Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

लोकसभा चुनाव 2024: बिहार में I.N.D.I.A महागठबंधन में कैसे होगा ऑल इज वेल….सीट शेयरिंग पर बातचीत से पहले लालू ने क्यों उतारे अपने उम्मीदवार ?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 26, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Lok Sabha Elections 2024 Bihar I.N.D.I.A Alliance not all is well seat sharing Lalu Yadav
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव 2024 में बिहार की 40 लोकसभा सीट को लेकर तमाम सारे दांवपेंच चले जा रहे हैं एनडीए के साथ जहां ​बिहार के सीएम और जेडीयू आ खड़ी हुई है। वहीं I.N.D.I.A महागठबंधन में सब कुछ ठीकठाक नहीं चल है। इंडिया महागठबंधन के घटक दलों में जारी खींचतान से लगता है बिहार में आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग की बातचीत न केवल अटकी हुई है। बल्कि आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो चुका है। राजद की ओर से उम्मीदवारों की घोषणा को लेकर कांग्रेसी नाखुश हैं। राजद के एकतरफा निर्णय लेने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं ने अपनी नाखुशी व्यक्त की है।

  • I.N.D.I.A  महागठबंधन के घटक दलों में खींचतान जारी
  • जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में विलय
  • आरजेडी को पसंद नहीं आया कांग्रेस का ये कदम
  • आरजेडी के एकतरफा फैसले से बढ़ा तनाव
  • पत्नी रंजीत रंजन हैं कांग्रेस से राज्यसभा सांसद
  • बिहार के सीमांचल और कोसी क्षेत्रों में प्रभाव
  • तीन बार सांसद रहे पप्पू यादव
  • आरजेडी और कांग्रेस के बीच सीट शेयरिंग पर बात अटकी

वहीं आरजेडी के अपने खेमे में भी सबकुछ ठीक नहीं है। पूर्व सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। इसे लेकर भी नाराजगी है। औरंगाबाद, बेगूसराय और सुपौल लोकसभा सीटों को लेकर कांग्रेस की ओर से घोर नाराजगी व्यक्त की गई है। कांग्रेस और आरजेडी खेमे की जानकारी रखने वालों की माने तो लालू प्रसाद कांग्रेस को 10 से अधिक टिकटों की मांग के मुकाबले लोकसभा की 5 से 6 सीटों से अधिक देने को तैयार है, जबकि बेगूसराय, औरंगाबाद, कटिहार के साथ सुपौल जैसी सीटों को कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ना चाहती है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

पिछली बार आरजेडी के 19 और 9 कांग्रेस उम्मीदवार थे मैदान

लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो उस चुनाव में आरजेडी 19 सीटों पर चुनाव मैदान में उतरी थी। कांग्रेस की ओर से नौ उम्मीदवार मैदान में उतरे थे। जबकि बची हुई सीट पर उपेंद्र कुशवाह की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के साथ मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी वीआइपी के साथ जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा सेक्युलर के प्रत्याशी मैदान में उतरे थे।

मरना पसंद पर नहीं छोड़ूंगा पूर्णिया सीट

इस बार 2024 के लोकसभा चुनाव में ऐसा लगाता है कि राजद और कांग्रेस कुछ सीटों पर दोस्ताना चुनाव लड़ सकती है। कांग्रेस में शामिल होने वाले पप्पू यादव कहते हैं मरना कबूल है लेकिन पूर्णिया लोकसभा सीट छोड़ना उन्हें मंजूर नहीं है। उधर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने भी कहा कि औरंगाबाद लोकसभा सीट के लिए कांग्रेस आलाकमान से उनकी बातचीत हुई है। बता दें 3 बार सांसद रह चुके पप्पू यादव ने अपनी जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस में विलय कर ​दिया। वे कांग्रेस की राज्यसभा सांसद रंजीत रंजन के पति हैं। बिहार के सीमांचल के साथ कोसी क्षेत्रों में प्रभाव रखने के लिए जाने जाते हैं। उनकी तमन्ना पूर्णिया से लोकसभा चुनाव लड़ने की है। अपनी मंशा पूरी करने के लिए फिल्डिंग उन्होंने बहुत पहले ही शुरु कर दी थी। पूप्पू यादव की पत्नी रंजीत रंजन ने पिछली बार सुपौल से चुनाव लड़ा था, लेकिन वे दूसरे नंबर पर ही थींं। कांग्रेस इस सीट का लेकर भी दावेदारी कर रही है लेकिन आरजेडी प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव ने यहां से अपनी पार्टी के विधायक को टिकट देकर मैदान में उतार दिया है।

कटिहार और औरंगाबाद पर पेंच

महागठबंधन सहयोगियों से बिना बातचीत के आरजेडी ने औरंगाबाद और कटिहार को लेकर नगालैंड के पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार ने नाराजगी जाहिर की है। उनके परिवार का ओरंगाबाद लोकसभा सीट से गहरा संबंध रहा है। इस सीट को बिहार के चुनाव का चितौड़गढ़ कहा जाता है। जहां से निखिल के पिता और पूर्व सीएम सत्येंद्र नारायण सिन्हा 1971 से 1984 तक प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। जबकि निखिल की पत्नी श्यामा भी 1999 से लेकर 2004 तक औरंगाबाद की सांसद रह चुकी हैं। इतना ही नहीं कटिहार के पूर्व सांसद तारिक अनवर ने भी आरजेडी के इस तरह एकतरफा सीट-बंटवारे को लेकर खासी नाराजगी जाहिर की है। अनवर स्वयं कटिहार सीट से चुनाव लड़ना चाहते हैं। वे कई बार यहां से चुनाव लड़कर जीत हासिल कर चुके हैं।

Post Views: 420
Tags: BiharI.N.D.I.A AllianceLalu YadavLok Sabha Elections 2024Seat Sharing
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version