Sunday, September 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

Breaking News Update 24 june 2025 : ईरान इजरायल युद्ध,सीजफायर लागू, सीजफायर से पहले ईरान की मिसाइल से इजरायल के 6 नागरिकों की मौत

DigitalDesk by DigitalDesk
June 24, 2025
in स्पेशल
0
breaking news today 24 june 2025
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

ईरान इजरायल युद्ध,सीजफायर लागू, सीजफायर से पहले ईरान की मिसाइल से इजरायल के 6 नागरिकों की मौत

Breaking News Update : अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ऐलान के बाद ईरान और इजरायल के बीच युद्ध विराम यानी सीजफायर लागू हो गया है। इन दोनों ही देशों के बीच पिछले 12 दिनों से जंग चल रही थी। जिसके चलते दोनों देशों को लगातार जान-माल का नुक़सान उठाना पड़ रहा था। युद्ध के दौरान दोनों ही देश एक-दूसरे पर बड़े हवाई हमले कर रहे थे। इस बीच अब अगले 24 घंटे में युद्ध की औपचारिक तौर पर समाप्त हो जाएगा। दुनियाभर के देश इस युद्ध को रोकने की अपील कर रहे थे। जिससे मध्य पूर्व में शांति बहाल हो सके। हालां​कि युद्ध विराम से ठीक पहले ईरान की ओर से इजरायल पर किए गए मिसाइल हमले में वहां 6 नागरिकों की मौत हो गई। इससे पहले, इजरायली सेना की ओर से दावा किया गया था कि ईरान के मिसाइल हमले के बाद इजरायल के कुछ इलाकों में सायरन बजे हैं।

Related posts

major crisis regarding the lake boundaries in Bhopal Whose business and whose home are at risk due to the NGT order

भोपाल में तालाब की हद का ‘महासंकट’! NGT के आदेश से किसका धंधा, किसका घर संकट में?

September 6, 2026
Does your car run only 30 km a week Before Even a parked car needs a workout

सप्ताह में सिर्फ 20-30 KM चलती है कार? सावधान! खड़ी कार को भी चाहिए ‘वर्कआउट’

September 6, 2026

वाराणसी में बड़ी बैठक

25वीं मध्य क्षेत्रीय परिषद् की बैठक
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में होगी बैठक
यूपी, एमपी, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पहुंचे वाराणसी
क्षेत्रीय सुरक्षा, विकास और प्रशासनिक समन्वय पर होगी गहन चर्चा

नोएडा दौरे पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

एमिटी यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय सम्मेलन होंगे शामिल
मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे उपराष्ट्रपति
24 जून तक एआईयू का राष्ट्रीय सम्मेलन
देश, विदेश से वाइस चांसलर सम्मेलन में होंगे शामिल
आज 24 जून को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रहेंगी मौजूद
आज 24 जून को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान रहेंगे मौजूद

उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर लगी रोक

नैनीताल हाईकोर्ट ने चुनाव पर रोक लगाई
हाईकोर्ट ने आरक्षण प्रक्रिया पर रोक लगाई
आरक्षण पर नोटिफिकेशन जारी नहीं किया था
आरक्षण प्रक्रिया पर सरकार जवाब न दे सकी
आगे न हो चुनाव की कोई प्रक्रिया
आरक्षण पर स्थिति साफ ना होने की वजह से रोक

बिहार की प्रमुख खबरें – 24 जून 2025

भारी बारिश का कहर, 15 जिलों में येलो अलर्ट जारी

बिहार में इन दिनों दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पूरी तरह दस्तक दे दी है। पटना, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, गया, सहरसा, पूर्णिया समेत 15 जिलों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। कई जगह जलभराव से लोगों को परेशानी हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में खेतों में पानी भरने से धान बुवाई में तेजी आई है।

बिजली गिरने से छह लोगों की मौत
बारिश के बीच पूर्णिया, कटिहार और मधेपुरा जिलों में आकाशीय बिजली गिरने से छह लोगों की मौत हो गई है। प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को ₹4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। लोगों को बारिश के दौरान खुले में न रहने की सलाह दी गई है।

BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा: 7279 पदों पर आवेदन शुरू

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की ओर से विशेष विद्यालय शिक्षक भर्ती परीक्षा 2025 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है। कुल 7279 पदों पर भर्ती होगी। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 28 जुलाई 2025 रखी गई है। अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर आवेदन कर सकते हैं।

गया में डेंगू का कहर… मरीजों की संख्या बढ़ी, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
बिहार के गया, भागलपुर और पटना में बारिश के साथ डेंगू के मामलों में इजाफा देखा गया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों को अलर्ट कर दिया है। जलजमाव वाले क्षेत्रों में फॉगिंग और दवा छिड़काव का कार्य किया जा रहा है।

राज्य में बिजली संकट से परेशान कई जिले, लोड शेडिंग शुरू
वर्षा के कारण कई जिलों में विद्युत आपूर्ति बाधित हुई है। ग्रामीण इलाकों में 10 से 12 घंटे तक बिजली गुल रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। बिजली विभाग ने तकनीकी खराबी और ट्रांसफॉर्मर जलने को जिम्मेदार ठहराया है।

दरभंगा से सीतामढ़ी के बीच नया हाईवे प्रोजेक्ट मंजूर

बिहार की नीतीश कुमार सरकार ने दरभंगा–सीतामढ़ी के बीच 4 लेन हाईवे निर्माण को मंजूरी दे दी है। इससे मिथिलांचल क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

बिहार के मुजफ्फरपुर में अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े लूट
मुजफ्फरपुर में अपराधियों ने एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाते हुए 10 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। पुलिस ने इलाके की नाकेबंदी कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

राजा रघुवंशी हत्याकांड

लोकेंद्र तोमर गिरफ्तार, पुलिस ने मुख्य आरोपी के रूप में पकड़ा।

दिल्ली मौसम अपडेट

आज मानसून के आगमन की संभावना, IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है — तेज बारिश और आंधी की चेतावनी।

दिल्ली के दौरे पर कर्नाटक के सीएम

सीएम सिद्धारमैया तीन दिवसीय यात्रा पर दिल्ली पहुंचे।

ईरान-इजरायल सीजफायर

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया: “दोनों देश मेरे पास आए… सीजफायर की मध्यस्थता में मेरी भूमिका।”

तेहरान ने भी सीजफायर पर सहमति जताई। कतर और अमेरिका की पहल रही अहम।

तेहरान में खतरा, इज़रायली सेना ने कहा – “निकासी करें”।

क़तर ने अपना एयरस्पेस फिर खोल दिया है।

इराक में ड्रोन अटैक
बगदाद के पास सैन्य अड्डे पर ड्रोन हमला, सैन्य अधिकारी ने दी जानकारी।

चीन-भारत के बीच बातचीत
चीन के शीर्ष राजनयिक वांग यी ने NSA अजीत डोभाल से मुलाकात की। SCO मीटिंग में हिस्सा लेने आज चीन रवाना हो सकते हैं डोभाल।

फ्लाइट रद्द और एयरस्पेस बंद

इंडिगो ने मिडिल ईस्ट की सभी उड़ानें 10 बजे तक निलंबित कीं। एयर इंडिया ने अमेरिका, यूरोप और मिडिल ईस्ट की फ्लाइट्स अस्थायी रूप से रद्द कीं। पाकिस्तान ने दोहा, कुवैत, बहरीन और दुबई के लिए उड़ानें निलंबित कीं।—(प्रकाश कुमार पांडेय)

Tags: #Ceasefire between Iran and IsraelBreaking news update
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

Rohit Sharma के संन्यास की अटकलों के बीच BCCI की अहम बैठक, क्या 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे हिटमैन?

मुख्य समाचार
Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

Apple CEO जॉन टर्नस की सैलरी कितनी? टिम कुक से कितना बड़ा है नया पैकेज

बिजनेस
Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

Cricket News Update: दलीप ट्रॉफी में वैभव सूर्यवंशी का धमाका, 15 साल 157 दिन की उम्र में रचा इतिहास

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version