Tuesday, June 9, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

EVM में कैद 21 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश की 102 सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत..अब 4 जून का इंतजार…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 19, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections 2024 Third Phase Voting 94 Seats Campaign India Alliance NDA PM Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में का मतदान देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश में संपन्न हो गया है। इस दौरान शाम को 5 बजे तक करीब 59.7 प्रतिशत मतदान होने का अनुमान चुनाव आयोग की ओर से जताया गया है। वहीं दोपहर 3 बजे तक करीब 49.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। इससे पहले दोपहर 1 बजे तक कुल 39.9 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था। मध्य प्रदेश की बात करें तो शाम पांच बजे तक 63.25 फीसदी मतदान हुआ है।

  • शाम 5 बजे तक यूपी में 58 फीसदी मतदान
  • पश्चिम बंगाल में सबसे ज्यादा 78 फ़ीसदी हुई वोटिंग
  • जम्मू कश्मीर में 65.08 प्रतिशत
  • उत्तराखंड में 53.56 प्रतिशत मतदान
  • उत्तर प्रदेश में 57 प्रतिशत
  • राजस्थान में 50.27 फीसदी मतदान
  • मध्य प्रदेश 63.25 फीसदी मतदान
  • महाराष्ट्र में 54.85 फीसदी
  • छत्तीसगढ़ में 5 बजे तक 63.41 फ़ीसदी मतदान
  • त्रिपुरा की बात करें तो 76.10 फ़ीसदी मतदान
  • असम में 70.77 फीसदी
  • मणिपुर में 68.47 फीसदी
  • मेघालय में 69.91 प्रतिशित
  • मिजोरम में 52 और नगालैंड में 55.57 प्रतिशत मतदान
  • मध्य प्रदेश की बात करें तो शाम पांच बजे तक फीसदी मतदान हुआ

उत्तराखंड में 5 बजे तक 53.56% फीसदी मतदान

उत्तराखंड में शाम पांच बजे तक 54.09 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। राज्य के कुछ मतदान केंद्रों पर 6 बजे के बाद भी वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लंबी कतार लगी रहीं। वहीं कुछ मतदान केन्द्रों पर मतदान के लिए लोगों का इंतजार होता रहा। लेकिन लोग नहीं पहुंचे।

Related posts

Ujjwala LPG Cylinders:उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव: अब साल में सिर्फ 4 सब्सिडी सिलेंडर, सरकार के फैसले पर शुरू हुई नई बहस

Ujjwala LPG Cylinders:उज्ज्वला योजना में बड़ा बदलाव: अब साल में सिर्फ 4 सब्सिडी सिलेंडर, सरकार के फैसले पर शुरू हुई नई बहस

June 9, 2026
परमाणु ताकत में भारत की बढ़त, सैन्य खर्च में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश बना भारत

परमाणु ताकत में भारत की बढ़त, सैन्य खर्च में दुनिया का पांचवां सबसे बड़ा देश बना भारत

June 9, 2026
  • टिहरी में 51.01%
  • गढ़वाल में 48.79
  • अल्मोड़ा में 44.53
  • नैनीताल में 59.36
  • हरिद्वार में 59.01

कूचबिहार स्थित चंदामारी इलाके में पथराव

बता दें लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान कई स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी की खबरें आई वहीं पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में वोटिंग के दौरान पथराव का भी मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित चंदामारी इलाके में पथराव किया गया है। पत्‍थरबाजी में BJP का एक कार्यकर्ता घायल हो गया है। जिसके बाद बीजेपी और टीएमसी में बयानबाजी तेज हो गई। लोकसभा चुनावों के पहले चरण में 19 अप्रैल को 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 102 लोकसभा सीटों पर वोटिंग की गई। इस दौरान महाराष्ट्र के नागपुर में आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत ने मतदान किया। पहले चरण में वोट डालने के बाद वे अपनी स्याही लगी उंगली दिखाते हुए मतदान केंद्र से बाहर निकले। बता दें पहले चरण में तमिलनाडु की सभी 39 सीटों, राजस्थान की 25 में से 12 सीटों पर, यूपी की 80 में से 8 सीटों पर, मध्य प्रदेश की 6 सीटों पर वोटिंग हो रही है। महाराष्ट्र की पांच, असम की पांच, उत्तराखंड की पांच, बिहार की चार, पश्चिम बंगाल की तीन, मेघालय की दो, अरुणाचल प्रदेश की दो और मणिपुर की दो सीटों पर वोट डाले गए। इसके अलावा छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मिजोरम और जम्मू-कश्मीर के साथ लक्षद्वीप, त्रिपुरा, नगालैंड, सिक्किम और अंडमान-निकोबार की एक एक लोकसभा सीट पर वोटिंग की गई। चुनाव आयोग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार पहले चरण में करीब 1625 उम्मीदवार चुनाव के मैदान में थे। इनमें 1491 पुरुष उम्मीदवार और 134 महिला उम्मीदवार मैदान में थीं।

EVM के कैद 8 केन्द्रीय मंत्री, 2 पूर्व सीCM और 1 पूर्व राज्यपाल की किस्मत

पहले फेज में आठ केंद्रीय मंत्रियों के साथ दो पूर्व सीएम और 1 पूर्व राज्यपाल की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई है। इस पहले चरण के प्रमुख उम्मीदवारों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और भूपेन्द्र यादव के साथ सर्बानंद सोनोवाल, कांग्रेस के गौरव गोगोई और द्रमुक की कनिमोई शामिल रहे। पिछले 2019 के चुनाव में यूपीए ने इन 102 सीटों में से 45 सीट और एनडीए ने 41 लोकसभा सीटें जीती थीं।वहीं लोकसभा चुनाव के पहले चरण के साथ ही साथ अरुणाचल प्रदेश में 60 सीटे और सिक्किम 32 सीट पर विधानसभा के चुनाव संपन्न कराये गय। जिनके नतीजे भी लोकसभा चुनाव के साथ 4 जून को आएंगे।

Post Views: 186
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version