Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

लोकसभा चुनाव2024 : कांग्रेस और AAP में सीट शेयरिंग, यह है बंटवारे के पीछे का समीकरण

DigitalDesk by DigitalDesk
October 21, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सहमति बन गई है। जहां दिल्ली की चार सीटों पर आम आदमी पार्टी चुनाव लड़ेगी तो कांग्रेस तीन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। सीट शेयरिंग का औपचारिक एलान भी कर दिया गया है। दिल्ली के साथ ही अन्य कई राज्यों में दोनों पार्टियां मिलकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगी।

दिल्ली में कांग्रेस और AAP में डील पक्की

  • दिल्ली की सात में से 4 सीट पर AAP लड़ेगी चुनाव
  • कांग्रेस दिल्ली की 3 सीट पर लड़ेगी चुनाव
  • कई राज्यों में भी हुआ दोनों के बीच गठबंधन

इस तरह किया गया सीटों का बंटवारा

  • दिल्ली में लोकसभा की 7 सीट हैं
  • कांग्रेस 3 और आप 4 पर लड़ेगी चुनाव
  • गुजरात में लोकसभा की 26 सीट हैं
  • कांग्रेस 24 और आप 2 सीट पर उतारेगी प्रत्याशी
  • भरूच और भावनगर सीट पर आप चुनाव लड़ेगी
  • हरियाणा में हैं लोकसभा की 10 सीटें
  • कांग्रेस 9 और 1 सीट पर AAP चुनाव लड़ेगी
  • कांग्रेस चंडीगढ़ में अकेली चुनाव लड़ेगी
  • गोवा की दोनों सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी

कांग्रेस महासचिव और सांसद मुकुल वासनिक ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटों में से आम आदमी पार्टी को चार सीट दी गई हैं। जिनमें नई दिल्ली के साथ पश्चिमी दिल्ली ही नहीं दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली भी शामिल हैं। जबकि कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी। इन सीटों में चांदनी चौक और उत्तर पूर्व के साथ उत्तर पश्चिम दिल्ली सीट पर कांग्रेस चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बीच दिल्ली ही नहीं गुजरात और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ और गोवा में भी सीटों के बंटवारे पर सहमति बन गई है। इसकी घोषणा भी कर दी गई है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दिल्ली में प्रदर्शन के आधार पर AAP को चार सीट

दरअसल पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2019 के लोकसभा चुनाव के आधार पर कांग्रेस ने दिल्ली में चार सीटें अपने प्रदर्शन के आधार पर मांगी थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने विधानसभा चुनाव और इसके बाद नगर निगम चुनाव को आधार बनाकर ज्यादा सीटें अपने पास रखी हैं। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच पंजाब और चंडीगढ़ को लेकर दोनों के बीच इन राज्यों को लेकर गठबंधन नहीं हुआ। अब माना जा रहा है कि दोनों ही पार्टियां यहां अलग-अलग चुनाव मैदान में उतरेंगी। चंडीगढ़ सीट कांग्रेस के हिस्से में आई है। हरियाणा में 9 सीट पर कांग्रेस , 1 सीट पर AAP लड़ेगी। कांग्रेस महासचिव मुकुल वासनिक ने कहा कि दिल्ली लोकसभा में सात सीटें हैं। AAP 4 पर चुनाव लड़ेगी। जिसमें नई दिल्ली, पश्चिमी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली शामिल है। कांग्रेस तीन सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसमें चांदनी चौक, उत्तर पूर्व और उत्तर पश्चिम पर चुनाव लड़ेगी।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 337
Tags: Congress and AAPLok Sabha Elections 2024Seat Sharing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version