Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य बिहार पटना

इस नेता ने की RJD के मंच से लालू की बेटी को चुनाव हराने की अपील!..सभा के दौरान मंच पर मौजूद थे लालू प्रसाद यादव…!

DigitalDesk by DigitalDesk
April 18, 2024
in पटना, बिहार, मुख्य समाचार, राजनीति, संपादक की पसंद
0
Lok Sabha election campaign political party leader slips tongue RJD Rohini Acharya
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार जोर पड़ चुका है। सियासी दल के नेता एक के बाद एक ताबड़तोड़ रैलियां , जनसभाएं और रोड शो कर रहे हैं। वहीं बयानबाजी का दौर भी तेजी से जारी है। ऐसे में नेताओं की जुबान फिसलने के मामले भी लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला बिहार के सारण से सामने आया है। सारण में लालू यादव की पार्टी राष्ट्रीय जनता दल RJD के नेता ने भरे मंच से यह अपील कर दी कि हमें रोहिणी आचार्य को बड़े हराना है। बता दें जिस समय राजद नेता मंच से यह अपील कर रहे थे उस समय आरजेडी सुप्रीमो और रोहिणी आचार्य के पिता लालू यादव खुद मंच पर मौजूद थे।

  • लोकसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार ने पकड़ा जोर
  • सियासी दल कर रहे ताबड़तोड़ रैलियां
  • जनसभाएं और रोड शो कर रहे नेता
  • बयानबाजी का दौर भी तेजी से जारी
  • बढ़ रहे नेताओं की जुबान फिसलने के मामले
  • बिहार के सारण से सामने आया जुबान फिसलने का मामला
  • सारण में RJD नेता ने की भरे मंच से अपील
  • रोहिणी आचार्य को बड़े अंतर से चुनाव हराने की अपील
  • मंच पर मौजूद थे RJD सुप्रीमो लालू यादव

यह पूरी घटना बिहार के सारण क्षेत्र की है। जहां से लालू यादव ने अपनी बेटी रोहिणी आचार्य RJD के टिकट पर चुनाव मैदान में उतारा है। इस बी रोहिणी के प्रचार के लिए ही सारण में एक चुनावी जनसभा का आयोजन किया गया था। इस चुनावी जनसभा के लिए बकायदा आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को भी बुलाया गया था। सभा के दौरान वे स्वयं मंच पर मौजूद थे। इस दौरान ही आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह रोहिणी के चुनावी मंच से भाषण दे रहे थे।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

फिर इस तरह किया डैमेज कंट्रोल

चुनावी भाषण के दौरान अचानक आरजेडी के एमएलसी सुनील कुमार सिंह की जुबान फिसल गई। उन्होंने कहा RJD नेताओं से वे केवल इतना ही कहना चाहते हैं कि रोहिणी आचार्य को चुनाव में इतने भारी वोट से हराइए। हालांकि अपनी जुबान फिसलने का अहसास हो गया था ऐसे में कुछ देर बाद ही जब सुनील कुमार सिंह ने इसका अहसास होते ही डैमेज कंट्रोल भी किया और कहा अरे नहीं ..मेरा मतलब उन्हें चुनाव जिताइए कि आने वाला इतिहास भी रोहिणी आचार्य को याद करे।

लालू परिवार की दूसरी बेटी जो सियासत में आईं

वैसे रोहिणी आचार्य पेशे से तो डॉक्टर हैं। उन्होंने 2002 में अमेरिका बेस सॉफ्टवेयर इंजीनियर समरेश सिंह से विवाह किया था। इस बार वे बिहार की सारण सीट से चुनाव लड़ रही हैं। इससे पहले तक रोहिणी सिंगापुर में ही रह रही थीं। बता दें रोहिणी से पहले मीसा भारती सियासत में सक्रिय हैं। मीसा के बाद अब सियासत में कदम रखने वाली लालू यादव की वे दूसरी बेटी बन गईं हैं। राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं रोहिणी का बीजेपी के राजीव प्रताप रुडी से मुकाबला है। रोहिणी आचार्य ने टिकट दिए जाने का ऐलान होने के बाद 2 अप्रैल से ही अपना जनसंपर्क अभियान का आगाज कर दिया था। चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने से पहले उन्होंने अपने पिता लालू यादव के साथ मां राबड़ी देवी और बहन मीसा भारती को लेकर हरिहरनाथ मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना भी की थी।

Post Views: 300
Tags: #leader slips tongue#RJD Rohini AcharyacampaignLok Sabha ElectionPolitical Party
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version