Friday, September 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

BJP से टिकट कटा तो नाराज हो गए ये सांसद, कांग्रेस ने सुनीं बीजेपी के इन नाराज सांसदों- नेताओं की आवाज

DigitalDesk by DigitalDesk
March 6, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनावों के लिए बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में बीजेपी ने 195 सीट पर प्रत्याशियों के टिकट का ऐलान कर दिया है। अलग अलग राज्यों में कई मौजूदा सांसदों के टिकट काटे गए हैं। ऐसे में टिकट कटने से कई सांसद नाराज नजर आ रहे हैं। जिन पर कांग्रेस के नेताओं ने नजर गढ़ा दी हैं।

  • राजस्थान की चूरु सीट से सांसद हैं राहुल कस्वां
  • बीजेपी ने काटा कस्वा का टिकट
  • पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को दिया टिकट
  • नाराज राहुल कस्वा ने पूछे पार्टी से सवाल

वैसे बीजेपी के डॉक्टर हर्ष वर्धन और गौतम गंभीर जैसे सांसदों ने पार्टी आलाकमान के फैसले को मान लिया है। वहीं कुछ सांसद ऐसे हैं जो इस स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। इनमें राजस्थान की राहुल कस्वा ने पार्टी के फैसले पर न केवल नाराजगी जाहिर की बल्कि सवाल भी खड़े कर दिए हैं। राहुल कस्वा का कहना है कि आखिर उनमें कमी क्या थी। पार्टी बताए कि उनका टिकट क्यों काटा गया। राहुल कस्वा ने कहा कि क्या वो दागदार छवि के हैं पार्टी के प्रति निष्ठावान नहीं है और क्या ईमानदार नहीं हैं।

Related posts

Tata Aeris: ₹5.29 लाख में Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स के साथ Dzire-Aura को देगी टक्कर

Tata Aeris: ₹5.29 लाख में Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स के साथ Dzire-Aura को देगी टक्कर

September 25, 2026
Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं, 27 सितंबर को मिलेगा ग्राहकों को काम निपटाने का मौका

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं, 27 सितंबर को मिलेगा ग्राहकों को काम निपटाने का मौका

September 25, 2026

टिकट कटा तो राहुल कस्वां ने पार्टी से मांगा जवाब

  • क्या मैं ईमानदार नहीं था?
  • क्या मैं मेहनती नहीं था?
  • क्या मैं निष्ठावान नहीं था?
  • क्य मैं दागदार था?
  • क्या मैंने चूरु लोकसभा में काम करवाने में कोई कमी छोड़ दी थी?

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में राजस्थान की चुरू लोकसभा सीट पर भी प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया गया है। पैरा ओलंपियन देवेंद्र झाझड़िया को यहां से टिकट देने पर बवाल खड़ा हो गया है। बीजेपी से मौजूदा सांसद राहुल कस्वां को टिकट न मिलना उनकी नाराज की वजह बन गया है। वो अब अपनी ही पार्टी से कुछ सवालों के जवाब मांग रहे हैं। ऐसे में राहुल कस्वां के पब्लिक में दिए सियासी बयान को कांग्रेस ने भी सुना और बिना देर किये राहुल की तरफ हाथ बढा दिया। माना जा रहा है कि राहुल गांधी की पार्टी से राहुल कस्वा चुनाव लड़ सकते हैं।

कांग्रेस ने डाले राहुल कस्वां पर डोरे

इस बीच बीकानेर कांग्रेस जिला अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने राहुल कस्वां पर डोरे डालते हुए कहा वे कांग्रेस से चुनाव लड़ते हैं तो उनकी जीत 100 फीसदी तय है। बता दें राहुल कस्वां ने जब सोशल मीडिया पर पार्टी से अपना गुनाह पूछा तो कांग्रेस नेता ने भी लिख कि गुनाह यह था कि आपने सामंतवाद की गुलामी को स्वीकार नहीं किया। उन्होंने कस्वां को उकसाते हुए सोशल मीडिया पर लिखा द्वंद्व कहां तक पाला जाए…युद्ध कहां तक टाला जाए…है तू भी तेजा का वंशज…फेंक जहां तक भाला जाए…!

एमपी में पार्टी से नाराज बीजेपी के ‘एमपी’

वहीं दूसरा मामला मध्यप्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट का है। ये सीट है गुना की जहां से केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को 2019 में हार का सामना करना पड़ा था। गुना से बीजेपी से के पी यादव को जीत मिली थी, लेकिन अब 2024 में पार्टी ने मौजूदा सांसद के पी यादव का टिकट काटकर वापस ज्योतिरादित्य सिंधिया को मैदान में उतार दिया है। ऐसे में खबरें है कि अब के पी यादव कांग्रेस का दामन थाम सकते हैं और गुना से कांग्रेस के टिकट पर सिंधिया को चुनावी चुनौती दे सकते हैं। हांलाकि अभी तो लिस्ट में ही सांसदों के बागवती तेवर दिखाई देने लगे तो आगे का नजारा क्या होगा।

पटवारी ने बताया केपी यादव को योद्धा

बीजेपी सांसद केपी यादव टिकट कटने से वे भले ही नाराज हों लेकिन कांग्रेस इससे खुश है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी यह कह चुके हैं कि गुना शिवपुरी लोकसभा सीट पर कांग्रेस केपी यादव जैसा यौद्धा चुनाव मैदान में उतारेगी। पटवारी ने केपी को ‘योद्धा’ बताया है।कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराने के लिए एक बार फिर कांग्रेस केपी यादव जैसे योद्धा को मैदान में उतारेगी। बता दें पिछली बार 2019 के लोकसभा चुनाव में केपी यादव ने गुना सीट से सिंधिया को 1 लाख 21 हजार से अधिक वोटों के अंतर से चुनाव हराया था। सिधिंया के पास 2002 से गुना सीट थी।माना जा रहा है कि यह सीट दशकों से उनके परिवार का गढ़ रही है। लेकिन 2019 के चुनाव के समय सिंधिया कांग्रेस में थे जबकि यादव बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़े थे।

Tags: #BJP KP Yadav#BJP Rajasthan Churu Lok Sabha Seat#Candidate Para Olympian Devendra Jhajharia#Guna Union Minister Jyotiraditya Scindia#Rahul KaswanLok Sabha Elections
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version