Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव: क्या है संदेशखाली का चुनावी मिजाज…? रेखा पात्रा पर बीजेपी ने क्यों खेला दांव

DigitalDesk by DigitalDesk
May 3, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections West Bengal Basirhat Sandeshkhali Election Mood BJP Rekha Patra
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल का संदेशखाली चर्चा में आ गया था। यहां जिंदगी बिल्कुल ठहरी हुई नजर आ रही है। चुनाव के दौरान इच्छामाटी नदी के टापू पर बसे छोटे-छोटे गांव तक पहुंचाने का एकमात्र रास्ता छोटी बड़ी नाव हैं। छोटी नाव में लोग तो बड़ी नाव में छोटे-छोटे वाहन भी रखकर नदी पर किए जाते हैं। गांव तक ले जाते हैं। इन हालात से जूझने के लिए जब गांव की कुछ महिलाओं ने लड़ने की ठानी तो वे कुछ महीने पहले राष्ट्रपति तक गुहार लेकर पहुंची संदेशखाली की यह महिलाएं जब राष्ट्रपति तक पहुंचीं तो उसकी गूंज तेज देश में कोने कोने तक सुनाई दी।

  • बीजेपी ने देश भर में संदेशखाली को बनाया मुद्दा
  • बशीरहाट लोकसभा क्षेत्र में आता है संदेशखाली
  • शिकायत के बाद बढ़ गईं संदेशखाली की महिलाओं की मुश्किलें
  • राष्ट्रपति से की थी शिकायत,बंद हो गई योजनाएं
  • महिलाओं को योजनाओं का लाभ देना किया बंद
  • जमीन तो मिली नहीं,बंद हो गए लक्ष्मी भंडार योजना के पैसे
  • बीजेपी की चुनावी सभाओं में संदेशखाली की महिलाएं सुना रहीं दुखड़ा
  • महिला हिंसा के चलते सुर्खियों में आया संदेशखाली
  • पश्चिम बंगाल में सबसे चर्चित है संदेश खाली
  • पश्चिम बंगाल के संदेश खाली टापू पर सुलग रही सियासत
  • महिलाओं ने किया था टीएमसी नेता के शोषण का विरोध
  • महिलाओं के विरोध के चलते देशभर में चर्चित हुआ संदेश खाली
  • बशीरहाट में SC-ST वोटर्स के भरोसे भाजपा
  • TMC प्रत्याशी हाजी नुरुल को हराना बीजेपी के लिए मुश्किल
  • ममता पर बरसी संदेशखाली की पीड़िता BJP उम्मीदवार रेखा पात्रा

गृह मंत्रालय ने बढ़ाई रेखा पात्रा का सुरक्षा

बशीरहाट सीट से बीजेपी ने संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को प्रत्याशी बनाया है। जिनकी सुरक्षा एक बार फिर केन्द्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बढ़ा दी है। केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पहले रेखा को एक्स कैटेगरी की सिक्योरिटी उपलब्ध कराई थी। लेकिन अब उनकी सुरक्षा बढ़ाकर वाई कैटेगरी कर दी गई है। दरअसल आईबी की रिपोर्ट आने के बाद ही खतरे का आकलन करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने बीजेपी प्रत्याशी और संदेशखाली की पीड़िता रेखा पात्रा को वाई कैटेगरी की सुरक्षा दी है। बता दें वाई कैटेगरी की सुरक्षा में 8 सुरक्षा जवान हमेशा तैनात रहेंगे। इस सुरक्षा के तहत वीआईपी को पांच आर्म्ड स्टैटिक गार्ड उसके घर पर तैनात किए जाते हैं। साथ ही तीन शिफ्ट में तीन पीएसओ भी संबंधित को सुरक्षा प्रदान करते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बांग्लादेश से लगी हुई है बशीरहाट लोकसभा सीट की सरहद

बशीरहाट लोकसभा सीट की सरहद बांग्लादेश से लगी हुई है। आमचुनाव में यहां अवैध घुसपैठ ही सबसे बड़ा मुद्दा चुनावी होता बनता है। नॉर्थ 24 परगना जिले के इस छोटे से गांव संदेशखाली के मुद्दे ने बशीरहाट लोकसभा सीट की कहानी ही बदल दी है। इस गांव की महिलाओं ने टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उसके गुर्गों पर टीएमसी ऑफिस में गैंगरेप करने का आरोप लगाया था। इस मुद्दे के सामने आने के बाद BJP ने भी इसे हाथों हाथ लपक लिया और संदेशखाली को लोकसभा चुनाव में टीएमसी के खिलाफ मुद्दा बनाने में पूरी ताकत झोंक दी। देश भर में संदेशखाली की गुंज सुनाई दी लेकिर बशीरहाट लोकसभा सीट पर ही इसका असर नहीं दिख रहा है। हालत यह है कि यहां रहने वाली महिलाएं ही नहीं जानतीं कि आखिर संदेशखाली में हुआ क्या था। देश भर में इस मुद्दे को इसे लेकर सियासी बयानबाजी भी हुई और दावे और वादे भी किए गए। चुनाव के दौरान कई लोकलुभावनी बातें भी संदेश खाली के लोगों के लिए कही गई। लेकिन हालात नहीं बदले। अब तक स्थिति वही की वही है। बल्कि शिकायत के बाद तो वीडियो गांव आए और जब लोगों को उनकी जमीन पर खड़ा किया फोटो खींची और चलते बने। इसके बाद किसी ने झांक कर नहीं देखा। अब संदेश खाली की महिलाएं कहती हैं जमीन तो मिली नहीं उल्टे लक्ष्मी भंडारा यानी लक्ष्मी भंडार जैसी योजना में जो पैसे मिल रहे थे सरकार ने वह भी बंद कर दिए।

2009 से टीएमसी के कब्जे में बशीरहाट सीट

संदेश खली क्षेत्र बशीरहाट लोकसभा सीट का एक हिस्सा है जो 2009 से ही टीएमसी के पास है। बशीरहाट लोकसभा सीट में कुल 7 विधानसभा क्षेत्र शामिल हैं। जिसमें संदेश खाली भी एक है। पिछली बार टीएमसी की नुसरत जहां करीब 54 प्रतिशत बोट हासिल कर चुनाव जीतीं थीं। इस बार टीएमसी ने नुसरत जहां का टिकट काटकर हाजी नुरुल को चुनाव मैदान में उतारा है। हाजी नरुल 2009 में यहां सांसद रह चुके हैं। जबकि भाजपा ने टीएमसी को टक्कर देने के लिए रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें यह रेखा पात्रा वहीं हैं जिन्होंने कभी संदेशखाली की महिलाओं की दुर्दशा को अपने तरीके से उजागर किया था।

बीजेपी ने कहा-संदेशखाली टीएमसी सरकार का नाकाम चेहरा

दरअसल बीजेपी संदेश खाली की घटना को पश्चिम बंगाल की टीएमसी सरकार की असफलता का प्रतिनिधि चेहरा बता रही है। यही वजह है कि पार्टी ने संदेश खाली में विरोध का स्वर तेज करने वाली रेखा पात्रा को अपना उम्मीदवार बनाया है। अब लोकसभा चुनाव के दौरान प्रचार के लिए गांव में बीजेपी की रेखा पात्रा के पोस्टर और झंडे तो नजर आते हैं लेकिन यहां भाजपा के कार्यकर्ता अब भी उतने सक्रिय नहीं है। टीएमसी यहां अपने झंडे बैनर लगाकर रखे हुए हैं। हालांकि ग्रामीणों को उम्मीद है कि संदेश खाली से इस बार टीएमसी को खाली हाथ रहना पड़ेगा। बीजेपी यहां पर बढ़त हासिल कर सकती है। बावजूद इसके बीजेपी की जीत को लेकर संदेश खाली के लोग अस्वस्त नहीं हैं क्योंकि आसपास मुस्लिम बहुल इलाके हैं जो टीएमसी के वोट बैंक है।

Post Views: 272
Tags: #Bashirhat#BJP Rekha Patra#SandeshKhali#WestBengalElection MoodLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version