Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

करोड़पति निकला झारखंड के मंत्री के PS का नौकरी…ED ने बरामद किये 20 से 30 करोड़…

DigitalDesk by DigitalDesk
May 6, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच प्रवर्तन निदेशालय ने झारखंड के रांची में बड़ी कार्रवाई की है। ED की टीम ने झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम के निज सचिव के नौकर के ठिकाने पर छापामार कार्रवाई की। जहां से भारी मात्रा में कैश बरामद किया है।

  • मुश्किल में मंत्री आलमगीर आलम
  • मंत्री के पीएस संजीव लाल के नौकर के घर ED का छापा
  • ED की छापामार कार्रवाई में मिले 20 से 30 करोड़ नकद
  • झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय में भ्रष्टाचार
  • भ्रष्टाचार की सूचना पर की थी ED ने कार्रवाई
  • चीफ इंजीनियर के यहां ED ने मारा था छापा
  • 10 हजार रुपये की रिश्वत के मामले की थी ED ने कार्रवाई
  • चीफ इंजीनियर ने कहा था- मंत्री के पास भी पहुंचाते हैं पैसा’!

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मंत्री के पीएस का यह नौकर अपने घर में करीब 20 से 30 करोड रुपए रखे हुए था। जिसे ईडी की टीम ने बरामद किया है। बताया जाता है कि मनी लांड्रिंग के एक मामले की जांच के दौरान झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम का नाम सामने आया था। जिसकी जांच के दौरान ईडी की टीम उनके पीएस के नौकर के ठिकाने तक जा पहुंची। ईडी को जानकारी मिली थी कि झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्रालय में भ्रष्टाचार किया जा रहा है। भ्रष्टाचार का यह पैसा मंत्री के अधिकारियों के नौकरों के घर रखा गया है। इसके बाद पुख्ता जानकारी मिलने पर ईडी की टीम ने मंत्री के निज सचिव के नौकर के घर पर छापेमारी का छापेमार कार्रवाई की। ईडी की जांच टीम के अधिकारी जब नौकर के घर पहुंचे तो जिस व्यक्ति को हर माह सैलरी के रूप में करीब 15000 रुपये मिलते हों, उसके घर से इतना कैश बरामद होगा यह उन्होंने भी नहीं सोचा था। भारी मात्रा में कैश मिलने पर ईडी के अधिकारियों ने नोट गिरने वाली मशीन और कर्मचारियों की टीम को बुलाना पड़ा।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

मंत्री पर मई 2023 से नजर रखे हुए थी ED की टीम

बता दें ईडी की टीम ने पिछले साल में मई 2023 में चीफ इंजीनियर के यहां करीब 10 हजार की रिश्वत के मामले में छापामार कार्रवाई की थी। इस छापामार कार्रवाई के दौरान इंजीनियर का बयान भी दर्ज किया गया था। जिसमें इंजीनियर ने बताया था कि उसके विभाग के मंत्री के यहां भी रिश्वत का पैसा पहुंचाया जाता है। इस विभाग के मंत्री थे आलमगीर आलम। ऐसे में पहली बार झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का नाम मनी लॉन्ड्रिंग में सामने आया। वहीं जब मामले की जांच आगे बढ़ी तो मंत्री के निज सचिव संजीव लाल का नाम भी सामने आ गया। इसके बाद से ही ईडी संजीव लाल और उसके आसपास रहने वालों पर नजर बनाए हुए थी। जानकारी पुख्ता होते ही ईडी की टीम ने संजीव लाल के घर में काम करने वाले नौकर के ठीकाने पर छापामारा और 20 से 30 करोड़ का कैश बरामद किया है।

सरपंच से विधायक और मंत्री बने थे आलमगीर आलम

झारखंड सरकार में संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम पाकुड़ विधानसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर 4 बार के विधायक रहे हैं। फिलहाल वे झारखंड सरकार में मंत्री हैं। आलमगीर आलम इससे पहले 20 अक्टूबर 2006 से 12 दिसंबर 2009 तक झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। बता दें सरपंच का चुनाव जीतकर अपनी राजनीतिक पारी शुरू करने वाले आलमगीर ने साल 2000 में पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था और विधायक बने थे। इसके बाद से लेकर अभी तक करीब चार बार विधायक बन चुके हैं।

Post Views: 300
Tags: # ED Action Cash recovered# Jharkhand Minister Alamgir Alam#Personal Secretary ServantEnforcement Directorate
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version