Saturday, September 5, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ में सत्ते पे सत्ता…मतदान जारी, चर्चा में है छत्तीसगढ़ की यह सीट…यहां दांव पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की साख…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 7, 2024
in छत्तीसगढ, मुख्य समाचार, राजनीति, रायपुर, स्पेशल
0
Lok Sabha elections Chhattisgarh 7 seats voting continues Minister Brajmohan Aggarwal
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में लोकसभा की 7 सीटों पर मतदान जारी है। जिन सात सीटों पर मतदान किया जा रहा है उनमें रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, सरगुजा और जांजगीर चांपा शामिल है। पोलिंग बूथों पर पोलिंग पार्टियां मतदान को सुचारु करने में व्यस्त हैं। सभी सात सीटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं। छत्तीसगढ़ में तीसरे चरण के चुनाव के लिए सुबह सात से ही मतदाताओं की कतार लगना शुरु हो कई थी। यहां शाम छह बजे तक मतदाता वोट कर सकेंगे।

छत्तीसगढ़ में 7 सीटों पर मतदान जारी

  • 7 सीट पर मैदान में 168 प्रत्याशी
  • 1 करोड़ 39 लाख 1285 मतदाता
  • मतदान केंद्रों में नींबू पानी और O.R.S की सुविधा
  • सुबह 7 बजे से मतदान जारी
  • 11 लाख 87 हजार 470 मतदाता नए
  • मतदान केंद्रों में लगाए विशेष पंडाल
  • 15701 पोलिंग बूथ और 20 हजार जवान
  • 142 पुरुष और 26 महिला प्रत्याशी
  • दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 2725
  • मतदान केंद्रों की संख्या 15,701
  • संगवारी मतदान केंद्र-2809
  • रायपुर सीट पर सबसे अधिक प्रत्याशी

छत्तीसगढ़ की 7 लोकसभा सीटों पर सुबह सात बजे से ही मतदान का सिलसिला शुरु हो गया है। इस चरण में 168 प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं। इनमें 142 पुरुष उम्मीदवार और 26 महिला प्रत्याशी भी शामिल हैं। इन 7 लोकसभा सीटों की तुलना की जाए तो रायपुर लोकसभा सीट पर इस बार सबसे ज्यादा 38 प्रत्याशी चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जबकि बिलासपुर लोकसभा सीट पर 37 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं। छत्तीसगढ़ में रायपुर, कोरबा, बिलासपुर, रायगढ़, दुर्ग, सरगुजा और जांजगीर चांपा लोकसभा सीट में तीसरे चरण का मतदान किया जा रहा है। इन सभी सीटों पर चुनाव आयोग खास नजर रखे हुए हैं। छत्तीसगढ़ में तीसरे और राज्य के अंतिम चरण में कुल 15701 मतदान केंद्र बनाए हैं। जहां सुरक्षा के लिए करीब 20 हजार से अधिक जवानों को तैनात किया गया है।

Related posts

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया

September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल

September 4, 2026

दांव पर मंत्री बृजमोहन अग्रवाल की साख

रायपुर लोकसभा सीट सीट की बात करें तो यहां पर मुकाबला भाजपा के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और कांग्रेस के विकास उपाध्याय के बीच है। यहां साय सरकार में मंत्री अग्रवाल की साख दांव पर लगी है। रायपुर सीट पर कुल मतदाता 20,46,014 है। जिनमें पुरूष मतदाता 10,39,867 और महिला मतदाताओं की संख्या 10,05,871 है। पिछले 2019 के चुनाव में यहां से बीजेपी के सुनील कुमार सोनी ने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को परास्त किया था।

  • लोकसभा में कुल विधानसभाओं की संख्या-9
  • बलौदाबाजार, भाटापारा, धरसींवा, रायपुर नगर पश्चिम
  • रायपुर नगर उत्तर,रायपुर नगर दक्षिण, रायपुर ग्रामीण
  • आरंग, अभनपुर,8 पर बीजेपी, एक पर कांग्रेस

रायपुर का इतिहास

  • 2009- रमेश बैस,बीजेपी
  • 2014- रमेश बैस,बीजेपी
  • 2019- सुनील कुमार सोनी,बीजेपी

सरगुजा लोकसभा पर मुकाबला बीजेपी के चिंतामणि महाराज और कांग्रेस की शशि सिंह के बीच है। कुल मतदाता-18,12,901 है। जिनमें पुरूष मतदाता 9,02,027 और महिला मतदाताओं की संख्या 9,10,840 है। पिछली बार 2019 के चुनाव में बीजेपी की रेणुका सिंह ने कांग्रेस के खेलसाय सिंह को परास्त किया था।

  • सरगुजा में कुल विधानसभाओं की संख्या-8
  • प्रेमनगर, भटगांव,प्रतापपुर,रामानुजगंज
  • सामरी,लुंड्रा,अंबिकापुर,सीतापुर
  • आठ सीट पर बीजेपी का कब्जा

सरगुजा लोकसभा सीट का इतिहास

2009- मुरारी लाल सिंह,बीजेपी
2014- कमलभान सिंह मराबी,बीजेपी
2019- रेणुका सिंह,बीजेपी

बात करें रायगढ़ लोकसभा सीट की, तो यहां बीजेपी के राधेश्याम राठिया और कांग्रेस की मेनका सिंह के बीच मुकाबला है। सीट पर मतदाताओं की संख्या 1,669,004 है। जिनमें पुरूष मतदाता 8.21 लाख और महिला मतदाताओं की संख्या 8.48 लाख है। जनादेश-2019 की बात करें तो बीजेपी की गोमती साई ने कांग्रेस के लालजीत सिंह राठिया को परास्त किया था।

Tags: # Minister Brij Mohan Aggarwal#Chhattisgarh 7 seats.#voting #continuesLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version