मेरठ की धरती से गरजे पीएम मोदी …कहा कच्चातिवू श्रीलंका को क्यों सौंपा,कांग्रेस के निर्णय से भारत को भुगतना पड़ रहे दुष्परिणाम

Lok Sabha Elections West UP Meerut PM Narendra Modi Katchatheevu Sri Lanka Congress Side Effects

एनडीए की मेरठ रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी नेताओं पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया और कहा कि यह लोकसभा चुनाव भ्रष्टाचार को लेकर दो खेमों के बीच की लड़ाई है। पीएम मोदी ने कहा, ”मैं भ्रष्टाचार पर कार्रवाई कर रहा हूं, इसलिए कुछ लोग परेशान हो गए हैं. उन्होंने अपना आपा खो दिया है. मेरे प्यारे देशवासियो! मैं कहता हूं, मोदी की गारंटी कहती है, मोदी का मंत्र है- भ्रष्टाचार हटाओ’, वे कहते हैं ‘बचाओ’ भ्रष्ट’। यह चुनाव इन दो खेमों के बीच की लड़ाई है। वेस्ट यूपी के मेरठ में आयोजित इस चुनावी रैली को ‘गौरव समारोह का नाम दिया था। रैली का आयोजन देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान दिये जाने के बाद किया गया था। रैली में उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी भी मौजूद थे।

पीएम ने विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधा और कहा इन लोगों ने मिलकर गठबंधन बनाया है। उन्हें लगता है कि मोदी उनसे डर जाएंगे, लेकिन मेरे लिए यह ‘मेरा भारत, मेरा परिवार’ है। आज बड़े-बड़े भ्रष्टाचारी सलाखों के पीछे हैं। उन्हें जमानत नहीं मिल रही है। इसीलिए कई बड़े भ्रष्टाचारियों को कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगाने पड़ते हैं। पीएम मोदी ने कहा 2024 का ये चुनाव केवल सरकार बनाने का नहीं है। ये चुनाव कौन सांसद बनता है और कौन नहीं बनता। इसे लेकर भी नहीं है। दरअसल 2024 का चुनाव विकसित भारत बनाने के लिए है। पीएम ने कहा इस बार 2024 का जनादेश भारत को तीसरा देश बनाएगा। दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति मनायेगा।

हम बना रहे पांच साल का रोडमैप

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा हमारी सरकार ने तीसरे कार्यकाल की तैयारी शुरू कर दी है। आने वाले 5 साल का हम रोडमैप तैयार कर रहे हैं। नई सरकार बनने के बाद पहले सौ दिनों में कौन कौन से बड़े फैसले लेना हैं इस पर काम चल रहा है। आपने पिछले 10 वर्षों में विकास का ट्रेलर देखा, अब हमें देश को बहुत आगे ले जाना है।

कच्चातिवू को क्यों सौंपा श्रीलंका को

प्रधानमंत्री मोदी ने साल 1974 में कच्चातिवु को श्रीलंका के हवाले करने के लिए भी कांग्रेस की आलोचना की और कहा भारत और श्रीलंका के बीच स्थित रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण कच्चातिवु द्वीप को छोड़ने का निर्णय आजादी के बाद कांग्रेस ने किया था। भारत को आज इसके दुष्परिणाम भुगतने पड़ रहे हैं।

पीएम ने मेरठ से बताया खास रिश्ता

पीएम नरेन्द्र मोदी ने मेरठ से खास रिश्ता बताया और कहा मेरठ से उनका खास रिश्ता है। साल 2014 और इसे बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने अपने चुनाव अभियान की शुरुआत मेरठ से ही की थी। अब 2024 के आमचुनाव के लिए पहली बार रैली भी मेरठ में ही आयोजित की जा रही है।

Exit mobile version