Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

लोकसभा चुनाव: कन्नौज में अखिलेश यादव के बूथ पर पहुंचते ही क्यों लगने लगे मुर्दाबाद के नारे…!

DigitalDesk by DigitalDesk
May 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections Kannauj Uttar Pradesh Akhilesh Yadav angry sloganeering Police SP DM
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

उत्तरप्रदेश में चौथे चरण में 13 सीटों पर मतदान के लिए पोलिंग बूथ पर लंबी लंबी कतारें लगीं। इस दौरान कन्नौज के एक पोलिंग बूथ पर विचित्र नजारा दिखाई दिया। यहां कन्नौज में सपा सुप्रीमो और प्रत्याशी अखिलेश यादव के बूथ पर पहुंचते ही लोगों ने मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरु कर दिये।

  • सपा प्रमुख के खिलाफ लगे नारे
  • नारेबाजी से अखिलेश हुए नाराज
  • बीजेपी कार्यकर्ताओं को बताया ‘गुंडा’
  • कहा-समाजवादियों को बूथ तक नही पहुंचने दिया
  • सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान
  • ‘INDIA गठबंधन जीत रहा,और जीतेगा ही’
  • ‘जनता INDIA गठबंधन का कर रही समर्थन’
  • ‘जो लोग सोचते हैं खोट से जीत जाएंगे’
  • …जनता उन्हें वोट से हराएगी’
  • ‘भाजपा की हर बात और फैसला जुमला निकला’

वहीं सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मतदान के प्रारंभ होने से पहले कन्नौज में शासन-प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए। अखिलेश ने कहा राजधानी लखनऊ से मुख्यमंत्री कार्यालय से तीन डीएम और पुलिस अधीक्षक को फोन कर समाजवादियों को वोट न डालने के निर्देश दिए गए थे। यह लोकतंत्र के खिलाफ है। अखिलेश यादव ने कहा लखनऊ से मुख्यमंत्री कार्यालय से अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि गया था कि समाजवादी बूथ तक न पहुंच पाएं।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

अखिलेश यादव जब कन्नौज के पोलिंग बूथ पर पहुंचे तो उनके खिलाफ जमकर नारी बाजी की गई। इसके बाद अखिलेश यादव ने सामने आकर कहा…अब कहां छिप गए बीजेपी के गुंडे। लो मैं आ गया हूं। वहीं अखिलेश यादव बूथ पर मतदान प्रभावित करने के संबंध में शिकायत मिलने पर वे खुद वहां पहुंच गए। इसके बाद वहां मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अखिलेश यादव को पोलिंग बूथ की स्थिति की जानकारी दी। बता दें कि यूपी की कन्नौज लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के रुप में अखिलेश यादव चुनाव मैदान में उतरे हैं। इसी के चलते उन्होंने पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

सपा ने लगाया बीजेपी पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

समाजवादी पार्टी ने भी पार्टी के सोशल साइट एक्स पर ट्वीट किया और आरोप लगाया है कि कन्नौज लोकसभा क्षेत्र में शामिल सदर विधानसभा स्थित जोन क्रमांक एक सेक्टर एक के बूथ संख्या 9 नौरंगपुर पर बीजेपी प्रत्याशी के भाई के द्वारा बूथ कैप्चरिंग कराने की सूचना मिलने की बात कही है। साथ ही चुनाव आयोग से इस पर संज्ञान लेने और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

कन्नौज के इस बूथ पर लगे थे अखिलेश के खिलाफ नारे

बता दें कन्नौज स्थिति पूर्वी जूनियर हाईस्कूल के कम्पोजिट स्कूल के बूथ पर सपा प्रत्याशी अखिलेश यादव जब मतदान के संबंध में पार्टी बूथ प्रभारी से जानकारी ले रहे थे। तभी वहां मौजूद बीजेपी समर्थकों ने हंगामा कर दिया वे झंडा लेकर पहुंच गये और अखिलेश यादव मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाये। इससे नाराज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी केन्द्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

Post Views: 488
Tags: #angry sloganeering#Kannauj#Police SP DMakhilesh yadavLok Sabha ElectionsUttar Pradesh
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version