Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

संघ नेता इंद्रेश कुमार ने दिखाया बीजेपी को आईना…! कहा-जो अहंकारी बन गए थे राम ने उन्हें 241 पर रोक दिया…!

DigitalDesk by DigitalDesk
June 14, 2024
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, संपादक की पसंद
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा प्रभु श्री राम सबके साथ न्याय करते हैं। लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों को ही देख लीजिए। जिन्होंने राम की भक्ति की थी, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया था। उस पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दी और जो राम के विरोधी थे वो दूसरे नंबर पर रह गये।

  • संघ और बीजेपी के बीच क्या बढ़ रही है दूरियां…!
  • रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह में बोले इंद्रेश
  • कहा- प्रभु श्री राम सबके साथ न्याय करते हैं
  • जिन्होंने राम की भक्ति की थी, लेकिन उनमें धीरे-धीरे अहंकार आ गया
  • जो अहंकारी बन गए थे उन्हें राम ने 241 पर रोक दिया
  • जो राम विरोधी हैं उन्हें 234 पर रोक दिया
  • यह प्रभु श्री राम का का न्याय है
  • RSS की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं इंद्रेश कुमार

लोकसभा चुनाव के नतीजे को लेकर बीजेपी में अंदरुनी तौर पर घमासान थम नहीं रहा है। इस बीच संघ नेता इंद्रेश कुमार का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने भाजपा को आईना दिखाते हुए कहा कि जिस पार्टी ने राम की भक्ति की। लेकिन अहंकारी हो गए। इसलिए भगवान राम ने उस पार्टी को 241 पर रोक दिया। इंद्रेश कुमार ने कहा कि चुनाव में वे सबसे बड़ी पार्टी तो बने लेकिन बहुमत हासिल नहीं कर सके। वहीं राम का विरोध करने वाले सत्ता से दूर है। सब एकजुट हुए लेकिन नंबर दो ही रह गए। इंद्रेश कुमार का कहना है यह ईश्वर का सच्चा न्याय है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

भगवान ने अहंकार के कारण रोक  ली बहुमत शक्ति

बता दें RSS नेता इंद्रेश कुमार राजस्थान की राजधानी जयपुर के पास कानोता में आयोजित रामरथ अयोध्या यात्रा दर्शन पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान इंद्रेश कुमार ने कहा कि अभी 2024 में राम राज्य का विधान देखिए। लोकतंत्र की परंपरा कैसी है। जिसने राम की भक्ति की थी पर धीरे-धीरे उसमें अहंकार आ गया। श्री राम उसे पार्टी को सबसे बड़ी पार्टी घोषित कर दिया लेकिन उस पार्टी को जो बहुमत शक्ति मिलना चाहिए थी वह भगवान ने अहंकार के कारण रोक ली। जिन्होंने राम का विरोध किया उनमें से किसी को भी शक्ति नहीं मिली। नंबर एक से नंबर दो पर खड़ा कर दिया। यह प्रभु का न्याय सच्चा है और आनंददायक है।

परिणाम के बाद संघ प्रमुख ने भी की थी तल्ख टिप्पणी

दरअसल इस बार लोकसभा चुनाव में यूपी, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्यों में बीजेपी की बड़ी हार हुई है। पिछली बार इन राज्यों ने बीजेपी का भरपूर समर्थन दिया था। जिससे उसे अपने दम पर बहुमत मिल गया था। लेकिन इस बार इन राज्यों में हार के चलते बीजेपी 2019 की तुलना में 2024 के चुनाव में बहुमत के लिए जरुरी 272 सीटों से पीछे रह गई। बहुमत का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। जिससे अब उसे एनडीए के घटक दलों पर निर्भर रहना होगा। यह पीएम नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल की सबसे बड़ी चुनौती होगी। दूसरी और संघ से संबंधों को लेकर भी समस्या हो सकती है। हाल ही में दोनों के बीच तनाव बड़ा है। जिसके चलते संघ ने बीजेपी के लिए हर बार जितने उत्साह से चुनाव में काम किया वह इस बार नहीं किया। यह भी कई राज्यों में पार्टी को निराशा जनक प्रदर्शन का एक बड़ा कारण बना। सबसे पहले इसे उजागर करने वाले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा थे। नड्डा ने कहा था कि भाजपा को अब संघ की जरूरत नहीं। चुनाव प्रचार के बीच यह धमाका नड्डा ने किया था। जिससे उनकी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बड़ा झटका लगा जो संघ को अपना मार्गदर्शक मान कर काम कर रहे थे।

चुनाव के बाद संघ प्रमुख डॉक्टर मोहन भागवत की पहली टिप्पणी ने भी पुष्टि कर दिया कि भाजपा संघ के संबंधों में तनाव आ गए हैं। भागवत ने अहंकार को लोक सेवक के लिए अनुचित बताया और कटु चुनाव प्रचार के दौरान शिष्टाचार की कमी पर भी दुख जताया। साथ ही उन्होंने संसद चलाने के लिए आम सहमति की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

दरअसल संघ की विचारधारा थोड़ी अलग है। उसे पर्सनालिटी कल्ट की शैली जरा भी पसंद नहीं आती। अटल और आडवाणी ने भी इस शैली को नहीं अपनाया था। उन्होंने राज्य के नेताओं को पोषित किया और राजनीति में आगे बढ़ाया था। वास्तव में नरेंद्र मोदी भी ऐसे ही एक क्षेत्रीय नेता थे। अटल और आडवाणी ने अपने उत्तर अधिकारियों को तैयार करके गए थे। बीजेपी और संघ के कार्यकर्ता इसी मॉडल को लेकर काम करने के आदी हैं। उनके लिए कांग्रेस जैसी दिखने वाली बीजेपी में काम करना थोड़ा मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगले चार महीने के भीतर तीन महत्वपूर्ण राज्यों में चुनाव होना है। झारखंड और हरियाणा शामिल हैं। फिर 2025 में दो और दूसरे राज्यों में चुनाव होना है। जिसमें बिहार और दिल्ली शामिल हैं। आगे की चुनौतियों से निपटने के लिए बीजेपी को जल्द ही अपने कार्य प्रणाली में सुधार लाना होगा।

Post Views: 549
Tags: #BJP Rashtriya Swayamsevak Sangh Relations#Lok Sabha election result#RSS and BJP
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version