Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राहुल गांधी की उम्मीदवारी पर इसलिए उठे सवाल …क्यों आमने सामने हुई सीपीआई और कांग्रेस ?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 9, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha Elections Kerala Wayanad Rahul Gandhi Vrinda Karat CPI Candidate
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। कांग्रेस ने 39 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का ऐलान किया है। जिसमें केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी का भी नाम शामिल है। जबकि गठबंधन में शामिल सीपीआई एम यहां से पहले ही अपना उम्मीदवार उतार चुकी है। ऐसे में यहां गठबंधन के दल आपस में ही चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं। जिससे एनडीए की राह आसान होती नजर आ रही है।

  • राहुल गांधी वायनाड से लड़ेंगे चुनाव
  • वायनाड से मैदान में सीपीआई एम का उम्मीदवार
  • कॉमरेड एनी राजा को मैदान में उतारा
  • 2019 में राहुल को मिली थी भारी मतों से जीत
  • 2024 में हो सकती है राहुल को परेशानी
  • एक ही सीट पर लड़ रहे इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी

दरअसल दक्षिण की वायनाड से सीपीआई एम ने पहले कॉमरेड एनी राजा को टिकट देकर मैदान में उतार दिया था। उस समय भी कांग्रेस की ओर से वायनाड सीट पर राहुल गांधी की मजबूत दावेदारी माने जा रही थी। जिस पर सीपीआई एम की वृंदा करात ने तब भी सवाल खड़े किये थे। वृंदा करात ने कहा था कि राहुल गांधी और कांग्रेस दोनों को यह सोचना चाहिए। वो कहते हैं कि बीजेपी के खिलाफ उनकी लड़ाई है। लेकिन केरल में कांग्रेस, बीजेपी के ख़िलाफ़ नहीं बल्कि लेफ्ट के ख़िलाफ़ आकर लड़ेगी तो समझ लें खुद क्या मैसेज भेजेंगे। करात ने ​कहा कि इसलिए राहुल को अपनी सीट के बारे में एक बार फिर से सोचने की ज़रूरत है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

राहुल गांधी और वायनाड

बता दें केरल की वायनाड सीट से राहुल गांधी ने 2019 में करीब चार लाख से ज़्यादा वोट से जीत हासिल की थी। उस समय कांग्रेस की ओर से कहा गया था कि राहुल गांधी के वायनाड सीट से चुनाव लड़ने से कांग्रेस केरल की 20 में से 15 लोकसभा सीटें जीतने में सफल रही। राहुल गांधी इस बार भी वायनाड सीट से ही चुनाव मैदान में उतरे हैं। हालांकि सीपीआई नेता बिनॉय की ओर से भी कहा गया राहुल गांधी का वायनाड सीट से चुनाव लड़ना गलत राजनीतिक कदम होगा।

सीपीआई के मैदान में आने से परेशानी में राहुल

राहुल गांधी पिछले 2019 के चुनाव वायनाड से करीब चार लाख के भारी भरकम अंतर से चुनाव जीते थे। लेकिन इस बार 2024 में उनके सामने चैलेंज जरूर है। यह भी बता दें कि सीपीएम के नेतृत्व वाले एलडीएफ को केरल की 20 में से चार सीट मिलीं हैं। जिनमें कांग्रेस की राहुल गांधी की वायनाड और थरुर की तिरुवनंतपुरम सीटें भी शामिल हैं। इससे साफ मतलब निकलता है कि
राहुल गांधी और शशि थरूर वाली सीट पर भी सीपीआई उम्मीदवार रहने से गठबंधन पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

केरल की 20 में से 4 सीट पर सीपीआई

लोकसभा चुनाव में सीपीआई केरल की 20 सीटों में से चार पर चुनाव लड़ रही है। सीपीआई के राज्य सचिव बिनॉय विश्वम की माने तो पार्टी ने पहले ही इस बारे में एलान कर दिया था। जिसमें वायनाड और केरल की तिरुअनंतपुरम सीट भी शामिल है। तिरुअनंतपुरम सीट से 2009 से कांग्रेस के शशि थरूर सांसद चुनकर आ रहे हैं। लेकिन इस सीट पर भी सीपीआई ने प्रत्याशी मैदान में उतार दिया। वरिष्ठ पार्टी नेता पनियन रवींद्रन को प्रत्याशी बनाया है।

Post Views: 243
Tags: #CPI Candidate#Kerala Wayanad#Vrinda KaratLok Sabha ElectionsRahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version