Breaking News Update : इजरायल पर ईरान ने दागीं 100 से अधिक मिसाइलें, IDF की ओर से भी किया जोरदार पलटवार
Israel-Iran Tensions Latest Updates: इजरायल ने ‘ऑपरेशन राइजिंग लायन’ के तहत ईरान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें ईरान के छह वैज्ञानिक और कई मिलिट्री कमांडर के मारे जान की सूचना मिली थी। इस बार ईरान की ओर से भी पलटवार किया गया है। इजरायल पर ईरान ने 150 से अधिक मिसाइलें दागीं हैं। ईरान ने अपनी जवाबी कार्रवाई को ‘ट्रू प्रॉमिस थ्री’ नाम दिया है। बता दें मध्य पूर्व में क्षेत्रीय तनाव थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इजरायल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्थिति पर चर्चा की। वहीं दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रम्प ने ईरान को परमाणु समझौता करने की चेतावनी दी है। मध्य-पूर्व में यह तनाव अस्थिरता को बढ़ा रहा है।
‘ठग लाइफ’…. निर्माताओं से कर्नाटक HC ने मांगा जवाब
कर्नाटक उच्च न्यायालय की ओर से कमल हासन अभिनीत फिल्म ‘ठग लाइफ’ के निर्माताओं से जवाब तलक किया है। साथ ही निर्देश दिये हैं कि वे कन्नड़ साहित्य परिषद के उस आवेदन पर अपना पक्ष कोर्ट में रखें जिसमें राज्य में फिल्म ठग को रिलीज करने पर प्रतिबंध से संबंधित मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की गयी है।
पुणे में बारिश ने घोली ठंडक,कई इलाके जलमग्न
महाराष्ट्र के पुणे के शिवाजीनगर में केबल 3 घंटे में 55 मिमी मानसूनी बारिश ने कई इलाकों में परेशानी खड़ी कर दी है। जलभराव से यातायात प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग IMD ने बारिश को लेकर कोंकण में ‘रेड’ अलर्ट और पुणे में ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया। इसके साथ ही आगामी दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी भी जारी की गई है । मुंबई और ठाणे में भारी वर्षा की संभावना के चलते IMD की ओर से ‘ऑरेंज’ अलर्ट जारी किया गया है।
दिल्ली‑मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का अंतिम ट्रायल
दिल्ली और मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर का 82 किलोमीटर का अंतिम ट्रायल चल रहा है। इसके जून के अंत तक पूरा होने और संचालन शुरू होने की सम्भावना है। इससे NCR क्षेत्र में कनेक्टिविटी और अधिक बेहतर होगी।
आधार कार्ड में निशुल्क संशोधन का अंतिम दिन
UIDAI की ओर से आज शनिवार 14 जून को आधार कार्ड विवरण में निःशुल्क संशोधन की अंतिम तिथि घोषित की है। आज शनिवार के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन पर शुल्क लागू होगा।
मानसून से पहले यूपी में मॉकड्रिल
उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से मानसून से पहले बाढ़ और जल भराव से निपटने की तैयारी के लिए रिमोट सेंसिंग आधारित माइक्रो‑मैपिंग की शुरूआत की है। राज्य के पूर्वी हिस्से में 20 जून और पश्चिमी हिस्से में 25 जून से शुरू होने वाले मानसून के मद्देनज़र 26 जून को इन क्षेत्रों में mock drill आयोजित किया जा रहा है।
आरबीआई ने रेपो ऑपरेशन टाला
RBI की ओर से तीसरी बार लगातार अपने 14‑दिवसीय रेपो ऑपरेशन को टाल दिया गया है। सरकारी बॉन्ड बायबैक और मॅच्योरिटीज से अनुमानित करीब ₹1,057 अरब प्रवाह देखते हुए ही यह कदम मौजूदा तरलता को बनाए रखने के उद्देश्य से आरबीआई की ओर से उठाया गया है।
मौसम ने यूपी में भी कराई स्कूलों की छुट्टी
देश के कई राज्यों में इस समय बेतहाशा गर्मी पड़ रही है। इस उत्तर प्रदेश भी शालिम है। ऐसे में राज्य के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए विभाग की ओर से राहत भरी खबर है। यूपी बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के सभी मान्यता प्राप्त और परिषद की ओर से संचालित स्कूलों में ग्रीष्मावकाश में वृद्धि का एलान कर दिया गया है। अब इन स्कूलों में 30 जून 2025 तक ग्रीष्म अवकाश बढ़ा दिया है। यह सभी स्कूलों में अब 1 जुलाई 2025 से दोबारा घंटी बजेगी और स्कूल खुलेंगे।
केरल के कई जिलों में भारी बारिश से स्कूलों की छुट्टी
वहीं केरल में भारी बारिश के चलते कई जिलों में 14 को सभी स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है।