लोकसभा चुनाव में यह आंकड़ा 67.31% रहा। यहां विधानसभा चुनाव की तुलना में 3.28% कम मतदान हुआ है।
चुनाव के बाद मोहन यादव भी कटघेरे में…!
कम मतदान पर उठने लगे सवाल
मंत्रियों के साथ सीएम के क्षेत्र में भी कम मतदान
प्रचार में नहीं लगी मंत्री का मन
खतरे में इन मंत्रियों की कुर्सी…!
लोकसभा चुनाव,मध्यप्रदेश में चार चरण में वोटिंग
मध्य प्रदेश की 29 सीटों पर 66.87 प्रतिशत मतदान
2019 के विधानसभा चुनाव में हुआ था 71.12 प्रतिशत मतदान
मतदान के बाद अब मतगणना का इंतजार
4 जून को सामने आएंगे नतीजे
दरअसल एमपी की कई लोकसभा सीट ऐसी हैं जिन पर इस लोकसभा चुनाव में पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत कम रहा है। ऐसे में इन चुनावों के नतीजे अगर ठीक-ठाक नहीं आया तो गाज मंत्रियों पर भी गिर सकती है। क्योंकि मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव की सरकार में कई मंत्री ऐसे हैं। जिनके क्षेत्र में पिछले विधानसभा चुनाव से चुनाव की तुलना में इस बार लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत घटा है। ऐसे में इन मंत्रियों की कुर्सी खतरे में नजर आ रही है। सूत्रों का कहना है कि बीजेपी संगठन चुनाव परिणाम के बाद कई मंत्रियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें कुर्सी से हटा सकता है।
कई मंत्रियों के क्षेत्र में कम हुई वोटिंग
विधानसभा चुनाव की तुलना में कम हुई वोटिंग
चर्चा में 13 मंत्रियों की सीट
मतदान का अंतर 10 प्रतिशत से ज्यादा
मध्य प्रदेश में चार चरणों में 13 मई को चुनाव संपन्न हो गए हैं। था। मध्यप्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर मतदान के अंतिम आंकड़े भी आ गए हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश में 66.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। जबकि 2019 के विधानसभा चुनाव में 71.12 प्रतिशत मतदान हुआ था। 2019 की तुलना में इस बार करीब 4.25 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। वहीं कई मंत्रियों की सीटों पर विधानसभा चुनाव की तुलना में करीब 10 प्रतिशत कम वोटिंग हुई है। इसमें 13 मंत्रियों की सीट पर वोटिंग का अंतर तो 10 प्रतिशत से भी अधिक रहा। मंत्रियों की सीटों पर सबसे ज्यादा अंतर दमोह की जबेरा विधानसभा सीट पर रहा जहां से मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी विधायक चुन कर आए हैं। यहां पर विधानसभा चुनाव में 80.63 प्रतिशत मतदान हुआ था जबकि लोकसभा चुनाव में यह महज 58.39 प्रतिशत तक ही पहुंच सका। यानी यहां पर वोटिंग में 22 प्रतिशत का अंतर रहा। वहीं सबसे कम अंतर वन मंत्री नागर सिंह चौहान की सीट आलीराजपुर में रहा। यहां पर पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में सिर्फ 1.4 प्रतिशत कम मतदान हुआ है।
विधानसभा चुनाव से कम हुई वोटिंग
लोकसभा चुनाव में एमपी में 66.87 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि 2019 में मतदान प्रतिशत 71.12 प्रतिशत रहा था। मध्य प्रदेश में पहले और दूसरे चरण में मतदान प्रतिशत घटने के बाद से ही चुनाव आयोग के साथ ही राजनीतिक दलों ने भी अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय कर दिया था। बीजेपी ने तो अपने बूथ के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन मंत्रियों के क्षेत्र में ही कम मतदान से भाजपा के बूथ मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
लोकसभा और विधानसभा चुनाव के मत प्रतिशत का अंतर
सीएम डॉ. मोहन यादव उज्जैन दक्षिण सीट
लोकसभा चुनाव में 67.31%
विधानसभा चुनाव- 70.59% … मतदान अंतर-3.28% कम
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल रीवा सीट
लोकसभा चुनाव में 54.84%
विधानसभा चुनाव-64.34% … अंतर- 9.5% कम
डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा मल्हारगढ़ सीट
लोकसभा चुनाव में 78.01%
विधानसभा चुनाव में 86.33% … अंतर-8.32% कम
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय इंदौर-1 सीट
लोकसभा चुनाव में 60.93%
विधानसभा चुनाव में 72.28% … अंतर-11.35% कम
मंत्री प्रह्लाद पटेल नरसिंहपुर सीट
लोकसभा चुनाव 67.01%
विधानसभा चुनाव में 83.11% … अंतर-16.10% कम
मंत्री विजय शाह हरसूद सीट
लोकसभा चुनाव में 68.13%
विधानसभा चुनाव में 79.58% … अंतर-11.45% कम
मंत्री तुलसी सिलावट सांवेर सीट
लोकसभा चुनाव 67.10%
विधानसभा चुनाव में 80.24%… अंतर-13.14% कम
मंत्री राकेश सिंह जबलपुर पश्चिम सीट
लोकसभा चुनाव 59.20%
विधानसभा चुनाव में 71.63% … अंतर-12.43% कम
मंत्री राव उदय प्रताप सिंह गाडरवारा सीट
लोकसभा चुनाव में 67.60%
विधानसभा चुनाव में 83.30 %.. अंतर- 15.7% कम
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी सीट
लोकसभा चुनाव में 67.04%
विधानसभा चुनाव में 76.05%… अंतर-9.01% कम
मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ग्वालियर सीट
लोकसभा चुनाव में 58.74%
विधानसभा चुनाव में 65.29%…अंतर-6.55% कम
मंत्री विश्वास सारंग नरेला सीट
लोकसभा चुनाव में 60.80 %
विधानसभा चुनाव में 65.48%… अंतर-4.68% कम
मंत्री एंदल सिंह कंसाना सुमावली सीट
लोकसभा चुनाव में 54.04%
विधानसभा चुनाव में 72.22%…अंतर- 18.18% कम
मंत्री करण सिंह वर्मा इछावर सीट
लोकसभा चुनाव में 80.27%
विधानसभा चुनाव में 86.74%…अंतर-6.47% कम
मंत्री इंदर सिंह परमार शुजालपुर सीट
लोकसभा चुनाव में 75.73%
विधानसभा चुनाव में 84.70%…अंतर- 8.97% कम
मंत्री चैतन्य कश्यप रतलाम सिटी सीट
लोकसभा चुनाव में 71.34%
विधानसभा चुनाव में 73.49%… अंतर-2.15% कम
मंत्री लखन पटेल पथरिया सीट
लोकसभा चुनाव में 57.48%
विधानसभा चुनाव में 78.30%…अंतर-20.82% कम
मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जबेरा सीट
लोकसभा चुनाव में 58.39%
विधानसभा चुनाव में 80.63%…अंतर- 22.24% कम
मंत्री संपत्तियां उइके मंडला सीट
लोकसभा चुनाव में 72.95%
विधानसभा चुनाव में 82.34%…अंतर-9.39% कम
मंत्री राकेश शुक्ला मेहगांव सीट
लोकसभा चुनाव में 53.91%
विधानसभा चुनाव में 64.97%….अंतर-11.06% कम
मंत्री निर्मला भूरिया पेटलावद सीट
लोकसभा चुनाव में 75.02%
विधानसभा चुनाव में 79.39%….अंतर-4.37% कम
मंत्री दिलीप अहिरवार चंदला सीट
लोकसभा चुनाव में 50.15%
विधानसभा चुनाव में 67.80%….अंतर-17.65% कम
मंत्री कृष्णा गौर गोविंदपुरा सीट
लोकसभा चुनाव में 61.39%
विधानसभा चुनाव में 63.03%… अंतर- 1.64% कम
मंत्री नारायण कुशवाह ग्वालियर दक्षिण सीट
लोकसभा चुनाव में 62.27%
विधानसभा चुनाव में 63.83%… अंतर-1.56% कम
मंत्री राधा सिंह चितरंगी सीट
लोकसभा चुनाव में 56.59%
विधानसभा चुनाव में 71.84%…अंतर- 15.25% कम
मंत्री प्रतिमा बागरी रैगांव सीट
लोकसभा चुनाव में 61.8%
विधानसभा चुनाव में 70.82%… अंतर- 9.02% कम
मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल उदयपुरा सीट
लोकसभा चुनाव में 60.64%
विधानसभा चुनाव में 81.69%… अंतर-21% कम
मंत्री नारायण सिंह पंवार ब्वायरा सीट
लोकसभा चुनाव में 75.92%
विधानसभा चुनाव में 84.33%… अंतर- 8.41% कम
मंत्री नागर सिंह चौहान अलीराजपुर सीट
लोकसभा चुनाव में 68.86%
विधानसभा चुनाव में 70.26%….अंतर-1.4% कम
मंत्री गौतम टेटवाल की सारंगपुर सीट
लोकसभा चुनाव में 78.69%
विधानसभा चुनाव में 84.34%…. अंतर-5.56% कम