Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव : अब तीसरे चरण के लिए पकड़ा चढ़ा चुनाव प्रचार कर पारा…आइये जानते हैं कौन कहां करेगा आज प्रचार…पीएम की कहां होंगी चुनावी रैलियां चार

DigitalDesk by DigitalDesk
April 28, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha elections third phase Prime Minister Narendra Modi Rahul Gandhi Amit Shah JP Nadda
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के लिए दो चरण के मतदान के बाद अब तीसरे चरण की तैयारी है। शुक्रवार 26 अप्रैल को जहां दूसरे चरण में लोकसभा की 88 सीटों पर मतदान हुआ है। वहीं 19 अ्रपैल को पहले चरण में 102 सीटों पर मतदान कराया गया था। अब तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होना है। जिसमें 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 95 सीटों पर मतदान होगा। इसके लिए राजनीतिक दलों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।

  • पीएम मोदी आज कर्नाटक में बहायेंगे पसीना
  • राहुल गांधी ओडिशा में संभालेंगे मोर्चा
  • अब तक लोकसभा की 190 सीटों पर मतदान
  • तीसरे चरण के मतदान की तैयारी में सियासी दल
  • 95 सीटों पर 7 मई को होगा मतदान
  • 12 राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश की 95 सीटों पर मतदान
  • 19 अप्रैल को हुआ था 102 सीटों पर मतदान
  • 26 अप्रैल को हुआ था 88 सीटों पर मतदान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कर्नाटक में चार रैलियां

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रविवार को उत्तर कर्नाटक में चार रैलियां करेंगे। पीएम बेलगावी के साथ उत्तर कन्नड़ और दावणगेरे के बाद बागलकोट में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। बीजेपी को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के आकर्षण से पार्टी और एनडीए को अपने मिशन 400 हासिल करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री मोदी की रैलियों का शेड्यूल देखें तो 11 से 11.40 बजे तक बेलगाम में रैली होगी। 1 से – 1.50 बजे तक वे उत्तर कन्नड़ में जनसभा करेंगे। जबकि 3 से 3.50 बजे तक पीएम दावणगेरे में रैली करेंगे। इसके बाद शाम 5 बजे से 5.50 बजे तक पीएम बेल्लारी में जनसभा करेंगे।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल गांधी कटक के सालेपुर में करेंगे जनसभा

वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज रविवार 28 अप्रैल को ओडिशा में चुनावी प्रचार का मोर्चा संभालेंगे। राहुल विभिन्न शहरों में चुनावी रैलियां करेंगे।जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी कटक जिले के सालेपुर पहुंचेंगे, जहां वे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी और सत्यभामापुर पहुंचकर उत्कल गौरव मधुसूदन दास को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। कांग्रेस महासचिव और ओडिशा प्रभारी अजॉय कुमार ने कहा राहुल गांधी चार लोकसभा क्षेत्रों कटक और केंद्रपाड़ा के साथ जाजपुर और जगतसिंहपुर में होने वाली चुनावी रैलियों में शामिल होंगे।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का कासगंज दौरा

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की ओर से जारी किये गये चुनाव प्रचार के क्रम में पार्टी के दिग्गज नेता आज रविवार को भी प्रचार में पसींना बहाते नजर आएंगे। राजनीतिक दलों के नेता अपनी अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए जनसमर्थन जुटाते नजर आएंगे। इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज रविवार को उत्तरप्रदेश के कासगंज के साथ मैनपुरी और इटावा में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद अमित शाह शाम को कानपुर के तिलक नगर क्षेत्र में पार्टी की संगठनात्मक बैठक में शामिल होंगे। जहां वे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे।

  • कासगंज में चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
  • बारह पत्थर मैदान में करेंगे चुनावी जनसभा
  • एटा लोकसभा सीट से BJP प्रत्याशी के लिए मांगेंगे बोट
  • जनसभा को लेकर भाजपा के पदाधिकारियों ने की तैयारियां पूरी
  • सुबह 11 बजे पुलिस लाइन में पहुंचेंगे गृह मंत्री शाह

नड्डा ब्रह्मपुर में करेंगे जनसभा

ओडिशा बीजेपी के वरिष्ठ नेता समीर मोहंती ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ब्रह्मपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं नबरंगपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर तीसरे चरण के मतदान को लेकर जोश भरेंगे। बता दें ओडिशा की ब्रह्मपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी और बीजद के उम्मीदवारों के बीच सीधी टक्कर होने की उम्मीद नजर आ रही है। दरअसल दोनों ही उम्मीदवार दलबदलू हैं। ब्रह्मपुर सीट पर बीजेपी ने बीजद के पूर्व नेता और गोपालपुर से विधायक प्रदीप पाणिग्रही को अपना उम्मीदवार बनाया है। तो वहीं सत्तारूढ़ बीजद ने बीजेपी के पूर्व नेता भृगु बक्शी पात्रा को अपने टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। बीजद ने नबरंगपुर सीट पर प्रदीप माझी को अपना प्रत्याशी बनाया है। प्रदीप माझी ने साल 2009 में हुए लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर नबरंगपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। जबकि कांग्रेस ने इस बार यहां भुजबल माझी को मैदान में उतारा है। वहीं बीजेपी ने बलभद्र माझी को टिकट देकर चुनाव मैदान में उतारा है।

Post Views: 239
Tags: #Sunday campaign day#third phase campaign#Voting on 7th May#Voting on 95 seatsLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version